12/07/2026
आज गुरुग्राम में भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत जी के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी व केंद्रीय मंत्री श्री Manohar Lal जी ने अत्याधुनिक 'टावर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण में सहभागिता की। साथ ही डिजिटल माध्यम से पुन्हाना एवं नूंह में नव-निर्मित आधुनिक न्यायिक परिसरों का भी उद्घाटन किया।
यह आधुनिक भवन न्याय व्यवस्था को अधिक सुलभ, पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। ज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्टार्टअप और वैश्विक निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो चुके गुरुग्राम में यह आधुनिक न्यायिक अवसंरचना प्रदेश और देश की प्रगति को नई गति प्रदान करेगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में जिस प्रकार 'Ease of Doing Business' को सशक्त बनाया गया है, उसी प्रकार 'Ease of Justice' को भी राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। यह पहल प्रत्येक नागरिक तक त्वरित, पारदर्शी और सुलभ न्याय सुनिश्चित करने के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूत करेगी।
इस ऐतिहासिक अवसर पर न्यायपालिका से जुड़े सभी सम्मानित जनों तथा प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।