Vinod Bhayana

Vinod Bhayana MLA Hansi ( THIRD TERM )
Former CPS HARYANA

05/08/2026

मेरे जन्मदिन पर आप सभी द्वारा दिए गए इतने प्यार व् शुभकामनाओ के लिए मैं जीवन भर आप सभी का आभारी रहूँगा.

आज भाजपा कार्यालय गुरुकमल, गुरुग्राम में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा द्वारा आयोजित "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" संकल्प ब...
04/08/2026

आज भाजपा कार्यालय गुरुकमल, गुरुग्राम में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा द्वारा आयोजित "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" संकल्प बैठक में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

माननीय प्रदेश अध्यक्ष Dr. Archana Gupta जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी के कुशल नेतृत्व तथा महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस गरिमामयी बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ विभाजन की त्रासदी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लाखों देशवासियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' हमें इतिहास की उन पीड़ादायक स्मृतियों से सीख लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

विभाजन की पीड़ा को स्मरण, राष्ट्र की एकता को समर्पण।
BJP Haryana

आज हांसी शहर की स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में ₹53 लाख की लागत से खरीदी गई एंटी स्मोग मशीन ...
03/08/2026

आज हांसी शहर की स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में ₹53 लाख की लागत से खरीदी गई एंटी स्मोग मशीन एवं ट्रैक्टर सक्शन टैंकर मशीन का लोकार्पण किया।

इन आधुनिक मशीनों से प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता एवं सीवरेज व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। मेरा संकल्प है कि हांसी को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाया जाए।

इस अवसर पर मेरे साथ एडीसी एवं डीएमसी लक्षित सरीन तथा नगर परिषद के प्रधान प्रवीण ऐलावाधी सहित नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Nayab Saini BJP Haryana

हर समस्या का समाधान, हर चेहरे पर मुस्कान—यही मेरा प्रयास है।आज हांसी निवास पर क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं...
03/08/2026

हर समस्या का समाधान, हर चेहरे पर मुस्कान—यही मेरा प्रयास है।

आज हांसी निवास पर क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

सदैव जनता के साथ, हर कदम जनसेवा के नाम। Nayab Saini BJP Haryana

हार्दिक आभार 🙏🏻
02/08/2026

हार्दिक आभार 🙏🏻

हांसी जिले के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण! 🥈🇮🇳हांसी जिला बनने के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गांव सोरखी के बॉक्सर नरेंद्र...
02/08/2026

हांसी जिले के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण! 🥈🇮🇳
हांसी जिला बनने के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गांव सोरखी के बॉक्सर नरेंद्र सिंह बेरवाल द्वारा बॉक्सिंग में रजत पदक (Silver Medal) जीतना पूरे हांसी जिले के लिए गर्व और ऐतिहासिक उपलब्धि है।

बॉक्सर नरेंद्र सिंह बेरवाल जी को इस शानदार सफलता पर मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल हांसी जिले, बल्कि हरियाणा और पूरे भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। आपकी यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मैं नरेंद्र सिंह बेरवाल जी के माता-पिता, परिवार, प्रशिक्षकों एवं सभी शुभचिंतकों को भी हार्दिक बधाई देता हूँ, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह ऐतिहासिक सफलता संभव हुई।
साथ ही, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतकर हरियाणा और भारत का गौरव बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों को भी मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आप सभी इसी प्रकार देश, प्रदेश और अपने-अपने क्षेत्रों का नाम विश्वभर में रोशन करते रहें।
हांसी को आप पर गर्व है।
जय हिंद! 🇮🇳
जय हरियाणा!
जय हांसी!

साथी विधायक व् भाई Ram Kumar Kashyap - MLA Indri जी आपका बहुत बहुत आभार.
01/08/2026

साथी विधायक व् भाई Ram Kumar Kashyap - MLA Indri जी आपका बहुत बहुत आभार.

हांसी विधानसभा से हमारे साथी एवं भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय विधायक श्री Vinod Bhayana जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन एवं निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें। आपके नेतृत्व में हांसी विधानसभा निरंतर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करती रहे, यही मंगलकामना है।

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 💐

Address

Hansi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vinod Bhayana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vinod Bhayana:

Shortcuts

Share