NSS, Jiwaji University, Gwalior

NSS, Jiwaji University, Gwalior Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NSS, Jiwaji University, Gwalior, Jiwaji University, Gwalior.

युवाओं का कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता विकास, सामाजिक चेतना, समस्याओं का समाधान ढूंढना,आत्मविश्वासी और राष्ट्रप्रेमी बनाना यही 'राष्ट्रीय सेवा योजना' का ध्येय है।

एमिटी विश्वविद्यालय ग्वालियर एक दिवसीय शिविर नशा मुक्ति जागरूकता कैंप तानसेन साधना स्थल,  बेहट, दिनांक 25.8.26
25/08/2026

एमिटी विश्वविद्यालय ग्वालियर एक दिवसीय शिविर
नशा मुक्ति जागरूकता कैंप
तानसेन साधना स्थल, बेहट, दिनांक 25.8.26

वी.आर.जी. कालेज मुरार, ग्वालियर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अभिमुखीकरण कार्यक्रम और रासेयो सलाहकार समिति बैठक की न्...
25/08/2026

वी.आर.जी. कालेज मुरार, ग्वालियर
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अभिमुखीकरण कार्यक्रम और रासेयो सलाहकार समिति बैठक की न्यूज़।

*NSS Visit to Old Age Home – Raksha Bandhan Celebration*The NSS unit of Happy Days School visited an Old Age Home and ce...
24/08/2026

*NSS Visit to Old Age Home – Raksha Bandhan Celebration*

The NSS unit of Happy Days School visited an Old Age Home and celebrated *Raksha Bandhan* with the elderly residents.

The volunteers tied Rakhi to them, and *distributed sweets and fruits*. They spent quality time with the residents, who *shared their life experiences* with the students. The interaction was emotional, inspiring, and taught the students the values of respect, care, and compassion towards elders.

It was a memorable and heart-touching celebration for everyone.

24/08/2026
🌸 NSS Orientation Programme 2026 🌸📅 24 अगस्त 2026श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय, शिवपुरी में NSS Orientat...
24/08/2026

🌸 NSS Orientation Programme 2026 🌸

📅 24 अगस्त 2026

श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय, शिवपुरी में NSS Orientation कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को NSS के उद्देश्य, गतिविधियों एवं NSS तथा NCC से जुड़ने के लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

✨ “NSS और NCC से जुड़ें, सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों को विकसित करें।” 🇮🇳

Not Me But You 💙

*दिनांक: 24 अगस्त 2026*  *स्थान: अंबाह, जिला मुरैना*अंबाह पीजी कॉलेज में NSS सत्र 2026-27 की सलाहकार समिति की बैठक संपन्...
24/08/2026

*दिनांक: 24 अगस्त 2026*
*स्थान: अंबाह, जिला मुरैना*
अंबाह पीजी कॉलेज में NSS सत्र 2026-27 की सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को अंबाह स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र *2026-27 की सलाहकार समिति* की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य *प्रोफेसर विश्वास मेढेकर* ने की।*बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय*
वार्षिक रूपरेखा*: आगामी सत्र की वार्षिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई।
2. *नए गोद ग्राम का चयन*: सामाजिक कार्यों एवं ग्राम विकास के लिए नए *गोद ग्राम* के चयन पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया।
3. *पंजीयन*: अगस्त माह के अंत तक नवीन पंजीकृत विद्यार्थियों का *My Bharat Portal* पर रजिस्ट्रेशन पूर्ण कराया जाएगा।
4. *कार्यक्रमों का कैलेंडर*: सत्र की दैनिक गतिविधियों एवं विशेष शिविरों का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के *वार्षिक कैलेंडर* के अनुसार किया जाएगा।
इस अवसर पर *जिला संगठक डॉ. शशि वल्लभ शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. कौशलेंद्र उपाध्याय, कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एम. बंसल*, कार्यक्रम अधिकारी, सलाहकार समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण कार्यक्रम एवं सलाहकार समिति की बैठक आयोजितग्वालियर, 24 अगस्त 2026। विजयाराजे शासकीय कन्य...
24/08/2026

राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण कार्यक्रम एवं सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

ग्वालियर, 24 अगस्त 2026। विजयाराजे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुरार, ग्वालियर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरिशंकर सिंह कंसाना, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मनोज अवस्थी, माधव महाविद्यालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठन, तथा वरिष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय पांडे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. एस. के. श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका एवं महत्ता पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेविकाओं को नए सत्र में आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों को पूर्व की अपेक्षा अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं रचनात्मक ढंग से संपन्न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी स्वयंसेविकाओं से उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महाविद्यालय एवं समाज के हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. हरिशंकर सिंह कंसाना ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व, उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं स्वयंसेवकों की भूमिका से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज अवस्थी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना को केवल एक गतिविधि के रूप में न लेकर “राष्ट्रीय सेवा योजना को जीने” की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय पांडे ने राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन किया।

इसी अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. हरिशंकर सिंह कंसाना, डॉ. मनोज अवस्थी एवं डॉ. संजय पांडे के साथ महाविद्यालय की सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. मंजू सिंह वीर एवं डॉ. दीपा वर्मा सहित महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिंह डॉ. अर्चना शर्मा एवं डॉ .इंदु गुप्ता उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय सेवा योजना की वर्षभर की प्रस्तावित गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों तथा स्वयंसेविकाओं की सक्रिय सहभागिता से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा वर्षभर की गतिविधियों को व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं शोभा एवं टीना द्वारा किया गया। स्वयंसेविकाओं ने अतिथियों का स्वागत अपने हाथों से तैयार किए गए आकर्षक गुलदस्तों एवं बैच लगाकर किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गरिमा, रेशमा, तान्या, वंदना सहित अन्य राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सेवा भावना, सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना रहा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उन्नाव दतिया द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम
23/08/2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उन्नाव दतिया द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Meeting with NSS volunteers regarding participation for Viksit Bharat Quiz 2026.
23/08/2026

Meeting with NSS volunteers regarding participation for Viksit Bharat Quiz 2026.

सद्भावना दिवस न्यूज़ शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिंड क्रमांक 1 राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई
23/08/2026

सद्भावना दिवस न्यूज़
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिंड क्रमांक 1 राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई

Address

Jiwaji University
Gwalior
474011

Telephone

7879932304

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS, Jiwaji University, Gwalior posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to NSS, Jiwaji University, Gwalior:

Shortcuts

Share