Gwalior Commissioner

Gwalior Commissioner Official Page Commissioner Office Gwalior, Government of Madhya Pradesh
(1)

16/08/2026

विकास, नवाचार और जनकल्याण की कहानी समेटे है ‘बदलते दौर का मध्यप्रदेश’

जनसंपर्क विभाग की विकास पुस्तिका

देश और प्रदेश में हुए विकास और नवाचारों पर केन्द्रित एक विकास पुस्तिका “बदलते दौर का मध्यप्रदेश” प्रदेश के जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित की गई है। प्रदेश के प्रत्येक जिले के लिये प्रकाशित की गई पृथक-पृथक पुस्तिका में प्रदेश और देश में हुए विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित की गई विकास गाथा की यह पुस्तिका जिले के साथ-साथ प्रदेश में हुए विकास को भी प्रदर्शित कर रही है।
ग्वालियर जिले की विकास पुस्तिका स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित “बदलते दौर का मध्यप्रदेश” पुस्तिका भी आमजनों के लिये आकर्षण का केन्द्र बनी।
ग्वालियर जिले के विकास कार्यों और नवाचारों पर केन्द्रित इस पुस्तिका में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार द्वारा विकास के लिये क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर केन्द्रित की गई है। इसके साथ ही ग्वालियर जिले में आम जनों के हितार्थ किए गए नवाचारों को भी इस पुस्तिका में शामिल किया गया है। ग्वालियर जिले में महिला सशक्तिकरण के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर लागू की गई “शक्ति दीदी” पहल, स्कूली छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये संचालित शिक्षा मित्र योजना, अग्नि सुरक्षा के लिये किए गए नवाचार “अग्नि सुरक्षा मेला”, छात्र-छात्राओं को उचित मूल्य पर पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिये लगाए गए पुस्तक मेले के साथ-साथ शहर विकास की सभी प्रमुख योजनाओं को भी इस पुस्तिका में शामिल किया गया है।
जनसंपर्क विभाग ग्वालियर द्वारा यह पुस्तिका न केवल जिले के जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथियों बल्कि आमजनों को भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह पुस्तिका आमजनों को शासन की योजनाओं एवं शहर में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देने के लिये एक महत्वपूर्ण पुस्तिका है।

Collector Office Gwalior
CM Madhya Pradesh

संभाग आयुक्त श्री खत्री ने राजस्व भवन में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्वालियर संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्र...
15/08/2026

संभाग आयुक्त श्री खत्री ने राजस्व भवन में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्वालियर संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री ने राजस्व भवन में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया। साथ ही भारत माता की जय एवं स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे भी लगाये। इस अवसर पर आयुक्त श्री खत्री ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभ कामनायें दी।

Gwalior Commissioner
CM Madhya Pradesh

14/08/2026

संभाग आयुक्त श्री खत्री ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें

संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री ने 80वे स्वतंत्रता दिवस पर ग्वालियर संभाग के सभी जिलों के निवासियों को हार्दिक शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने सभी की सुख-समृद्धि की कामना की है। साथ ही अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हम सब संकल्प लें कि अमर शहीदों के बलिदान से मिली स्वतंत्रता की रक्षा हर हाल में करेंगे और देश की प्रगति में अपना योगदान देंगे।

PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh

संभागीय आयुक्त श्री खत्री ने किया मॉडल स्कूल मुंगावली का निरीक्षणसंभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री ने शुक्रवार को संभाग के ...
07/08/2026

संभागीय आयुक्त श्री खत्री ने किया मॉडल स्कूल मुंगावली का निरीक्षण

संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री ने शुक्रवार को संभाग के अशोकनगर जिले की जनपद पंचायत मुंगावली की ग्राम पंचायत बीडसरकार में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में भाग लिया। इसके बाद शासकीय मॉडल हायर सेकेन्ड्री स्कूल मुंगावली का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने छात्रवृत्ति, नामांकन, अपार आईडी, साइकिल ,प्रयोगशाला ,एवं अन्य शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधु शर्मा , विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुंगावली, विद्यालय प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।

Gwalior Commissioner
CM Madhya Pradesh

जनता का विश्वास ही “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” का मुख्य उद्देश्य  - मुंगावली विधायक श्री यादवग्राम पंचायत बीडसरकार म...
07/08/2026

जनता का विश्वास ही “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” का मुख्य उद्देश्य
- मुंगावली विधायक श्री यादव

ग्राम पंचायत बीडसरकार में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का हुआ शुभारंभ

संभाग आयुक्त श्री खत्री ने हितग्राहियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आमजन की समस्याओं का तत्काल निराकरण के लिए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ 07 अगस्त से किया गया है। जनता का विश्वास ही मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया जा रहा है। यह बात पूर्व राज्यमंत्री एवं मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव ने शुक्रवार को ग्वालियर संभाग के अशोकनगर जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत मुंगावली की ग्राम पंचायत बीडसरकार में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कही।
इस अवसर पर शिविर में आयुक्त ग्वालियर संभाग श्री मनोज खत्री, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती विजयालक्ष्मी जैन सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान 08 जनवरी 2027 तक संचालित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का मतलब जनता का विश्वास है। शिविर में आमजन को ये विश्वास होना चाहिए कि हम शिविर में गए और वहां पर हमने आवेदन दिया और उसका मौके पर ही निराकरण किया गया।मुख्यमंत्री की मंशा है कि अभियान के माध्यम से आमजन की समस्याओं का शिविर के माध्यम से समाधान करना है। उन्होंने कहा कि शिविर में आमजन से प्राप्त आवेदनों का तत्काल मौके पर ही निराकरण या समस्या का समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हम जनता की सेवा के लिए हैं, यही शासन की मंशा है। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले। इस हेतु आमजन को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाए। उन्होंने शिविर में उपस्थितजनों से आह्वान किया कि बच्चों को अच्छे से पढ़ायें लिखायें और उनके उज्जवल भविष्य को सवारें।
शिविर में आयुक्त ग्वालियर संभाग श्री मनोज खत्री ने हितग्राहियों एवं आमजन से संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी। उन्होंने राजस्व संबंधी प्रकरणों,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राशन, प्रसूति सहायता, आयुष्मान कार्ड, खाद वितरण, शिक्षा सहित अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी ली एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं स्थानीय कर्मचारियों से योजनाओं,कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

समस्याओं का निराकरण एवं हितलाभ का वितरण

शिविर में सीएम हेल्पलाइन की 2329 शिकायतें में से 1024 शिकायतों का निराकरण किया गया। साथ ही लोकसेवा गारंटी अंतर्गत 1080 आवेदनों में से 716 आवेदनों का निराकरण किया। शिविर में बीडसरकार ग्राम पंचायत के 40 स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र मौके पर वितरित किए गए। इस दौरान 06 व्यक्तियों के नामांतरण एवं 02 बंटवारा के प्रकरणों का तत्काल निराकरण कराया गया। 05 पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची, 02 हितग्राहियों को आहार अनुदान योजना का लाभ, 02 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृत की गई। इसी प्रकार शासन की योजनान्तर्गत 05 रूपये में विद्युत विभाग अंतर्गत 03 नए कनेक्शन प्रदान किये गये। 06 हितग्राहियों को 02-02 लाख रुपए की संबल अनुग्रह राशि, एक प्रकरण में 4 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई।

शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निराकरण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में विभिन्न समस्यामूलक आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त हुए। शिविर में कुल 175 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में से मौके पर ही 69 आवेदनों का निराकरण किया गया।

Gwalior Commissioner
CM Madhya Pradesh

05/08/2026

नायब तहसीलदार सतेन्द्र तोमर निलंबित

बिना परीक्षण किए शासकीय भूमि का नामांतरण आदेश पारित करने और इसके बाद सक्षम अधिकारी से पुनर्विलोकन अनुमति प्राप्त किए बगैर आदेश निरस्त करना नायब तहसीलदार सतेन्द्र तोमर को भारी पड़ा है। संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री ने इस अनियमितता पर उन्हें निलंबित कर दिया है।
संभागीय आयुक्त श्री खत्री ने यह कार्रवाई कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका चौहान के प्रतिवेदन के आधार पर की है। प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया था कि पुरानी छावनी वृत के नायब तहसीलदार सतेन्द्र तोमर द्वारा ग्राम मऊ की शासकीय भूमि सर्वे क्र.-296/2 का नामांतरण आदेश पारित किया गया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी से पुनर्विलोकन अनुमति प्राप्त किए बिना ही अपने आदेश को संशोधित कर दिया। मध्यप्रदेश राजस्व संहिता (एमपी एलआरसी) अथवा अन्य किसी भी विधान में क्षेत्राधिकार के बाहर जाकर कार्यवाही करना किसी भी पीठासीन अधिकारी के लिये अनुज्ञेय नहीं है।
नायब तहसीलदार सतेन्द्र तोमर की शासकीय कार्य के प्रति पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, कर्तव्यविमुखता एवं उदासीता सामने आने पर संभागीय आयुक्त श्री खत्री ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम के प्रावधानों के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में सतेन्द्र तोमर का मुख्यालय ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Gwalior Commissioner
CM Madhya Pradesh

04/08/2026

LIVE: Hon'ble Chief Minister Dr. Mohan Yadav attends the Investor Round Table on attracting investment for the Telecom Manufacturing Zone in Gwalior, in Mumbai.

16/07/2026

LIVE: Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh at New Delhi.

अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें – संभागीय आयुक...
14/07/2026

अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें – संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री

संभागीय आयुक्त एवं आईजी ने संभाग स्तरीय बैठक में राहत प्रकरणों की समीक्षा की

अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1995 के अंतर्गत गठित संभाग स्तरीय समिति की बैठक संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री एवं आईजी ग्वालियर श्री अरविंद कुमार सक्सेना ने संयुक्त रूप से लेकर निर्देश दिए हैं कि राहत के प्रकरणों का निराकरण तत्परता से किया जाए। राहत प्रकरणों के निराकरण में जो भी दस्तावेज आवश्यक हैं उसकी उपलब्धता भी तत्परता से कराई जाए। राहत प्रकरणों में पुलिस के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा में चालान प्रस्तुत करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित हो।
संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री एवं आईजी ग्वालियर श्री अरविंद कुमार सक्सेना ने मंगलवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय से संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक कर अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत राहत प्रकरणों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में गूगल मीट के माध्यम से डीआईजी ग्वालियर श्री असित यादव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह सहित ग्वालियर संभाग के सभी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक अजाक के साथ ही विभागीय अधिकारी भी शामिल हुए।
संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री ने कहा है कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में हो और पीड़ितों को राहत राशि भी तत्परता से मिले। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि राहत प्रकरणों के निराकरण में जाति प्रमाण-पत्र के साथ ही अन्य जो भी दस्तावेज जरूरी हैं उसकी उपलब्धता भी तत्परता से कराई जाए, ताकि पीड़ित को सहायता राशि भी उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि संभाग के सभी जिला कलेक्टर जिला स्तरीय एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग स्तर की समीक्षा बैठकें भी नियमित कर राहत प्रकरणों की समीक्षा करें और प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं।
संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री ने जिला कलेक्टरों से कहा है कि जिले में जिन क्षेत्रों में भी अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज हो रहे हैं उन क्षेत्रों में जन जागरूकता के लिये शिविरों का आयोजन भी किया जाए।
आईजी ग्वालियर श्री अरविंद कुमार सक्सेना ने कहा कि राहत प्रकरणों के निराकरण में पुलिस अधिकारी भी तत्परता से कार्रवाई करें। चालान प्रस्तुत करने की कार्रवाई भी निर्धारित समय-सीमा में की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जो भी प्रकरण दर्ज होते हैं उसकी सूचना तत्परता से जिला कलेक्टर एवं संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को भी अनिवार्यत: दी जाए। उन्होंने जिला कलेक्टरों से भी अपेक्षा की कि जिन प्रकरणों में जाति प्रमाण-पत्र की आवश्यकता है उनमें जाति प्रमाण-पत्र बनवाने की कार्रवाई तत्परता से कराई जाए ताकि समय-सीमा में चालान प्रस्तुत हो सके।
आईजी ग्वालियर श्री सक्सेना ने यह भी कहा कि पुलिस अधीक्षक अजाक एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से समीक्षा कर राहत प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं। संभाग के बाहर के जिलों से भी अगर कोई जानकारी प्रकरण में आवश्यक है तो उसके लिये भी संबंधित जिला कलेक्टरों से संपर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त करें और प्रकरणों का निराकरण तत्परता से कराएं।
बैठक में डीआईजी ग्वालियर श्री असित यादव ने भी प्रकरणों के निराकरण में जाति प्रमाण-पत्र की आवश्यकता को जरूरी बताते हुए जाति प्रमाण-पत्र तत्परता से बनवाने के लिये सभी जिलों में कलेक्टरों के माध्यम से दिशा-निर्देश जारी कराने की आवश्यकता बताई। बैठक में ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह सहित संभाग के सभी कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों ने अपने-अपने जिले में राहत प्रकरणों के संबंध में की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।

JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

Address

Moti Mahal
Gwalior
474007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gwalior Commissioner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gwalior Commissioner:

Shortcuts

Share