06/08/2026
🌧️ आज गुरुग्राम में लगभग 100 मिमी मूसलाधार वर्षा हुई, लेकिन नगर निगम गुरुग्राम की तत्परता, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निरंतर मेहनत और वार्ड पार्षदों की ग्राउंड लेवल पर सक्रिय निगरानी के कारण महज 3–4 घंटों में अधिकांश स्थानों से जल निकासी सुनिश्चित की गई। 👏
इस सराहनीय कार्य के लिए नगर निगम गुरुग्राम के सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार डटे रहे सभी वार्ड पार्षद बधाई के पात्र हैं। 🙏
आप सभी के समर्पित प्रयासों से आमजन को जलभराव की समस्या से काफी राहत मिली। यही टीमवर्क और जनसेवा की सच्ची पहचान है। 🇮🇳