18/12/2022
ताला चाबी छाप को समर्थन दे और हाजीपुर को स्वच्छ बनाएं।
हम उस माटी के वृक्ष नहीं, जिसको नदियों ने सींचा है
बंजर माटी में पलकर हमने मृत्यु से जीवन खींचा है।
हम पत्थर पे लिखी इबारत है, शीशे से कब तक तोड़ोगे
मिटने वाले हम नाम नहीं, तुम हमको कब तक रोकोगे।।
नगर के देवतुल्य मतदातागण,
हमारे नगर को विकास के पथ पर ले जाने के लिए, नगर को स्वच्छ,स्वस्थ, सशक्त, सुरक्षित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए आपका सहयोग चाहिए। अपने पिछले मिले मौके पर मैंने जो कार्य किए उसे आगे बढ़ाना है और विकास की अनेकानेक योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए आपसे निवेदन करते है एक मौका हमें दे।
आप सभी से मैं चुनाव पूर्व मिल सकूँ, विकास की भावी योजनाओं को आपसे साझा कर सकूं इसके लिए हम सभी जी तोड़ कोशिश कर रहे है।
नगर को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए आप सभी लोग 18 दिसंबर को मुख्य पार्षद पद के लिए "ताला चाबी" छाप पर बटन दबाएं और परिवर्तन की मुहिम में अपना योगदान दे।