30/06/2025
city library Haldwani* में आज 15 दिवसीय *संस्कारशाला* का समापन हुआ।
संस्कारशाला में दमुआधुंगा क्षेत्र के 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया ,जहां बच्चों ने योग ,संगीत,कला, खेल, लेखन ,मेहंदी ,ललित कला एवं कई मानसिक और शारीरिक गतिविधियों में भाग लिया।
संस्कारशाला में देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार, विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी (दिल्ली केंद्र) और गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड से आए प्रशिक्षकों ने अपना बहुमूल्य समय देकर हमें कृतार्थ किया ।
श्री बसंत पांडे जी ,श्री निखिल जी ,श्री शिवा जी ,प्रिया जी ,अनामिका जी ,अक्षिता जी का विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार करते हैं।आप सभी से भविष्य में ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा रखते है।