नैनीताल युवा शक्ति

नैनीताल युवा शक्ति पहाड़ की छात्र शक्ति
छात्र अधिकार • युवा नेतृत्व • उत्तराखंड हित
आवाज़ छात्रों की, संघर्ष उत्तराखंड के लिए
(1)

USF – Uttarakhand Student Federation उत्तराखंड के छात्रों की सबसे पुरानी और जानी-मानी छात्र शक्ति है, जिसकी स्थापना 1988 में हुई थी। यह संगठन पहाड़ के युवाओं को सशक्त आवाज़, नेतृत्व और छात्र अधिकारों के लिए संघर्ष प्रदान करने के लिए समर्पित है।
USF का उद्देश्य केवल शिक्षा-संबंधी मुद्दों का समाधान नहीं है, बल्कि समाज और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर छात्र समुदाय की आवाज़ को आगे लाना भी है।


हमारा संगठन छात्रों के शैक्षिक अधिकार, सामाजिक न्याय, रोजगार, शिक्षा नीतियाँ, परीक्षा-संबंधित समस्याएँ और लोकतांत्रिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर निरंतर काम करता है। USF छात्रों को संगठित कर एक मजबूत युवा नेतृत्व तैयार करता है जो उत्तराखंड हित के संघर्षों में सबसे आगे रहता है।

USF को उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के सहयोग और मार्गदर्शन से संचालित किया जाता है, ताकि छात्रों के हक़ और प्रदेश के विकास के लिए साझा आवाज़ बनाई जा सके।
हम अपने प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करते हैं कि वे शिक्षा, समाज और राजनीति के हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएँ और उत्तराखंड की उन्नति और भविष्य के निर्माण में योगदान दें।

UKD मैं कमल जोशी के केंद्रीय प्रभारी युवा प्रकोष्ठ पद छोड़ने के बाद से लगातार , हर हफ़्ते युवाओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा...
02/08/2026

UKD मैं कमल जोशी के केंद्रीय प्रभारी युवा प्रकोष्ठ पद छोड़ने के बाद से लगातार , हर हफ़्ते युवाओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा UKD से नाराज़गी दिख रही है साथ ही त्याग पत्र भी दिख रहे हैं , वही Kuldeep Rawat जो की सक्रिय युवा थे उन्होंने भी अब उत्तराखंड क्रांति दल से नाराज़गी जताते हुए त्यागपत्र दे दिया.

सुनने मैं आ रहा है पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा युवाओं को दबाया जा रहा है , साथ ही युवाओं को अपमान सहना पड़ रहा है?

अगर कोई व्यक्ति किसी क्षेत्र से जुड़ा ही नहीं है, फिर भी वहाँ के लोगों और समाज के बारे में भ्रामक बातें फैलाता है, तो जन...
31/07/2026

अगर कोई व्यक्ति किसी क्षेत्र से जुड़ा ही नहीं है, फिर भी वहाँ के लोगों और समाज के बारे में भ्रामक बातें फैलाता है, तो जनता को उसके बयानों पर आँख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए, यह है फ़र्ज़ी Ramesh Chandra Pant. अब यह व्यक्ति Haldwani Online 2011 का नाम भी खराब कर रहा है

यदि किसी ने गोस्वामी समाज या रानीबाग के लोगों के बारे में अपमानजनक या असत्य बातें कही हैं, तो उसका जवाब तथ्यों और एकता के साथ दिया जाना चाहिए, न कि अफवाहों से।

हम अपने समाज और क्षेत्र के सम्मान के साथ खड़े हैं। किसी भी व्यक्ति को किसी समाज या समुदाय का अपमान करने का अधिकार नहीं है। जनता से अपील है कि ऐसे बयानों का शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करें तथा सच को सामने लाएँ।

गोस्वामी परिवार ने सैकड़ों वर्षों से पद्मेश्वर मंदिर की देखरेख करी है , और वह मंदिर उन्हें के आधीन है यह व्यक्ति बाद नफ़रत फैलाना चाहता है, अगर रानीबाग कई किसी भी तरह का आंदोलन या हिंसा फैलती है तो इस व्यक्ति पर सरकार कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें.

#रानीबाग #गोस्वामीसमाज #सत्य_की_आवाज़ #उत्तराखंड

26/07/2026
12/04/2026
16/03/2026

गदरपुर से उठी UKD गैरसैन राजधानी की आवाज #रुद्रपुर

Address

Nainital
Haldwani
263139

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नैनीताल युवा शक्ति posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share