Statue of Humanity-Baba Sahab

Statue of Humanity-Baba Sahab Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Statue of Humanity-Baba Sahab, Armed forces, Hanti.

29/03/2022

बीजेपी ने यूपी में सिर्फ गृह, वित्त, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नियुक्ति, नगर विकास, न्याय, उच्च शिक्षा, विज्ञान प्रौधोगिकी, परिवहन, खाद्य, आबकारी, राज्य कर, प्रशासन, निर्वाचन, चिकित्सा शिक्षा, गरीबी उन्मूलन ही सवर्ण मंत्रियों को दिए हैं।

बाक़ी सब कुछ OBC/SC मंत्रियों को दे दिया है!

https://youtu.be/rJmUFxrOU64
29/03/2022

https://youtu.be/rJmUFxrOU64

आप सभी के इतने सारे मिस्ड कॉल्स और मैसेज को देखते हुए पूरा प्रयास कर रहे हैं की शूद्र द राइजिंग फिल्म को आपके लिए दो.....

11/02/2022

Know About Tilak Sahab
13 जनवरी 1785 को अंग्रेज़ों द्वारा सरेआम बरगद के पेड़ पर लटका कर मार दिए गए, जबरा पहाड़िया यानी तिलका मांझी का जन्म 11 फरवरी 1750 को हुआ था. वे आधुनिक भारत के पहले शहीद हैं. जिन मंगल पांडेय को भारत की आज़ादी की पहली लड़ाई के लड़ाके और शहीद के रूप में याद किया जाता है,उनका जन्म तिलका मांझी की शहादत के 42 वर्ष बाद हुआ था.

09/02/2022

धर्म 1 धंधा है,
जहाँ पढा लिखा भी अंधा है।
🤯

09/02/2022

मुझसे आज एक सवाल पूछा गया कि खासकर ओबीसी के लोग सांप्रदायिक उत्पात में क्यों शामिल होते हैं, जबकि इससे उनका नुक़सान ही नुक़सान है।

दरअसल ऐसा सवाल पूछने वालों को हिंदुओं और उनकी धार्मिक व्यवस्था के बारे में कुछ नहीं मालूम। आम तौर पर कोई हिंदू ये सवाल नहीं पूछता। उसे पता है।

हिंदुओं में ब्राह्मण श्रेष्ठता सोशल सिस्टम नहीं, धार्मिक व्यवस्था है। ओबीसी ब्राह्मण से पूछे बिना न अपने बच्चे का नाम रखता है, न शादी करता है, न गृह प्रवेश। मरने पर उनके बाप को स्वर्ग भी वही भेजते हैं। पिंड दान भी वही करता है। जीवन का हर काम वह ब्राह्मण से पूछ करता है। पैर छूता है। ज़्यादातर जगह तो पैर धोकर चरणामृत पीता भी है।

कुछ लोग अपवाद होंगे। लेकिन आम तौर पर यही होता है।

ओबीसी के जीवन में जिनका इतना महत्व हो, वह उनके सामाजिक और राजनीतिक व्यवहार को भी प्रभावित करेगा।

बाबा साहब ने Annihilation of Caste में स्पष्ट लिखा है कि ब्राह्मण ही तमाम हिंदुओं का मार्गदर्शक है। उसे ही धर्म ने ये दर्जा दिया है। ब्राह्मण ही ओबीसी का बुद्धिजीवी है। ओबीसी का अपना कोई बुद्धिजीवी नहीं होता। हो नहीं सकता।

बाबा साहब ये न भी कहते तो निजी अनुभव से आप जानते हैं कि ये सच है।

इसलिए जब तक ब्राह्मणों ने ओबीसी को कहा कांग्रेस को वोट दो, ओबीसी उसे वोट देता रहा। अब गुरू ने कह दिया है बीजेपी को दो तो बीजेपी को दे रहा है।

ओबीसी की धार्मिक स्थिति को समझे बिना लोग बेचारे ओबीसी पर आरोप लगाते रहते हैं। ये ग़लत है। उसका कोई दोष नहीं है।

दलित इस मामले में ओबीसी से बेहतर स्थिति में है। लेकिन वहाँ भी ये समस्या अब बढ़ रही है।

12/01/2022

मध्य प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में OBC को सिर्फ 14% देकर शिवराज सिंह ने ओबीसी के साथ धोखाधड़ी की है। #ओबीसी_विरोधी_शिवराज

पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ओबीसी के कितने बड़े नेता है? इसे आप इस बात से समझिए कि बीजेपी ने उन्हें ओबीसी मोर्च...
12/01/2022

पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ओबीसी के कितने बड़े नेता है? इसे आप इस बात से समझिए कि बीजेपी ने उन्हें ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। जाते हुए उन्होंने बीजेपी पर SC और OBC आरक्षण से खिलवाड़ का गंभीर आरोप भी लगाया है।

यूपी चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है।

12/01/2022

जिन सौ साल में ज्योतिबा और सावित्री बाई फुले, शाहूजी महाराज, नारायणा गुरु, राणाडे, बाबा साहब, पेरियार जैसे महान लोग समाज को लोकतांत्रिक बनाने के संघर्ष में जुटे थे बिल्कुल उसी समय विवेकानंद बता रहे थे कि हिंदू धर्म कितना महान है और जो गड़बड़ है, वह अभी का है। पहले सब अच्छा था।

विवेकानंद वह क्यों नहीं देख पा रहे थे जो फुले-आंबेडकर-पेरियार देख रहे थे?

भारतीय समाज की समस्या को तो विवेकानंद और आंबेडकर दोनों मान रहे थे। विवेकानंद कह रहे थे पीछे लौटे। वेद-वेदांत की ओर चलो। पीछे सब सुंदर है। बाबा साहब ने कहा आगे चलो। समता, समानता और बंधुत्व की और बढ़ो। पीछे सब सड़ा हुआ है।

Address

Hanti
847201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Statue of Humanity-Baba Sahab posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category