03/08/2026
श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल परिसर में सफलतापूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल के आदरणीय प्रधानाचार्य विजय जोशी जी, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, काठगोदाम मंडल के अध्यक्ष श्री कुलबीर सिंह जी तथा मंडल पदाधिकारी गगनदीप सिंह कोहली, देवेंद्र सिंह कोहली, बलवीर सिंह, जसपाल सिंह,अवनीत सिंह, हरप्रीत सिंह, इकबाल सिंह, गुरप्रीत सिंह,हरमीत बिंद्रा,सरबजीत सिंह, परविंदर सिंह, तजिंदरपाल सिंह एवं सरब सेठी अरविंदर सिंह,जसकिरत सिंह,गुरवंश सिंह,सहित सभी उपस्थित जनों ने अपनी पूज्य माताजी के सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधारोपण किया।
यह छोटा-सा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
इस पुनीत अभियान को सफल बनाने वाले श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल परिवार, सभी सम्मानित अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार।
🌱 "एक पेड़ माँ के नाम" — माँ का सम्मान, प्रकृति का अभिमान।
वंदे मातरम् 🇮🇳 | भारत माता की जय 🚩