24/08/2026
स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ
आवश्यक सूचना
24.08.2026
स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना भोपाल के अंतर्गत एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर टैली का एक गहन प्रशिक्षण महाविद्यालय में दिनांक 02 सितम्बर 2026 से आरम्भ होकर दिनांक 28 सितम्बर 2026 तक होना है। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है एवं इसका उद्देश्य टैली से सम्बंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी देना भी है। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन 2 अलग अलग समूहों में 2 घंटे अपरान्ह 12.00 से 02 . 00 तक एवं दूसरे समूह के लिए अपरान्ह 02.00 से 04 . 00 तक कंप्यूटर लैब में होगा। चूंकि कंप्यूटर लैब में बैठने का स्थान सीमित ही है अतः कुल पंजीकृत छात्र / छात्राओं की संख्या प्रत्येक समूह के लिए मात्र 35-35 तय की गयी है। वाणिज्य के छात्र / छात्राओं एवं अन्य संकाय की छात्राओं हेतु कुछ स्थान आरक्षित हैं । इसका अत्यंत महत्वपूर्ण उपयोग आपको रोज़गार हेतु मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रैक्टिकल सत्र भी होंगे एवं बहुत कुछ सीखने के अवसर मिलेंगे। अपना निशुल्क पंजीकरण दिनांक 25 अगस्त 2026 से 01 सितम्बर 2026 तक करवा लें। इस हेतु स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ में डॉ अजय कुमार त्रिपाठी से 12. 00 मध्यान्ह से 3 . 30 तक संपर्क करें। केवल स्नातक तृतीय वर्ष एवं चतुर्थ वर्ष के छात्र / छात्राओं एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र / छात्राओं को पंजीकृत किया जायेगा। स्थान सीमित हैं अतः समय का ध्यान रखें ।
उदघाटन सत्र दिनांक 02 सितम्बर 2026 को 1.00 अपरान्ह. पर कांफ्रेंस हॉल में होगा . प्रशिक्षण के अंत में प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाएंगे । प्रशिक्षण पूर्णतः निशुल्क है।