PRO Gwalior

PRO Gwalior PRO Jansampark Gwalior, Government of Madhya
Pradesh
Also Follow Us on Twitter

02/09/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आकाशवाणी तिराहा, ग्वालियर में पूर्व विधायक स्व. श्री बाबू रघुवीर सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण

02/09/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मेला मैदान, ग्वालियर में आयोजित 'बलराम जयंती महोत्सव'

#कृषक_कल्याण_वर्ष_2026

01/09/2026

70वीं जिला स्तरीय शालेय क्रिकेट ट्रायल 3 सितंबर से

विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी होंगे शामिल

70वीं जिला स्तरीय शालेय क्रिकेट ट्रायल का आयोजन 3 से 5 सितंबर तक सिंधिया स्कूल के किला परिसर में किया जाएगा। ट्रायल प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता की संयोजक एवं प्राचार्य श्रीमती रेनू बेदी तथा सहसंयोजक श्री बृजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग का ट्रायल 3 सितंबर को आयोजित होगा। अंडर-17 बालक वर्ग का ट्रायल 4 सितंबर तथा अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग का ट्रायल 5 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। अंडर-17 बालिका वर्ग का ट्रायल भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया स्कूल के किला परिसर में आयोजित होगा।

आयोजकों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से निर्धारित तिथि एवं समय पर ट्रायल स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। खिलाड़ियों को ऑनलाइन पंजीयन फॉर्म, जन्म प्रमाण-पत्र, समग्र आईडी एवं अंकसूची सहित शैक्षणिक सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की तीन-तीन प्रतियां साथ लानी होंगी।

सभी प्रतिभागियों के लिए क्रिकेट की संपूर्ण खेल किट लाना अनिवार्य होगा। ट्रायल लेदर बॉल से आयोजित किया जाएगा।

PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh

वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का दिया संदेश जिला न्यायालय के सेशन हाउस में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित जिला ...
01/09/2026

वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का दिया संदेश

जिला न्यायालय के सेशन हाउस में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को सेशन हाउस, जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ललित किशोर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला न्यायालय में पदस्थ सभी न्यायाधीशों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज) श्री नवीन शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रशांत पाण्डेय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पुष्पेन्द्र सिंह सहित अन्य न्यायाधीशों ने पौधरोपण किया।
इस अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए लगाए गए पौधों की उचित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh

वीआरजी कॉलेज की छात्राओं ने बंजर जमीन को हरा-भरा करने के लिये बनाईं सीड बॉलफूल-पत्तियों से रचीं इकोफ्रेंडली राखियांभाई-ब...
01/09/2026

वीआरजी कॉलेज की छात्राओं ने बंजर जमीन को हरा-भरा करने के लिये बनाईं सीड बॉल

फूल-पत्तियों से रचीं इकोफ्रेंडली राखियां

भाई-बहन के स्नेह के पर्व रक्षाबंधन को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए शासकीय विजया राजे स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, मुरार की छात्राओं ने अनूठी पर्यावरणीय पहल की है। महाविद्यालय के इको क्लब के अंतर्गत छात्राओं ने मिट्टी, गोबर और खाद से सीड बॉल (बीज गेंद) तैयार कर खाली एवं बंजर भूमि को हरियाली में बदलने का संकल्प लिया, वहीं मोगरा, सदाबहार, अपराजिता, चंपा और हरसिंगार जैसे पौधों की पत्तियों तथा ड्राई फ्रूट्स से इकोफ्रेंडली राखियां बनाकर भाई-बहन के प्रेम के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. श्रीवास्तव के सान्निध्य में आयोजित इस रचनात्मक कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इको क्लब की संयोजक डॉ. अंजू शर्मा ने छात्राओं को सीड बॉल बनाने की विधि सिखाते हुए इसके पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीड बॉल पर्यावरण को हरा-भरा बनाने तथा खाली और बंजर भूमि पर पौधे उगाने का सरल, प्राकृतिक और प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने बताया कि सीड बॉल को दूर-दराज के जंगलों, पहाड़ियों और ऐसे बंजर क्षेत्रों में भी आसानी से पहुंचाया या फेंका जा सकता है, जहां मनुष्यों का पहुंचना कठिन होता है। बीजों को मिट्टी, गोबर और खाद के मिश्रण से बने गोलाकार आवरण में सुरक्षित रखा जाता है। यह प्राकृतिक आवरण बीजों को पक्षियों और कीटों से बचाने में सहायक होता है। बारिश के मौसम में पर्याप्त नमी मिलने पर सीड बॉल के भीतर मौजूद बीज स्वतः अंकुरित होकर पौधे का रूप लेने लगते हैं। इस प्रकार कम संसाधनों में भी प्रकृति के पुनर्जीवन की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रकृति के अनुकूल राखियां भी तैयार कीं। उन्होंने मोगरा, सदाबहार, अपराजिता, चंपा और हरसिंगार आदि फूलों की पत्तियों तथा ड्राई फ्रूट्स का रचनात्मक उपयोग करते हुए आकर्षक एवं पर्यावरण हितैषी राखियां बनाईं। इन राखियों के माध्यम से छात्राओं ने प्लास्टिक एवं कृत्रिम सामग्री के विकल्प के रूप में प्राकृतिक वस्तुओं के उपयोग का संदेश दिया।
प्राचार्य डॉ. एस.के. श्रीवास्तव ने छात्राओं की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इकोफ्रेंडली राखियां केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से प्रकृति के प्रति प्रेम, संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश भी दिया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं को इस तरह की रचनात्मक और पर्यावरण हितैषी गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का आयोजन बॉटनी विभाग में किया गया। इस अवसर पर इको क्लब के सदस्य डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. शिखा जैन, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. रेनू एस. नायर तथा बॉटनी विभाग की डॉ. पूर्ति पांडे, डॉ. सारिका सक्सेना एवं श्रीमती सुरभि दानवे उपस्थित रहीं।

PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh

35 दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिये सामग्री वितरितलगभग 200 उपकरण उपलब्ध कराए गए जिले के दिव्यांग प्रशिक्ष...
31/08/2026

35 दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिये सामग्री वितरित

लगभग 200 उपकरण उपलब्ध कराए गए

जिले के दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इस क्रम में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में 35 दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को लगभग 200 प्रकार की आवश्यक सामग्री एवं उपकरण वितरित किए गए।
यह कार्यक्रम ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, कदम जन विकास संस्थान एवं इनेबल इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को उनकी स्वरोजगार गतिविधियों के अनुसार रेफ्रिजरेटर, गैस चूल्हे, सिलाई मशीन, नाप-तौल मशीन, ग्राइंडर-मिक्सर, जूसर, चेयर-टेबल, स्टडी टेबल, रैक सहित विभिन्न आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में लीड बैंक अधिकारी श्रीमती अमिता शर्मा , राज्य गा्रमीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री विनीत गुप्ता, जिला प्रबंधक कौशल विकास श्रीमती जसविंदर कौर, कदम जन विकास संस्थान के सचिव श्री अनुपम साहू, इनेबल इंडिया के प्रोजेक्ट हेड श्री पंकज शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आरसेटी के श्री राजीव हिंडोलिया ने की। यह पहल दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh

गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ ग्वालियर-चंबल संभाग का पहला सफल किडनी ट्रांसप्लांटमहानग...
30/08/2026

गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ ग्वालियर-चंबल संभाग का पहला सफल किडनी ट्रांसप्लांट

महानगरों जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा अब ग्वालियर में, आयुष्मान योजना के तहत नि:शुल्क हुआ जटिल ऑपरेशन

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने करीब साढ़े छह घंटे में सफलतापूर्वक पूरी की किडनी प्रत्यारोपण प्रक्रिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदर्शी स्वास्थ्य नीति से ग्वालियर में चिकित्सा का नया युग

ग्वालियर के चिकित्सा इतिहास में रविवार को एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। शासकीय गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। ग्वालियर-चंबल संभाग के किसी शासकीय चिकित्सीय संस्थान में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के शासकीय चिकित्सा संस्थानों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की बदौलत यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय चिकित्सा संस्थानों में आधुनिक अधोसंरचना, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट की सफलता इन सतत प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है। इस उपलब्धि से ग्वालियर-चंबल अंचल के गंभीर किडनी रोगियों के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के नए द्वार खुल गए हैं। अब उन्हें देश के महानगरों में की तरह अपने शहर ग्वालियर में किडनी के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।

पत्नी ने दिया जीवनदान, पति का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

छतरपुर निवासी 60 वर्षीय कृष्णकांत गुप्ता की दोनों किडनियां खराब हो गई थीं। जीवन के इस कठिन दौर में उनकी 55 वर्षीय पत्नी मीना गुप्ता ने पति को अपनी किडनी दान कर जीवनदान देने का निर्णय लिया।
इसके बाद मरीज और डोनर की आवश्यक मेडिकल जांच, काउंसलिंग, अनुकूलता परीक्षण तथा ट्रांसप्लांट से संबंधित सभी जरूरी प्रक्रियाएं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी की गईं। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद दोनों को 29 अगस्त को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
रविवार सुबह करीब 8.30 बजे किडनी प्रत्यारोपण की जटिल प्रक्रिया शुरू हुई। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और एनेस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञों ने मणिपाल हॉस्पिटल के यूरोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट विभागाध्यक्ष डॉ. विकास जैन के सहयोग से इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को अंजाम दिया।
करीब साढ़े छह घंटे तक चली यह जटिल चिकित्सा प्रक्रिया दोपहर लगभग 3 बजे सफलतापूर्वक पूरी हुई। ट्रांसप्लांट के बाद मरीज और किडनी दान करने वाली उनकी पत्नी, दोनों की स्थिति स्थिर है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी निरंतर निगरानी कर रही है।

आयुष्मान योजना ने दी बड़ी राहत, नि:शुल्क हुआ ट्रांसप्लांट

इस ऐतिहासिक उपलब्धि का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष यह रहा कि कृष्णकांत गुप्ता का किडनी ट्रांसप्लांट आयुष्मान योजना के तहत नि:शुल्क किया गया। अंग प्रत्यारोपण जैसी महंगी और जटिल चिकित्सा सुविधा का शासकीय अस्पताल में आयुष्मान योजना के माध्यम से उपलब्ध होना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए नई उम्मीद है। यह उपलब्धि इस दिशा में भी महत्वपूर्ण है कि अब गंभीर किडनी रोगों से पीड़ित मरीजों को अत्याधुनिक उपचार के लिए अनिवार्य रूप से बड़े महानगरों के महंगे निजी अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।


संक्रमण से सुरक्षा के लिए विशेष आईसीयू

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को संक्रमण से सुरक्षित रखना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसे ध्यान में रखते हुए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट मरीज के लिए विशेष आईसीयू की व्यवस्था की गई है।
सेंट्रलाइज्ड एसी सिस्टम होने के बावजूद विशेष आईसीयू में अलग से एसी की व्यवस्था की गई है, ताकि संक्रमण के खतरे को न्यूनतम रखा जा सके। मरीज के कक्ष में डॉक्टरों और अधिकृत चिकित्सा स्टाफ के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
मरीज को आगामी सात दिनों तक मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी और एनेस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष निगरानी में रखा जाएगा। इसके लिए चिकित्सकों और चिकित्सा स्टाफ की राउंड-द-क्लॉक ड्यूटी लगाई गई है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रचा इतिहास

ग्वालियर में किडनी ट्रांसप्लांट की इस ऐतिहासिक सफलता में मणिपाल हॉस्पिटल के यूरोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट विभागाध्यक्ष डॉ. विकास जैन,डॉ. नीलिमा टंडन, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. शिवम यादव, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. सीमा शिंदे, डॉ. जिंदल, डॉ. नम्रता जैन, डॉ. कुशल तथा ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर कविता और राहुल सहित पूरी चिकित्सा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी टीम के समन्वित प्रयासों से इस जटिल प्रक्रिया को निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

परिजनों ने जताया शासन और चिकित्सा टीम के प्रति आभार

मरीज के बेटे सुमित कनकने ने बताया कि ट्रांसप्लांट की पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई और ऑपरेशन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं आई। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत नि:शुल्क ट्रांसप्लांट होने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।
उन्होंने गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. आर.के.एस. धाकड़, डॉ. शिवम यादव और डॉ. अंकित शर्मा सहित पूरी चिकित्सा टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से ग्वालियर में यह जटिल ट्रांसप्लांट संभव हो सका।

ग्वालियर में यह सुविधा निरंतर जारी रहनी चाहिए : डॉ. विकास जैन

ट्रांसप्लांट प्रक्रिया में शामिल मणिपाल हॉस्पिटल के यूरोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट विभागाध्यक्ष डॉ. विकास जैन ने कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा अधिक से अधिक स्थानों पर उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों और स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि कार्य के दौरान उन्हें ऐसा अनुभव नहीं हुआ कि वे किसी नए सेटअप में पहली बार ट्रांसप्लांट प्रक्रिया कर रहे हैं।
डॉ. जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि ग्वालियर में शुरू हुई किडनी ट्रांसप्लांट की यह महत्वपूर्ण सुविधा निरंतर जारी रहेगी और आने वाले समय में बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।

पूरे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : प्रो. डॉ. आर.के.एस. धाकड़

गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पहला सफल किडनी ट्रांसप्लांट गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय और पूरे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। शासकीय चिकित्सा संस्थानों को आधुनिक संसाधनों और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से सशक्त बनाने के प्रयासों का लाभ अब सीधे आमजन को मिल रहा है।
प्रो. डॉ. धाकड़ ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल और राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार, जनप्रतिनिधियों और चिकित्सा टीम के समन्वित सहयोग से ग्वालियर में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है।
गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सफल किडनी ट्रांसप्लांट ने यह विश्वास और मजबूत किया है कि गंभीर से गंभीर बीमारी का आधुनिक उपचार अब प्रदेश के शासकीय चिकित्सा संस्थानों में भी आमजन की पहुंच में तेजी से उपलब्ध हो रहा है।

PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh

‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में युवाओं से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया वर्चुअल संवादसांसद श्री भारत सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ...
27/08/2026

‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में युवाओं से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया वर्चुअल संवाद

सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में विक्रांत यूनिवर्सिटी में हुआ आयोजन

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में मेरा युवा भारत केंद्र, ग्वालियर द्वारा विक्रांत यूनिवर्सिटी के सहयोग से ‘खेलो इंडिया डायलॉग–खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विक्रांत यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल उद्बोधन सुना। प्रधानमंत्री के संवाद से युवाओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें खेलों से जुड़ने, फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से स्वस्थ, सक्षम और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलों को जन-जन से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। ‘खेलो इंडिया’ अभियान के माध्यम से देश के युवाओं और उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेल एवं फिटनेस को भी जीवन का हिस्सा बनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विक्रांत यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री राकेश सिंह राठौड़ ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने युवाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत, श्री विक्रांत सिंह राठौड़, प्रो-चांसलर, विक्रांत यूनिवर्सिटी, डॉ. अतुल कुमार, वाइस चांसलर, डॉ. रिचा वर्मा, रजिस्ट्रार, डॉ. के.डी. पाठक, डिप्टी रजिस्ट्रार, डॉ. आनंद कुमार बिसेन, डीन एकेडमिक, श्रीमती अंजली कुमारी, जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत केंद्र, ग्वालियर तथा श्री अरविंद राणा, जिला खेल अधिकारी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस अधिकारी श्रीमती अभिलाषा दुबे एवं सफल युवा मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह ने किया।


PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh

राखी के धागों से जुड़ा सीआरपीएफ जवानों और बेटियों का भावनात्मक रिश्ताकेन्द्रीय रिजर्व बल के प्रशिक्षण केन्द्र में मना रक...
27/08/2026

राखी के धागों से जुड़ा सीआरपीएफ जवानों और बेटियों का भावनात्मक रिश्ता

केन्द्रीय रिजर्व बल के प्रशिक्षण केन्द्र में मना रक्षाबंधन पर्व

सेंट्रल स्कूल की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने सीआरपीएफ जवानों को बांधी राखी

रक्षाबंधन का पर्व उस समय भावनाओं से सराबोर हो गया, जब केंद्रीय विद्यालय ग्वालियर की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के केन्द्रीय प्रशिक्षण केन्द्र में पहुंचकर अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर स्नेह और विश्वास की राखी बांधी। देश की सुरक्षा में अपने परिवार से दूर रहने वाले जवानों के लिए यह आयोजन अपनत्व और पारिवारिक भावनाओं से जोड़ने वाला विशेष अवसर बन गया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर सीआरपीएफ के जवान देश की आंतरिक सुरक्षा के दायित्व के कारण अक्सर अपने परिवार से दूर रहते हैं। ऐसे में केंद्रीय विद्यालय की बेटियों का यहां आकर जवानों को राखी बांधना उनके लिए अपने परिवार और बहनों की कमी को कुछ हद तक दूर करने वाला भावनात्मक क्षण है। उन्होंने कहा कि राखी का यह पवित्र धागा केवल एक पर्व की परंपरा नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है।
केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने रोली-चंदन के टीके लगाकर सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनाओं को साकार किया। राखी बंधवाने के बाद जवानों ने भी छात्राओं की सुरक्षा एवं सदैव उनके साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जवानों ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। साथ ही सभी छात्राओं का मुँह मीठा भी कराया।
कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ समाज और राष्ट्र की सुरक्षा में जुटे जवानों तथा नई पीढ़ी के बीच स्नेह, विश्वास और आत्मीयता के मजबूत बंधन के रूप में यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार सिंह एवं उप कमांडेंट श्री श्रमन चतुर्वेदी, उप कमांडेंट श्री रिषि कुमार, सहायक कमांडेंट श्री सर्बजीत सिंह सहित सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।


PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh

वीआरजी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हुईं खेल प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य एवं मेजर ध्यान...
27/08/2026

वीआरजी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हुईं खेल प्रतियोगिताएं

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य एवं मेजर ध्यानचंद की स्मृति में गुरुवार को विजयाराजे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियां आयोजित की गईं।
महाविद्यालय के खेल प्रांगण में एनसीसी एवं एनएसएस की छात्राओं के मध्य रस्सा खींच प्रतियोगिता के साथ खेल दिवस के उपलक्ष्य में गतिविधियों का शुभारंभ हुआ। जिसमें एनसीसी विजेता एवं एनएसएस की टीम उपविजेता रही। महाविद्यालय के इनडोर स्टेडियम में महिला एकल, पुरूष एकल, मिक्स डबल् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महिला एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में डॉ अंकिता टंडन विजेता एवं डॉ अर्चना शर्मा उपविजेता रही।
पुरुष एकल बैडमिंटन में डॉ कंचन सिंह नगेल विजेता एवं डॉ पुष्पेंद्र सिंह उपविजेता रहे I मिक्स डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता में डॉ कंचन सिंह नगेल एवं डॉ दीपा वर्मा विजेता रही वही डॉ राजवीर सिंह किरार एवं डॉ करिश्मा उपविजेता रही I
राष्ट्रीय खेल दिवस पर इन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता रहे सभी को प्राचार्य डॉ एस के श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय महाविद्यालय की क्रीड़ा कमेटी की ओर से उपस्थित डॉ मंजू सिंह वीर द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया I इस अवसर पर खेल अधिकारी डॉ दीपा वर्मा, महाविद्यालयीन स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं I


PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh

Address

संभागीय जनसंपर्क कार्यालय मोतीमहल
Gwalior
474003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Gwalior posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Gwalior:

Shortcuts

Share