DPRO Hamirpur

DPRO Hamirpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DPRO Hamirpur, Government Organization, District Public Relation Office, Hamirpur.

जिला हमीरपुर की सब्जी मंडियों में फल.सब्जियों के थोक भाव 31 अगस्त 2026
31/08/2026

जिला हमीरपुर की सब्जी मंडियों में फल.सब्जियों के थोक भाव
31 अगस्त 2026

31/08/2026

देश के पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।

सार्वजनिक जीवन में उनके अतुलनीय योगदान को देश सदैव याद रखेगा।

- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

31/08/2026
30/08/2026
प्रेस विज्ञप्ति: 135           30 अगस्त 2026खटवींधार सड़क के लिए वन विभाग से ली जाएगी एनओसी, किया जाएगा बजट का प्रावधान: ...
30/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति: 135 30 अगस्त 2026

खटवींधार सड़क के लिए वन विभाग से ली जाएगी एनओसी, किया जाएगा बजट का प्रावधान: सुनील शर्मा बिट्टू
गांव खटवीं और खटवींधार में सुनीं जनसमस्याएं
गांव खटवीं की पेयजल समस्या का किया जायरगा त्वरित समाधान

हमीरपुर 30 अगस्त।मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनेड़ के गांव खटवीं और खटवींधार की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
रविवार को जनसंपर्क अभियान के तहत गांव खटवीं और खटवींधार में जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि खटवीं की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि खटवींधार की सड़क के लिए जल्दी ही वन विभाग के अधिकारिओं के साथ मीटिंग की जाएगी और जंगल के नियमों के अनुसार सड़क के लिए एनओसी लेकर पर्याप्त बजट का प्रावधान भी करवाया जाएगा, ताकि इस गांव के लोगों को भी बेहतरीन सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने दोनों गांवों की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इससे पहले, खटवीं पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा गांव कई समस्याएं एवं मांगें उनके समक्ष रखीं।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रधान हेम राज भारद्वाज, हंस राज , हेम राज नरौता, एक्स वार्ड मेम्बर राजेश, पूजा देवी, राजेश नरौता, दुर्गा दास, महिला मंडल प्रधान सरोती देवी, पूर्व उपप्रधान बब्बी, पूर्व पंचायत सदस्य संजीव कुमार, रत्न चंद और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

प्रेस विज्ञप्ति: 134            30 अगस्त 2026कांगू में जनस्वास्थ्य शिविर के दौरान 2 हजार से अधिक लोगों का चैकअपनादौन 30 ...
30/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति: 134 30 अगस्त 2026

कांगू में जनस्वास्थ्य शिविर के दौरान 2 हजार से अधिक लोगों का चैकअप

नादौन 30 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा रविवार को गांव कांगू में शुरू किए गए जन स्वास्थ्य शिविर में चैकअप के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस शिविर में जनरल मेडिसिन, ईएनटी, हड्डी रोग, नेत्र रोग, शल्य चिकित्सा, महिला रोग, बाल रोग, मनोरोग, दंत रोग, न्यूरो सर्जरी, हृदय रोग और कई अन्य रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों का चेकअप किया। आयुर्वेद और होम्योपैथी के विशेषज्ञों ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार फोतेदार ने बताया कि इस शिविर में लगभग 2020 लोगों का चैकअप किया गया। उन्होंने बताया कि गाइनी यानि स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में सर्वाधिक 365 महिलाओं ने चैकअप करवाया। ऑरथो यानि हड्डी रोग के विशेषज्ञों ने 253 और मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 236 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
इसी प्रकार नेत्र रोग विशेषज्ञों ने 189, ईएनटी यानि कान, नाक एवं गले के विशेषज्ञों ने 159, त्वचा रोग के विशेषज्ञों ने 144, हृदय रोग 122, बाल रोग 77, गैस्ट्रोएंटोलॉजी 43, डेंटल 43, न्यूरोलॉजी 30, सर्जरी 23 और मनोचिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 18 लोगों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग ने कुल मिलाकर 1740 लोगों की जांच की, जिनमें से महिलाओं की संख्या 1114, पुरुषों की 549 और शिशुओं की संख्या 77 रही। इस दौरान 1860 लोगों के विभिन्न प्रकार के टैस्ट, 72 लोगों के अल्ट्रासाउंड, 76 लोगों के शुगर टेस्ट, 43 लोगों के एचबी टैस्ट, 43 लोगों का बीएमआई, 35 के एक्स-रे और 110 लोगों के टीबी टैस्ट किए गए। 12 लोगों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान लोगों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।
उधर, आयुर्वेद विभाग के विशेषज्ञों ने भी 205 लोगों का चैकअप किया। इनमें 95 महिलाएं, 103 पुरुष और 7 शिशु शामिल हैं। होम्योपैथी के विशेषज्ञों से 75 लोगों ने अपनी जांच करवाई। इनमें 46 पुरुष और 29 महिलाएं शामिल रहीं।

30/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति: 133 30 अगस्त 2026

भोरंज में होटल मैनेजर, शैफ और अन्य पदों के साक्षात्कार 9 को

हमीरपुर 30 अगस्त। सोहारू कंप्लैक्स हमीरपुर में संचालित किए जा रहे शिवाय रेस्तरां में मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट, हैड शैफ, शैफ, सर्विस और हाउसकीपिंग के पदों सहित कुल 17 पदों को भरने के लिए 9 सितंबर को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मैनेजर के एक पद के लिए एमबीए डिग्रीधारक कम से कम 1-2 वर्ष का अनुभव रखने वाले महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवार को 2.16 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलेगा। रिसेप्शनिस्ट के 3 पदों के लिए स्नातक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 1.44 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलेगा।
सर्विस के 5 पदों के लिए होटल प्रबंधन में डिप्लोमाधारक और 2-3 वर्ष का अनुभव रखने वाले महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को सालाना 1.80 लाख रुपये पैकेज मिलेगा। हैड शैफ के एक पद के लिए होटल प्रबंधन में डिप्लोमा या डिग्रीधारक तथा 3-4 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवार को सालाना 3 लाख रुपये पैकेज मिलेगा। कांटिनेंटल, चाइनीज और दक्षिण भारतीय व्यंजनों के तीन अलग-अलग शैफ के पदों के लिए भी डिप्लोमाधारक उम्मीदवार पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को 2.04 लाख रुपये सालाना पैकेज दिया जाएगा। हाउसकीपिंग के 4 पदों के लिए दसवीं पास उम्मीदवार पात्र हैं। इन्हें सालाना 1.44 लाख रुपये पैकेज दिया जाएगा। इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Address

District Public Relation Office
Hamirpur
177001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DPRO Hamirpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DPRO Hamirpur:

Shortcuts

Share