Hirdyesh Kumar

Hirdyesh Kumar भाजपा कार्यकर्ता

भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता से जुड़े पावन पर्व 'रक्षाबंधन' के अवसर पर समस्त मातृशक्ति एवं प्रदेशवासियों को हार...
28/08/2026

भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता से जुड़े पावन पर्व 'रक्षाबंधन' के अवसर पर समस्त मातृशक्ति एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य एवं खुशहाली लेकर आए और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम एवं विश्वास सदैव बना रहे।


17/08/2026

आज अपने वार्ड नंबर 37, 59 विधानसभा क्षेत्र, हल्द्वानी के अंतर्गत नव मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने तथा अन्य क्षेत्रों से अपने वार्ड में स्थानांतरित होकर आए मतदाताओं के नाम शिफ्ट कराने का कार्य करवाया।

मतदाता सूची को अद्यतन एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

🇮🇳🙏

माँ भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि, लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी एवं हम सभी के प्रेरण...
16/08/2026

माँ भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि, लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत, देश के पूर्व प्रधानमंत्री "भारत रत्न" श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति उनका समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

🙏 भक्ति, ज्ञान और आत्मबोध की राह दिखाने वाले महान संत एवं आध्यात्मिक गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस जी की पुण्यतिथि पर कोटि-क...
16/08/2026

🙏 भक्ति, ज्ञान और आत्मबोध की राह दिखाने वाले महान संत एवं आध्यात्मिक गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।

उनकी दिव्य शिक्षाएँ एवं आध्यात्मिक विचार सदैव मानवता को सत्य, प्रेम, सेवा और आत्मज्ञान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।

शत-शत नमन। 🙏🚩

समस्त प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🇮🇳आइए, राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को ब...
15/08/2026

समस्त प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🇮🇳

आइए, राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें।

जय हिंद! 🇮🇳🫡
#स्वतंत्रतादिवस िंद

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 🇮🇳🙏14 अगस्त को हम उन सभी निर्दोष लोगों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं, जिन्होंने 1947 के वि...
14/08/2026

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 🇮🇳🙏

14 अगस्त को हम उन सभी निर्दोष लोगों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं, जिन्होंने 1947 के विभाजन के दौरान अपार पीड़ा, विस्थापन और अपने प्रियजनों को खोने का दुख सहा।

आइए, इस दिवस पर उन सभी पीड़ितों को नमन करें और संकल्प लें कि देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को सदैव मजबूत बनाए रखेंगे।

विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🇮🇳

दमुवाढूंगा के मालिकाना हक की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगतिविगत दिवस वार्ड संख्या 35, 36, 37 एवं 38 में मालिकाना हक के विषय ...
13/08/2026

दमुवाढूंगा के मालिकाना हक की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति

विगत दिवस वार्ड संख्या 35, 36, 37 एवं 38 में मालिकाना हक के विषय में मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में राजस्व विभाग द्वारा सर्वे, पीलर स्थापना, ड्रोन एवं सैटेलाइट सर्वे सहित सीमांकन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

अब वन विभाग से संबंधित सीमांकन कार्य एवं भूमि का रिकॉर्ड तैयार किए जाने की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से दमुवाढूंगा के जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी महोदय से भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया तथा वन विभाग के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं निर्देश प्रदान किए।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान श्री महेश जोशी जी, पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री देवी दयाल उपाध्याय जी,मुन्नी बिष्ट जी,पार्षद वार्ड 36 श्रीमती तनुजा जोशी जी, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 35 श्री महेशानंद जी, मनोनीत पार्षद वार्ड 37 श्री पनराम जी, पार्षद वार्ड 38 श्री मनोज भट्ट जी, श्री पवन कुमार जी सहित भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

दमुवाढूंगा के सम्मानित नागरिकों के मालिकाना हक की लड़ाई को परिणाम तक पहुंचाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।

🇮🇳🚩

🇮🇳 आज़ादी के आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महान क्रांतिकारी एवं राष्ट्रभक्त मैडम भीकाजी रुस्तम कामा जी की पुण्यत...
13/08/2026

🇮🇳 आज़ादी के आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महान क्रांतिकारी एवं राष्ट्रभक्त मैडम भीकाजी रुस्तम कामा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏

माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए उनके त्याग, साहस और समर्पण को देश सदैव स्मरण करता रहेगा।

शत-शत नमन! 🇮🇳🙏

🙏 भारत की महान वीरांगना एवं कुशल शासक, लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। 🚩उनका त्याग, धर्मपरा...
13/08/2026

🙏 भारत की महान वीरांगना एवं कुशल शासक, लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। 🚩

उनका त्याग, धर्मपरायणता, न्यायप्रियता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। 🇮🇳🙏

Address

Ward No. 37, Chaufula Chauraha
Haldwani
263126

Telephone

+918859465592

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hirdyesh Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Hirdyesh Kumar:

Shortcuts

Share

Category