04/09/2026
🚦 राष्ट्रीय लोक अदालत: लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे के लिए हेल्प डेस्क स्थापित
📍 3 से 12 सितंबर 2026 तक टावर ऑफ जस्टिस, गुरुग्राम में निःशुल्क हेल्प डेस्क उपलब्ध रहेगी।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम श्री नरेंद्र सुरा के दिशा-निर्देशानुसार 12 सितंबर 2026 को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे को सरल बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से हेल्प डेस्क शुरू की गई है।
🔹 हेल्प डेस्क: टावर ऑफ जस्टिस के ग्राउंड फ्लोर पर एस्केलेटर के पास
🔹 सेवा: पूर्णतः निःशुल्क
🔹 उपलब्ध चालानों की जानकारी: सितंबर 2022 तक
🔹 साथ लाएं: पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के दस्तावेजों की एक-एक प्रति
🔹 यदि चालान की जानकारी नहीं है, तो केवल वाहन नंबर लेकर भी हेल्प डेस्क पर संपर्क किया जा सकता है।
नागरिक अपने चालान की स्थिति ई-चालान पोर्टल echallan.parivahan.gov.in पर भी देख सकते हैं।
लंबित मामलों के निपटारे के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं और समय व धन की बचत करें।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम
0124-2221501