28/09/2026
आज भाजपा हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपकर्म ब्यूरो के चेयरमैन एवं मेरे मार्गदर्शक परम आदरणीय श्री Mohan Lal Badoli जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके सोनीपत स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर आयोजित हवन-यज्ञ में सम्मिलित होकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए यज्ञ में आहुति डाली तथा परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि उन्हें सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें और राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।
इस शुभ अवसर पर भाभीजी गीता कौशिक जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Dr. Archana Gupta जी,राई से विधायिका श्रीमती कृष्णा गहलावत जी, सोनीपत विधायक भाई निखिल मदान जी, जिला अध्यक्ष सोनीपत भाई अशोक भारद्वाज जी सहित अनेक गणमान्य जनों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे और मोहनलाल कौशिक जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
ईश्वर से कामना है कि मोहनलाल कौशिक जी का जीवन सदैव स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु रहे तथा उनका मार्गदर्शन हम सभी को निरंतर प्राप्त होता रहे। 🙏🌺