04/11/2022
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही के जिलाध्यक्ष पंडित अंबरीश तिवारी के नेतृत्व में आज जिला मुख्यालय पर सरकारी शिक्षक रमेश चंद यादव द्वारा प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ भदोही के व्हाट्सएप्प ग्रुप में हिन्दू देवी देवताओं को बालात्कारी झूठा एवं पाखंडी और ब्राह्मण समाज को आतंकवादी बलात्कारी हत्यारा जैसे घिनौने शब्दो का इस्तेमाल करते हुए रोजाना ग्रुप में मैसेज किया जाता था जिसके खिलाफ में आज माननीय जिलाधिकारी महोदय एवम जिला शिक्षा बेसिक अधिकारी सहित थाना ज्ञानपुर को एप्लिकेशन ज्ज्ञापन देते हुए यह मांग की है कि जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर के कार्यवाही की जाए उसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने आस्वस्त करते हुए सभा को तुरंत रमेश चंद यादव शिक्षक प्रा. विद्यालय भिडियूरा पाली को प्रथम दृष्टया कार्यवाही करते हुए निलंबित करने का कार्य किया एवम थानाध्यक्ष द्वारा आस्वस्त किया गया कि जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए दण्डित करने का कार्य किया जाएगा । उसके बाद संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी ने कहा कि भविष्य में अगर कोई भी व्यक्ति अगर यह सोचता हो कि हिंदू समाज और ब्राह्मण समाज के खिलाफ बोल कर वह बच जाएगा तो यह मुमकिन नहीं है क्योंकि भदोही जनपद में जब तक संगठन है तब तक ऐसे घृणित कार्य नहीं करने दिया जाएगा और गलत करने वालो को संगठन दण्डित करती रहेगी शाशनिक और प्रशाशनिक तरीके से । ज्ञापन देने में कमल तिवारी,अखिलेश दुबे,चंद्रेश तिवारी,वेद दुबे,प्रवीण पांडेय,रितिक तिवारी,अमन दुबे,प्रदीप शुक्ला,जित्तू उपाध्याय,टोनी यादव, सहित समस्त पदाधिकारी एवम सदस्य उपस्थित रहे ।