10/06/2021
दिनाँक 9/10-06-20 की रात्रि को थाना सदर हमीरपुर मे सूचना मिली कि मझोग सुल्तानी ग्राम पँचायत के क्षेत्राधिकार के अँतर्गत दो सँदिग्ध व्यक्तियों को पाया गया है, प्राप्त सूचना पर तथ्यों के सत्यापन हेतू पुलिस टीम जिसमें की प्रोबेशनर उपनिरीक्षक शिवकुमार ,मुख्य आरक्षी नरेश कुमार तथा मुख्य आरक्षी सुनील कुमार ने घटनास्थल पर जाकर तथ्यों का सत्यापन किया। क्योंकि संदिग्ध लोगों को चोरी करने के प्रयास में पकड़ा गया था इसलिए अभियोग अँतर्गत धारा 457,380,511,34 IPC पँजीकृत किया गया । अन्वेषण के दौरान स्थानीय व्यक्तियों ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की सहायता से 2 व्यक्तियों को कानूनी कार्यवाही करते हुए पुलिस की हिरासत में लिया गया। दोनो के नाम क्रमशः सलमान पुत्र श्री सादा निवासी गाँव सुनेहटी खडखडी, तहसील -सहारनपुर, थाना-घाघालेडी,जिला-सहारनपुर, उ.प्र व उम्र-19 साल व सूरज ऋषि पुत्र श्री दुर्गा ऋषि गाँव-कोठियाघाट, डा-व तहसील -वेलबा,जिला-कटिहार, बिहार उम्र-30 वर्ष पाई गई। अन्वेषण कार्य के आधार पर उनके दो सहयोगियों शादाब पुत्र श्री सादा उम्र-21 साल व सादा पुत्र यामीन निवासी गाँव सुनेहटी खडखडी, तहसील -सहारनपुर, थाना-घाघालेडी,जिला-सहारनपुर, उ.प्र वउम्र-48 साल को को भी र्पयाप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्वेषण कार्य अभी जारी है। आरोपियो से गहन पूछताछ की जा रही है जिनको कि कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा ।