Sisodiya Educational & Social Welfare Trust

Sisodiya Educational & Social Welfare Trust ✨ सेवा ही हमारा संकल्प है ✨

🌿 स्वच्छ गंगा, हमारी जिम्मेदारी 🌿सिसोदिया एजुकेशनल & सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा“स्वच्छ गंगा मिशन” अभियान के तहत📍 कोनहारा...
11/06/2026

🌿 स्वच्छ गंगा, हमारी जिम्मेदारी 🌿

सिसोदिया एजुकेशनल & सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा
“स्वच्छ गंगा मिशन” अभियान के तहत
📍 कोनहारा घाट को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया है।

🗓️ रविवार, 14 जून 2026
⏰ सुबह 7:00 बजे

🙏 आप सभी से निवेदन है कि इस पावन अभियान का हिस्सा बनें और माँ गंगा की सेवा में अपना योगदान दें।

✨ एक कदम स्वच्छता की ओर — एक बड़ा बदलाव भविष्य की ओर✨

💙 आइए, मिलकर गंगा को फिर से निर्मल बनाएं 💙

ज्ञान और सृजन का एक सुंदर संगम… 📖✨डॉक्टर पूनम कुमारी जी  द्वारा लिखित पुस्तक “ATARAXIA” का विमोचन सिसोदिया एजुकेशनल & सो...
15/04/2026

ज्ञान और सृजन का एक सुंदर संगम… 📖✨

डॉक्टर पूनम कुमारी जी द्वारा लिखित पुस्तक “ATARAXIA” का विमोचन सिसोदिया एजुकेशनल & सोशल वेलफेयर ट्रस्ट कार्यालय में, संस्थापक श्री सदाशिव प्रकाश जी के द्वारा सम्पन्न हुआ। 🙏

यह केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि विचारों, भावनाओं और प्रेरणा का अनमोल संग्रह है, जो समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगा। ❤️

इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह कृति हर पाठक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए।

🌸 ज्ञान की यह ज्योति निरंतर प्रज्वलित रहे… 🌸

Sisodiya Educational & Social Welfare Trust के द्वाराउत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोटिया (दरियापुर) में कार्यरत आदरणीय शिक्ष...
08/04/2026

Sisodiya Educational & Social Welfare Trust के द्वारा
उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोटिया (दरियापुर) में कार्यरत आदरणीय शिक्षिका डॉ. पूनम कुमारी जी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया 🙏

डॉ. पूनम जी केवल एक शिक्षिका ही नहीं, बल्कि एक सच्ची समाजसेविका भी हैं।
जब इन्होंने जनवरी माह में हमारे संस्थान के सेवा कार्यों के बारे में जाना, उसी क्षण से बिना किसी हिचकिचाहट के हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कार्य में निरंतर जुड़ी रहीं।

उनकी यह निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति प्रेम हम सभी के लिए एक प्रेरणा है ❤️

ऐसे कर्मयोगियों को नमन, जो अपने कार्यों से समाज में बदलाव की एक नई रोशनी जलाते हैं ✨

🙏 हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी ऊर्जा और सेवा भावना यूँ ही निरंतर बनी रहे।

🌟 युवाओं के लिए सुनहरा अवसर! 🌟Sisodiya Educational & Social Welfare Trust लेकर आया है🎓 INTERNSHIP PROGRAMअगर आप समाज सेव...
01/04/2026

🌟 युवाओं के लिए सुनहरा अवसर! 🌟

Sisodiya Educational & Social Welfare Trust लेकर आया है
🎓 INTERNSHIP PROGRAM

अगर आप समाज सेवा के साथ-साथ कुछ नया सीखना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए है! 💯

📌 इस इंटर्नशिप के माध्यम से आप जुड़ सकते हैं:
🔹 Health Project
🔹 Environment Project
🔹 Education Project

✨ पाएं वास्तविक अनुभव, समाज के लिए काम करने का अवसर और अपने भविष्य को मजबूत बनाएं।

🤝 आइए, सेवा और सीखने के इस सफर का हिस्सा बनें!

📞 संपर्क करें: 6207578798

👉 अभी जुड़ें और बदलाव का हिस्सा बनें!

🔥🚩 879 किलो कचरा निकालकर युवाओं ने दिया बड़ा संदेश — गंगा हमारी माँ है! 🌊🙏आज के समय में जहाँ लोग केवल बातें करते हैं, वह...
15/03/2026

🔥🚩 879 किलो कचरा निकालकर युवाओं ने दिया बड़ा संदेश — गंगा हमारी माँ है! 🌊🙏

आज के समय में जहाँ लोग केवल बातें करते हैं, वहीं हाजीपुर के कुछ युवाओं ने करके दिखा दिया कि अगर समाज के लिए सच्ची भावना हो तो बड़ा बदलाव संभव है।

सिसोदिया एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत पुल घाट, हाजीपुर में एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान घाट परिसर और आसपास से लगभग 879 किलो कचरा निकालकर उसे नगर परिषद को सौंप दिया गया।

यह अभियान संस्थापक सदाशिव प्रकाश जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उनके नेतृत्व में सभी साथियों ने स्वयं हाथों से सफाई कर यह साबित किया कि सच्ची समाज सेवा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्म से होती है।

इस सेवा कार्य में अध्यक्ष युवराज सिंह, सत्यम चौधरी, वैभव अग्निहोत्री, कमलेश गुप्ता एवं डॉ. प्रवीण ने मिलकर घाट की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

💬 इस अभियान ने समाज को एक बड़ा संदेश दिया —
“गंगा हमारी आस्था ही नहीं, हमारी जिम्मेदारी भी है।”

अगर हर शहर में ऐसे युवा आगे आएँ और हर नागरिक यह संकल्प ले कि वह नदी या सार्वजनिक स्थानों को गंदा नहीं करेगा, तो निश्चित रूप से हमारा देश स्वच्छ और सुंदर बन सकता है।

🙏 आइए हम सब मिलकर संकल्प लें —
गंगा को स्वच्छ रखेंगे, समाज को जागरूक करेंगे।

📢 अगर आप भी इस पहल की सराहना करते हैं तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि यह प्रेरणा हर शहर और हर युवा तक पहुँचे।

#स्वच्छगंगा
#गंगा_मां
#हाजीपुर
#समाजसेवा



#जनसेवा

Namami Gange District Administration, Vaishali Awadhesh Singh Chirag Paswan सदाशिव प्रकाश सिसोदिया Sisodiya Educational & Social Welfare Trust

🌸✨ होली की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨🌸सिसोदिया एजुकेशनल & सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आप सभी कोरंगों के पावन पर्व होली की हार...
04/03/2026

🌸✨ होली की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨🌸

सिसोदिया एजुकेशनल & सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आप सभी को
रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं ढेरों बधाई।

ईश्वर से प्रार्थना है कि यह होली आपके जीवन में
🌈 खुशियों के रंग
💛 प्रेम और सौहार्द
🌿 सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

📞 संपर्क सूत्र: 6207578798
🏢 कार्यालय: रॉयल अनामिका कैंपस, जौहरी बाजार, हाजीपुर

आप सभी को रंगों भरी मंगलमय होली!

🌼✨ होली उपहार वितरण समारोह ✨🌼सिसोदिया एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की इकाई “ गुरुकुल ” में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चो...
03/03/2026

🌼✨ होली उपहार वितरण समारोह ✨🌼

सिसोदिया एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की इकाई “ गुरुकुल ” में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को होली के पावन अवसर पर उपहार वितरण किया जाएगा।

रंगों के इस त्योहार पर आइए,
हम सब मिलकर इन नन्हे चेहरों की मुस्कान को और भी रंगीन बनाएं। 🌈

🙏 आपका सहयोग और सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। 🙏

आइए, होली का आनंद सेवा के साथ मनाएं। 🌸

#गुरुकुल
#होली2026
#होलीउपहार
#जरूरतमंदबच्चे
#समाजसेवा
#सेवाभाव



01/03/2026

गंगा स्वच्छता शपथ 🌊🙏

सिसोदिया एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने माँ गंगा की स्वच्छता, पवित्रता और अविरलता बनाए रखने के लिए शपथ ली।
हम सब मिलकर गंगा घाटों को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने का संकल्प लेते हैं।

🌿 आइए, हम भी इस पवित्र अभियान का हिस्सा बनें

#गंगा_स्वच्छता_शपथ














District Administration, Vaishali Namami Gange Nityanand Rai Chirag Paswan Awadhesh Singh

Address

Hajipur

Telephone

+916207578798

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sisodiya Educational & Social Welfare Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sisodiya Educational & Social Welfare Trust:

Shortcuts

Share