29/07/2026
आज बड़सर विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं समस्त जिला परिषद सदस्यों को परम आदरणीय जननायक, लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश, आदरणीय प्रो. प्रेम कुमार धूमल जी का स्नेह, आशीर्वाद एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना धूमल जी आज भी प्रतिदिन सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आत्मीयता के साथ मिलकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, सादगी, संवेदनशीलता और कर्मठ नेतृत्व हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
हम स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें आपका स्नेह, मार्गदर्शन और नेतृत्व प्राप्त है। आपके अनुभव, दूरदर्शी सोच और जनहित के प्रति समर्पण से हम सभी निरंतर प्रेरणा लेते रहेंगे।