03/09/2026
नारा के बच्चों ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व
हिम जनता न्यूज़
राजकीय माध्यमिक पाठशाला नारा के बच्चों ने जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया। बच्चों ने राधा कृष्ण की पोशाक पहनकर अपनी प्रस्तुति दी। बच्चों ने वो कृष्णा है, राधा कैसे ना जले ,अरे द्वारपालो, मैया यशोदा तेरा कन्हैया.. आदि प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं. स्कूल के बच्चों सानिया, मानसी, आराध्या, शिव, कृष्णा, समर, रजत, रितिक, अरनव आदि ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
स्कूल मुख्य अध्यापक राजेश अग्निहोत्री ने बच्चों की प्रस्तुति सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक राजेश कुमार अग्निहोत्री, अध्यापक मंजू बाला पूजा शर्मा मानवी अग्निहोत्री उपस्थित रहे।