Gwalior Police

Gwalior Police Let"s ensure safe Gwalior because safe Gwalior is pre-requisite of prosperous and developed Gwalior.

Gwalior Police is determined to make it a prosper and developed town.security is primary requisit of development. therefore we request you all to join hands we make safe Gwalior & peaceful Gwalior.

01/09/2026

थाना पिछोर पुलिस की हत्या के आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्यवाही

अपनी बेटी का साफी से गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

ग्वालियर दिनांक 01.09.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी कुनाल यादव निवासी ग्राम पतरियापुरा ने थाना पिछोर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 31.08.2026 को पारिवारिक विवाद के चलते उसके पिता भगवान सिंह यादव एवं चाचा संतोष यादव द्वारा मेरी दो बहनों अन्नू उर्फ नंदिनी यादव एवं सलोनी यादव के साथ मारपीट एवं जान से मारने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान अन्नू उर्फ नंदिनी यादव के साथ उनके द्वारा मारपीट कर उसके गले में साफी डालकर गला घोंटने से उसकी हालत गंभीर हो गई। वहीं सलोनी यादव का भी गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया तथा बीच-बचाव करने पहुंचे मनमोहन पाण्डे के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद अन्नू उर्फ नंदिनी यादव एवं सलोनी यादव को उपचार हेतु अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा जांच के उपरांत मेरी बहन अन्नू उर्फ नंदिनी यादव को मृत घोषित कर दिया गया। सलोनी यादव एवं मनमोहन पाण्डे का उपचार जारी है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना पिछोर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 181/26 धारा 103(1),109,115(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर को थाना पिछोर पुलिस टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर उनि0 शिवम राजावत के नेतृत्व में टीम को फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश उनके छिपने के संभावित जगहों पर की गई तथा पुलिस द्वारा घटना के चंद घंटों में आरोपी भगवान सिंह यादव को कस्वा पिछोर से पकड़ लिया गया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने भाई संतोष यादव के साथ मिलकर अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपी भगवान सिंह को थाना पिछोर के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी से उसके भाई संतोष यादव एवं प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीः- भगवान सिंह यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम पतरियापुरा, पिछोर जिला ग्वालियर।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी पिछोर उनि0 शिवम राजावत, सउनि0 विनोद कुमार, प्र.आर0 उम्मेद सिंह, आर0 रमाशंकर गुर्जर, महेन्द्र पटवा, राकेश रावत, अमित तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

01/09/2026

थाना ग्वालियर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

फिरौती के लिए युवक का अपहरण कर पहाड़ी क्षेत्र में बंधक बनाने वाले आरोपी को ग्वालियर पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔴 मोबाइल एवं क्यूआर कोड की लोकेशन के आधार पर शिवपुरी के ग्राम लक्ष्मीपुरा में पहुंची पुलिस, लगातार सर्चिंग कर अपहृत युवक को कराया मुक्त।

ग्वालियर। 01.09.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार जिले में गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा (भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को गुमशुदाओं एवं अपहृत व्यक्तियों की तलाश हेतु विशेष टीमें गठित कर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः*- फरियादिया रवीना कर्ण पत्नी वीरू कर्ण, उम्र 30 वर्ष, निवासी तानसेन नगर ग्वालियर ने थाना ग्वालियर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 31.08.2026 को दोपहर करीब 12 बजे उसके पति वीरू कर्ण बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। आसपास एवं रिश्तेदारों में तलाश करने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला।

फरियादिया को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पति को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना ग्वालियर में अप0क्र0 457/26 धारा 140(3) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा द्वारा पुलिस टीम गठित कर अपहृत वीरू कर्ण की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम को आरोपियों द्वारा फिरौती की रकम के लिए उपलब्ध कराए गए क्यूआर स्कैनर से संबंधित मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम जिला शिवपुरी के थाना बैराड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुरा पहुंची। तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा संदेही अरूण बंजारा की तलाश की गई। जानकारी मिली कि गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र में अपहृत युवक एवं आरोपियों के होने की संभावना है। पुलिस टीम द्वारा रात्रि से सुबह तक लगातार पहाड़ी एवं आसपास के दुर्गम क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया गया। लगातार सर्चिंग के दौरान पुलिस टीम को अपहृत वीरू कर्ण दस्तयाब हुआ। पूछताछ में अपहृत वीरू कर्ण ने बताया कि अरूण बंजारा एवं वरूण बंजारा द्वारा फिरौती की रकम वसूलने के उद्देश्य से उसका अपहरण किया गया था तथा उसके साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाकर रखा गया था।

अपहृत के बताए अनुसार पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों की तलाश पुनः शुरू की गई। पुलिस टीम ने पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी वरूण बंजारा को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। वहीं, भौगोलिक परिस्थितियों का फायदा उठाकर आरोपी अरूण बंजारा मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही है।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा, उप निरी. अजय सिकरवार, सउनि अनूप भदौरिया, आर. नागर सिंह, आर. अशोक गुर्जर, आर. ब्रजकिशोर भदौरिया, आर.गिर्राज शर्मा, आर. हितेन्द्र शर्मा, आर. सत्येन्द्र धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही।

01/09/2026
थाना गिजोर्रा पुलिस की अवैध हथियार रखने वाले आरोपी के खिलाफ कार्यवाहीबारदात करने की नीयत से अवैध हथियार लिए खड़े एक बदमाश...
01/09/2026

थाना गिजोर्रा पुलिस की अवैध हथियार रखने वाले आरोपी के खिलाफ कार्यवाही

बारदात करने की नीयत से अवैध हथियार लिए खड़े एक बदमाश में पुलिस ने एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा राउंड सहित पकड़ा

ग्वालियर। 01.09.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान दिनांक 31.08.2026 को इलाका भ्रमण के दौरान गिजोर्रा तिराहे पर थाना गिजोर्रा पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का लाल रंग की टीशर्ट पहने हुए एती तिराहे से शुक्लहारी जाने वाले मार्ग पर चक उवरासी के कच्चे मार्ग पर अवैध हथियार लिये हुए किसी वारदात करने की नीयत से संदिग्ध हालत में खड़ा हुआ है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना गिजोर्रा पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिजोर्रा उप निरी. उपेन्द्र सिंह धाकड़ के द्वारा थाना गिजोर्रा पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची जहां एती तिराहे से शुक्लहारी जाने वाले मार्ग पर चक उवरासी के कच्चे मार्ग पर अवैध हथियार लिये हुए किसी बारदात करने की नीयत से संदिग्ध हालत में खडा हुआ दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेरकर पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम ऋषभ उर्फ अक्कू परिहार पुत्र देवेन्द्र उर्फ बन्टी परिहार उम्म्र 20 साल निवासी ग्राम कुम्हर्रा थाना गिजोर्रा जिला ग्वालियर का होना बताया।

पुलिस द्वारा संदिग्ध की तलाशी ली तो उसके बांए तरफ कमर में एक 315 बोर का कट्टा और पेन्ट की दाहिने जेब से एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड मिला। आरोपी का यह कृत्य 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से मौके पर उक्त 315 बोर का कट्टा व एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना गिजोर्रा में अप0क्र0 104/26 धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जप्त अवैध हथियार: एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा राउंड जप्त किया।

सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी गिजोर्रा उप निरी. उपेन्द्र सिंह धाकड़, थाना प्रभारी पिछोर उप निरी. शिवम राजावत, थाना गिजोर्रा टीम- प्र.आर. प्रमोद शर्मा, प्र.आर. मुकेश यादव, आर. रितेश, आर. धर्मवीर, आर. रणजीत, सैनिक रघुनाथ थाना पिछोर टीम- आर. रामशंकर, आर. महेंद्र पटवा, आर. राकेश की सराहनीय भूमिका रही।

थाना करहिया पुलिस की आरोपियों के खिलाफ कार्रवाईपुराने विवाद पर हवाई फायर कर युवक को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी...
01/09/2026

थाना करहिया पुलिस की आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

पुराने विवाद पर हवाई फायर कर युवक को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी व उसके भाई को पुलिस ने पकड़ा

ग्वालियर दिनांक 31.08.2026।
घटना के संक्षिप्त विवरण:- फरियादी अनूप कुशवाह निवासी ग्राम खेडा टांका थाना करहिया ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 29.08.2026 को शाम के समय वह अपने घर के बाहर रोड पर खड़ा था, तभी मेरे गांव के आकाश परिहार व विक्की परिहार आये और भागवत के समय हुए विवाद को लेकर मुझे गंदी-गंदी गालियाँ देने लगे। मैने गाली देने से मना किया तो विक्की ने हाथ में लिये कट्टा से हवाई फायर करते हुये मुझे धमकाने लगा कि तुम लोग भागवत के समय लड़ाई में बच गये थे। आइंदा हमसे लड़ाई की तुम्हे जान से खत्म कर देंगे। तभी मेरे चाचा हाकिम सिंह कुशवाह व रेखसिंह कुशवाह आवाज सुनकर मौके पर आ गये जिन्हे देखकर दोनो लोग अपनी मोटरसाइकिल से मौके से भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियां के खिलाफ थाना करहिया में अप0क्र0 72/26 धारा 296(ए),125,351(2),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को उक्त मामले में वांछित फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करहिया उप निरीक्षक संजू सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर दिनांक 31.08.2026 को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना करहिया के अपराध क्रमांक अप0 क्रं0 72/26 धारा 296(ए),125,351(2),3(5) बीएनएस के आरोपीगण को ग्राम नजरपुर पाटई मे देख गया है। मुखबिर की सूचना से पुलिस टीम ग्राम नजरपुर पाटई पहुंची जहां एक पेड़ के नीचे आरोपीगण बैठे दिखे जो पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा और नाम पता पूछा तो अपना नाम आकाश परिहार पुत्र मंगलसिंह परिहार, निवासीगण ग्राम खेडा टांका का बताया तथा दूसरा बाल अपचारी होना पाया गया।

पुलिस द्वारा बाल अपचारी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरे द्वारा 29.08.26 को अनूप कुशवाह निवासी खेड़ा टांका के घर के बाहर कट्टे से हवाई फायर किया गया था जो कट्टा मैने अपने बड़े भाई आकाश परिहार को दे दिया है। पुलिस द्वारा आरोपी आकाश परिहार की निशादेही पर ईटमा रोड़ पर नहर के पास पीपल के पेड़ के नीचे से एक 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउंड एवं घटना में प्रयुक्त प्लेटीना मोटर साइकिल क्रमांक एमपी07-एनएल-8659 को गोलार घाटी के पास झाड़ियों से जप्त किया जाकर आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया और बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया।

जप्त मशरूकाः- घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा राउंड तथा प्लेटीना मोटर साइकिल क्रमांक एमपी07-एनएल-8659।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी करहिया उप निरीक्षक संजू सिंह, प्र0आर0 हरिमोहन शर्मा, आर० धर्मेन्द्र गुर्जर, आर० दिनेश यादव, आर0 ब्रजभान सिंह, आर चालक रामगोपाल गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

01/09/2026

थाना डबरा सिटी पुलिस की हवाई फायर करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई

पुराने विवाद पर घमकी देकर हवाई फायर करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

🔴 आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध कट्टा, 02 जिंदा राउंड एवं 01 चला हुआ राउंड किया बरामद

ग्वालियर दिनांक 01.09.2026।
घटना के संक्षिप्त विवरण:- फरियादी बहादुर रावत निवासी बुजुर्ग दफाई डबरा ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 30.08.2026 की सुबह वह अपने पड़ोसी धनराज रावत, मोनू आदिवासी के साथ दफाई की टंकी के पास खड़े हुये थे तभी वहां पर एक काले रंग कि कीया कार से करन रावत, अंकित रावत आये और मुझसे पुरानी रंजिश को लेकर करन रावत ने कट्टे से 02 हवाई फायर किये जिससे मेरा व आसपास के लोगों का जीवन संकट में पड़ गया तभी करन रावत व अंकित रावत बोले की आज तो बच गया आईदा मिला तो जान से खत्म कर देंगे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी में अपराध क्रमांक 473/2026 धारा 125,351(2),3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को उक्त मामले में वांछित फरार आरोपियों को शीध्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा पुलिस की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.08.2026 को आरोपी करन रावत की तलाश उसके निवास पर की गई तो वह अपने घर पर उपस्थित मिला, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम करन रावत पिता अमर सिंह रावत उम्र 29 साल निवासी बुजुर्ग डबरा ग्वालियर बताया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा, 02 जिन्दा राउण्ड तथा 01 चला हुआ राउण्ड़ विधिवत जप्त किया गया। उक्त आरोपी को थाना डबरा सिटी में अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर उसके साथी अंकित रावत के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीः- करन रावत पिता अमर सिंह रावत उम्र 29 साल निवासी बुजुर्ग डबरा ग्वालियर।

जप्त मशरूकाः- घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का अवैध देशी कट्टा, 02 जिंदा राउंड तथा 01 चला हुआ राउंड किया जप्त।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा, प्र.आर0 दिनेश सिंह, प्रआर0 शिवशांत पांडे, प्र.आर0 जितेन्द्र रिचाडिया, प्र.आर0 संजीव कुमार यादव, आर0 दीपक रावत, प्रवीण जाट, आर. चालक भानू यादव की सराहनीय भूमिका रही।

01/09/2026

‘‘ऑपरेशन फास्ट 2.0’’ के तहत फर्जी सिम विक्रेताओं के खिलाफ ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई’’

‘‘ऑपरेशन फास्ट 2.0‘‘ में पुलिस ने ₹12.20 करोड़ के साइबर फ्रॉड के प्रकरणों में फर्जी सिम जारी करने वाले सिम विक्रेताओं के विरूद्ध 09 प्रकरण किए दर्ज

🔴 फर्जी सिमों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में साइबर फ्रॉड की वारदातों को अंजाम दिया गया था।
🔴 उक्त सिम विक्रिताओं के द्वारा आम नागरिकों के आधार कार्ड, फोटो एवं फिंगरप्रिंट का दुरुपयोग कर फर्जी सिम जारी की गई थीं।

ग्वालियर। दिनांक 01.09.2026 - पुलिस महानिदेशक महोदय म.प्र. के आदेशानुसार एवं राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देशित ऑपरेशन फास्ट 2.0 संदिग्ध पीओएस/सिम धारक/एजेंट्स/फेक सिम यूजर एवं अन्य संदिग्धों के विरूद्ध त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। जिसके तहत पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर के निर्देशों के पालन में एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देशन में ग्वालियर जिले में अभियान ऑपरेशन फास्ट 2.0 चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में ऑपरेशन फास्ट 2.0 के नोड़ल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) डॉ० शिवेश सिंह बघेल (रापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर (रापुसे) के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों में संदिग्ध पीओएस/सिम धारक/एजेंट्स/फेक सिम यूजर एवं अन्य के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं डीएसपी अपराध श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न थानांे एवं तकनीकी सेल की सयुक्त टीमें बनाकर एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जॉच कर संदिग्ध पीओएस, सिम धारक, एजेंट्स, फेक सिम यूजर्स एवं अन्य संदिग्धों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु लगाया गया।

पुलिस टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त विभिन्न साइबर अपराध संबंधी शिकायतों की जांच के दौरान पाया कि कई शिकायतों में ऐसे मोबाइल नंबरों का उपयोग किया गया है, जो अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर जारी हैं तथा जांच के उपरांत जो भी संदिग्ध पीओएस पाया गया उसके विरुद्ध संबंधित थाना मोहना, महाराजपुरा, सिरोल, पुरानी छावनी, हस्तिनापुर, बिजौली, भितरवार, मुरार एवं हजीरा में कुल 09 प्रकरण दर्ज किए गये जिनमें संदिग्ध पीओएस द्वारा आम नागरिकों के दस्तावेजों (आधार कार्ड, फोटो एवं फिंगरप्रिंट,आदि) का दुरुपयोग कर फर्जी सिम जारी किये गये एवं इन फर्जी सिमों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में कुल 12 करोड 20 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया था।

थाना मोहना, महाराजपुरा, सिरोल, पुरानी छावनी, हस्तिनापुर, बिजौली, भितरवार, मुरार एवं हजीरा में संपूर्ण जांच एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(4),316(2) बीएनएस एवं 66 (सी) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहना निरीक्षक विनय सिंह तोमर एवं उनकी टीम, थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर एवं उनकी टीम, थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल एवं उनकी टीम, थाना प्रभारी निरीक्षक पुरानी छावनी निरी0 डॉ0 संतोष सिंह यादव एवं उनकी टीम, प्रभारी साइबर क्राइम निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह एवं उनकी टीम, थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गोविंद वागोली एवं उनकी टीम, थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल एवं उनकी टीम, इंचार्ज थाना प्रभारी भितरवार उनि0 बलवीर मावई एवं उनकी टीम, थाना प्रभारी हस्तिनापुर उनि० देवेन्द्र सिंह लोधी एवं उनकी टीम, थाना प्रभारी बिजौली उनि0 सौरभ श्रीवास्तव एवं उनकी टीम साइबर सेल से प्रभारी साइबर सेल उनि0 रजनी रघुवंशी, उनि0 रवि लोधी साइबर क्राइम से आर0 अजय यादव एवं सोनू प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

01/09/2026

सायबर क्राइम विंग ग्वालियर की सायबर फ्रॉड के आरोपी के खिलाफ कार्यवाही

निवेश के नाम पर 1.63 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔴 आरोपी द्वारा व्हाट्सऐप एवं टेलीग्राम के जरिए म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त की जाती थी।
🔴 आरोपी के पास से 26 डेबिट/प्रीपेड कार्ड सहित बड़ी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज एवं मोबाइल जप्त किए गये।*

ग्‍वालियर। 01.09.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर साइबर अपराधों में संलिप्त आरोपियों एवं साइबर फ्रॉड के लिए म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर क्राइम विंग ग्वालियर पुलिस द्वारा निवेश के नाम पर हुई 1,63,19,900/- रूपये की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी संख्या में डेबिट/प्रीपेड कार्ड, क्रेडिट कार्ड, चेकबुक, पासबुक एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी मनीष जैन निवासी रामदास घाटी, ए.बी.रोड बहोड़ापुर ग्वालियर द्वारा थाना क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 22.04.2026 से 20.07.2026 के मध्य निवेश के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी कर कुल 1,63,19,900/- रूपये की ठगी की गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना क्राइम ब्रांच में अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 318(4),319(2) बीएनएस एवं 66(डी) आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) को उक्त प्रकरण में वांछित साइबर अपराधियों की पतारसी कर पकडवाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में उप पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं उप पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में प्रभारी साइबर क्राइम विंग ग्वालियर निरी0 धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में साइबर क्राइम विंग की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा उक्त साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त बैंक खातों एवं उनमें हुए लेन-देन की तकनीकी जानकारी का विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि ठगी की राशि में से 31,00,000/- रूपये प्रथम लेयर के डच बैंक के करंट अकाउंट में ट्रांसफर हुई है। उक्त खाता बमराई ग्लोबल टेक्सटाईल प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई के नाम से संचालित होना पाया गया। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उसने अपने दोस्त के कहने पर मुंबई में उक्त फर्म खुलवाई थी। फर्म में उसका दोस्त भी डायरेक्टर है। आरोपी ने फर्म के नाम से डच बैंक के अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक एवं इंडसइंड बैंक में भी खाते खुलवाकर अपने दोस्त को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी व्हाट्सऐप एवं टेलीग्राम के ऐसे कई ग्रुपों से जुड़ा हुआ था, जिनमें म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त की जाती थी। इन ग्रुपों में देश के विभिन्न राज्यों के लोग जुड़े हुए थे, जो अपने-अपने क्षेत्र के बैंक खातों की जानकारी उपलब्ध कराते थे।

इन खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया जाता था। खाताधारकों से एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, चेकबुक आदि प्राप्त कर उनके बैंक खातों का पूरा एक्सेस साइबर फ्रॉड करने वाले व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाता था। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की सिम को अन्य मोबाइल में डालकर एसएमएस फॉरवर्डिंग एप इंस्टॉल करने जैसी तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जाता था।

पकड़े गये आरोपी के कब्जे से 26 डेबिट कार्ड/प्रीपेड कार्ड, 05 क्रेडिट कार्ड, 05 चेकबुक, 05 पासबुक, 01 ड्रायविंग लाइसेंस, 01 पैन कार्ड एवं 01 मोबाइल फोन मय 02 सिम कार्ड के विधिवत जप्त किए गये। आरोपी से साइबर ठगी की रकम के लेन-देन, म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य व्यक्तियों तथा इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरूकाः- कुल 26 डेबिट कार्ड/प्रीपेड कार्ड, 05 क्रेडिट कार्ड, 05 चेकबुक, 05 पासबुक, 01 ड्रायविंग लाइसेंस, 01 पैन कार्ड एवं 01 मोबाइल फोन मय 02 सिम कार्ड के जप्त किए गये।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में क्राइम ब्रांच व साइबर क्राइम विंग टीम की सराहनीय भूमिका रही है।

दिनांक 31.08.2026 को थाना माधौगंज पुलिस की बदमाश के खिलाफ कार्यवाहीथाना माधौगंज पुलिस ने वारदात की नियत से खड़े एक बदमाश ...
01/09/2026

दिनांक 31.08.2026 को थाना माधौगंज पुलिस की बदमाश के खिलाफ कार्यवाही

थाना माधौगंज पुलिस ने वारदात की नियत से खड़े एक बदमाश को पकड़कर उससे 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउण्ड किया जप्त

दिनांक 31.08.2026 को  कैंसर पहाड़िया पर युवती की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश कैंसर पहाड़िया पर गला घोंटकर युवती की हत्...
01/09/2026

दिनांक 31.08.2026 को कैंसर पहाड़िया पर युवती की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश

कैंसर पहाड़िया पर गला घोंटकर युवती की हत्या करने वाले दो आरोपियों को कम्पू पुलिस ने 12 घंटे के भीतर हिरासत में लिया

Address

City Center
Gwalior
474011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gwalior Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gwalior Police:

Shortcuts

Share

Category