23/07/2026
🩺 सशक्त स्वास्थ्य सेवाएँ – सुरक्षित सीमा का आधार! 🇮🇳
💐सीमा सुरक्षा बल अकादमी, ग्वालियर के अधीन संचालित संयुक्त चिकित्सालय, बीएसएफ, टेकनपुर में सतत चिकित्सा शिक्षा (Continuing Medical Education) सेमिनार का महानिरीक्षक व निदेशक, चिकित्सा निदेशालय की अध्यक्षता, महानिरीक्षक व संयुक्त निदेशक, बीएसएफ अकादमी के मार्ग निर्देशन और महानिरीक्षक चिकित्सा, CH BSF Tekanpur की देखरेख में सफल आयोजन किया गया।
👨⚕️ कार्यक्रम में BSF, CRPF एवं ITBP के चिकित्सा अधिकारियों के साथ-साथ ग्वालियर के जय आरोग्य चिकित्सालय, SSIMS, ITM एवं ASG Eye हस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सहभागिता की।
❤️ हृदयाघात, 🧠 सिर की चोट, 👁️ नेत्र आघात, 🩸 हीमोग्लोबिनोपैथी, 💓 उच्च रक्तचाप, 🩺 मेटाबोलिक विकार एवं 🧠 नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान देकर आधुनिक चिकित्सा ज्ञान साझा किया।
🤝 यह आयोजन चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने तथा बीएसएफ कार्मिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।