09/05/2026
जय गहोई
गहोई वैश्य एसोसिएशन दिल्ली-एनसीआर
दिनांक 3 मई 2026 को अग्रसेन भवन गाजियाबाद मे गहोई वैश्य एसोसिएशन दिल्ली-एनसीआर के द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 500 गहोई बंधुओ की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह, अपनत्व और सामाजिक एकता का भाव देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ गहोई वैश्य एसोसिएशन, दिल्ली-एनसीआर के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास कुचया जी ने सभी अतिथियों एवं स्वजनों का स्वागत किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के अध्यक्ष श्री रामगोपाल छिरोल्या (डल्लू भैया), राष्ट्रीय-महामंत्री श्री दीपक सावला जी, GVA-अध्यक्ष श्री चन्द्रहास कुचया जी, कोषाध्यक्ष-श्री प्रदीप कस्तवार जी, श्री राजकुमार नगरिया जी, श्री रविकांत दोहरया जी, डॉ राजीव सिजरिया जी के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।
इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे :-
1)श्री मयंक गोयल, अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी, गाजियाबाद महानगर
2) श्री अतुल गर्ग
सांसद, गाजियाबाद
3) डॉ अनिल अग्रवाल, पूर्व सांसद-राज्यसभा
5) श्री राम गोपाल छिरोलिया (डल्लू भैया)राष्ट्रीय अध्यक्ष- अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा
6) श्री दीपक सावला ,राष्ट्रीय महामंत्री- अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा
7) श्री विस्वजीत गुप्ता, IAS
सहितअन्य पदाधिकारी एवं अतिथिगण उपस्थित रहे ।
गहोई वैश्य एसोसिएशन के इस होली मिलन समारोह में समाज के प्रतिष्ठित उद्यमियों को सम्मानित किया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री रविकांत दोहरया जी, सह संयोजक - श्री समीर सांवला जी, श्री प्रमोद कनकने जी व श्री सुरेश चन्द्र खैरा जी एवं समिति के श्री गौरव रेजा, श्रीमती शैलजा कनकने, श्रीमती आशा सावला,श्री प्रमोद बिलैया, श्री गौरव डेंगरे-CA, श्री धीरज चऊदा, श्री अनुज विस्वारी, श्री गौरव रावत, श्री संजीव कुमार सुहाने, श्री शिशिर गुप्ता (दोहरया),श्री प्रवीन बिलैया, श्रीअभिषेक मोर, श्री मयंक तीतविलासी,श्री क्षितिज तरसौलिया के द्वारा किया गया l
कार्यक्रमोपरान्त GVA-अध्यक्ष श्री चन्द्रहास कुचया जी ने सभी आयोजकों,समारोह में पधारे सभी गहोई परिवारों, कलाकारों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने, सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने तथा आपसी सौहार्द को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गहोई वैश्य एसोसिएशन,(रजि.) दिल्ली-एनसीआर