02/08/2026
आज खैड़की दौला मंडल, गुरुग्राम भाजपा की मासिक बैठक का आयोजन हयातपुर स्थित पार्षद भाजपा कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बैठक में प्रदेश संगठन से आदरणीय *श्रीमती गार्गी कक्कड़ जी* मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं तथा गुरुग्राम भाजपा के जिला महामंत्री *श्री अजीत यादव जी* का सानिध्य प्राप्त हुआ। दोनों सम्मानित अतिथियों का मंडल के सभी कार्यकर्ताओं एवं पार्षदगण द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।मंडल अध्यक्ष *पुरुषोत्तम कौशिक जी* द्वारा बैठक की अध्यक्षता कि गई । इस अवसर पर मंडल क्षेत्र के *जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष, निगम पार्षदगण, शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल पदाधिकारी एवं BLA-2* साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य वक्ता द्वारा संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक दायित्वों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, प्रत्येक कार्यक्रम को पूरी निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ सफल बनाने तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
*संगठन ही हमारी शक्ति है, सेवा ही हमारा संकल्प है*