District Collector & Magistrate - Hanumangarh

District Collector & Magistrate - Hanumangarh Official Handle of District Collector and District Magistrate, , .

nodal officer PRO Hanumangarh And Technical Nodal Officer Doit&c Hanumangarh

02/09/2026

जिला कलेक्टर ने उप जिला अस्पताल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

हनुमानगढ़। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बुधवार को भादरा क्षेत्र के दौरे के दौरान विभिन्न प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भादरा स्थित निर्माणाधीन उप जिला अस्पताल भवन का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

जिला कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल भवन का कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। इस मौके कर उन्होंने टोपरिया टोल प्लाजा का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया तथा समुचित व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए।

इस अवसर पर भादरा उपखंड अधिकारी श्री भागीरथ राम, तहसीलदार श्री धर्मेंद्र जांदू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
____
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan Chief Electoral Officer, Rajasthan

02/09/2026

जिला कलेक्टर ने भादरा में मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निर्वाचन तैयारियों का किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

हनुमानगढ़। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बुधवार को भादरा क्षेत्र के गणेशपुरा बास स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

जिला कलेक्टर ने मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, दिव्यांगजनों की सुगम आवाजाही, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

डॉ. यादव ने अधिकारियों से निर्वाचन तैयारियों की प्रगति की जानकारी लेते हुए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुचारू व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री धर्मेंद्र जांदू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
___
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Chief Electoral Officer, Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan

➡️ नगरीय निकाय चुनाव नामांकन पत्रों की संवीक्षा में जिले में 380 नामांकन पत्र अस्वीकृत, 1485 नामांकन पत्र पाए गए वैध, 13...
02/09/2026

➡️ नगरीय निकाय चुनाव नामांकन पत्रों की संवीक्षा में जिले में 380 नामांकन पत्र अस्वीकृत, 1485 नामांकन पत्र पाए गए वैध, 1355 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित

हनुमानगढ़। नगरीय निकाय चुनाव के तहत जिले के 8 नगरीय निकायों के 290 वार्डों में पार्षद पद के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की संवीक्षा की प्रक्रिया मंगलवार को सम्पन्न हो गई है। संवीक्षा के बाद कुल 1865 नामांकन पत्रों में से 380 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए जबकि 1485 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। इसके आधार पर कुल 1355 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए हैं।

➡️ उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) श्री उम्मेदी लाल मीना ने बताया कि हनुमानगढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए दाखिल 379 नामांकन पत्रों में से 50 नामांकन पत्र अस्वीकृत तथा 329 वैध पाए गए हैं और 313 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए हैं।

➡️ संगरिया नगर पालिका में 172 नामांकन पत्रों में से 13 निरस्त तथा 159 वैध पाए गए। इसके आधार पर 139 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। टिब्बी नगर पालिका में 129 नामांकन पत्रों में से 37 निरस्त तथा 92 वैध पाए गए। इसके आधार पर 92 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए।

➡️ उन्होंने बताया कि रावतसर नगर पालिका में 325 नामांकन पत्रों में से 88 निरस्त तथा 237 वैध पाए गए। इसके आधार पर 204 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। भादरा नगर पालिका में 263 नामांकन पत्रों में से 44 निरस्त तथा 219 वैध पाए गए। इसके आधार पर 203 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। नोहर नगर पालिका में 163 नामांकन पत्रों में से 27 निरस्त तथा 136 वैध पाए गए। इसके आधार पर 131 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए।

➡️ गोलूवाला नगर पालिका में 150 नामांकन पत्रों में से 34 निरस्त तथा 116 वैध पाए गए। इसके आधार पर 106 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। पीलीबंगा नगर पालिका में 284 नामांकन पत्रों में से 87 निरस्त तथा 197 वैध पाए गए। इसके आधार पर 167 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए।

➡️ उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार वैध रूप से नामांकित अभ्यर्थी 3 सितंबर 2026 को अपराह्न 3 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात 4 सितंबर को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रहने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अभ्यर्थिता वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

➡️ निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में नगर पालिका नोहर, भादरा, संगरिया, टिब्बी एवं रावतसर में 9 सितंबर को मतदान होगा, जबकि द्वितीय चरण में नगर परिषद हनुमानगढ़ तथा नगर पालिका गोलूवाला एवं पीलीबंगा में 11 सितंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर को संपन्न होगी।
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan Chief Electoral Officer, Rajasthan

मतदाता जागरूकता पर युवा संवाद एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजनयुवाओं को मतदान के प्रति किया प्रेरित, नशामुक्त जीवन का दिला...
02/09/2026

मतदाता जागरूकता पर युवा संवाद एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन

युवाओं को मतदान के प्रति किया प्रेरित, नशामुक्त जीवन का दिलाया संकल्प

हनुमानगढ़। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत स्थानीय राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय में बुधवार को चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. रामपाल अहरोदिया ने की। मुख्य अतिथि जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस सुश्री श्रद्धा गोमे तथा विशिष्ट अतिथि आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. तीर्थराज शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में मतदाता जागरूकता विषय पर संवाद आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सुश्री श्रद्धा गोमे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने युवाओं से अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा आगामी नगरीय निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर

कार्यक्रम के दूसरे चरण में नशा मुक्ति अभियान के तहत आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. तीर्थराज शर्मा ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, योग एवं प्राणायाम को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का आह्वान किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन का संकल्प भी दिलाया।

स्वीप गतिविधियों की दी जानकारी

स्वीप कार्यक्रम प्रभारी श्री अनमोल शर्मा ने बताया कि जिलेभर के महाविद्यालयों में चुनावी साक्षरता क्लब के माध्यम से युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशा छोड़कर जागरूक नागरिक एवं जिम्मेदार मतदाता बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य श्री विजय सिंह ने किया। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान प्रभारी श्रीमती भागवंती, एनएसएस जिला संयोजक डॉ. विनोद खुड़ीवाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजकुमार, श्रीमती ममता, श्री डी.आर. स्वामी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
_
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan Chief Electoral Officer, Rajasthan Government of Rajasthan

मतदान जागरूकता रैली निकालकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेशहनुमानगढ़। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले में मतदात...
02/09/2026

मतदान जागरूकता रैली निकालकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

हनुमानगढ़। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले में मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के तहत नगर परिषद हनुमानगढ़ द्वारा बुधवार को मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए आगामी निकाय चुनाव में अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित करना रहा।

रैली को नगर परिषद सचिव श्री मनीष पारीक एवं जिला परियोजना अधिकारी सुश्री आंचल फुटेला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरकर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मतदाताओं को लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक वोट की अहम भूमिका के बारे में जानकारी दी गई तथा शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया।

रैली के दौरान मतदाताओं से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव अथवा प्रभाव से मुक्त होकर अपने विवेक के आधार पर मतदान करें तथा अपने परिवार, पड़ोस और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है और प्रत्येक मतदाता का मतदान स्थानीय विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में मुख्य स्वच्छता निरीक्षक श्रीमती प्रेमलता पुरी, कार्यालय अधीक्षक श्री तुलसीराम सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
__
Chief Electoral Officer, Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan

➡️ विद्या सम्बल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी नियुक्ति के लिए आवेदन मंगलवार से 7 सितंबर तक➡️ रिक्त प्राध्यापक पदों पर होगी ...
31/08/2026

➡️ विद्या सम्बल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी नियुक्ति के लिए आवेदन मंगलवार से 7 सितंबर तक

➡️ रिक्त प्राध्यापक पदों पर होगी अस्थायी नियुक्ति, रिक्तियों की सूची देखे.....

➡️ सेवानिवृत्त एवं निजी दोनों अभ्यर्थी कर सकते है आवेदन

➡️ बिना साक्षात्कार केवल मेरिट से होगा चयन

➡️ आपत्तियों के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

➡️ प्रति घंटा 400 रुपये, अधिकतम 30 हजार रुपये मासिक मानदेय

➡️ महत्वपूर्ण कार्यक्रम

1 से 7 सितंबर 2026 (दोपहर 12.00 बजे तक): आवेदन पत्र प्राप्त किए जायेंगे।

8 सितंबर 2026 : प्राप्त आवेदनों की सूची प्रकाशित होगी। (पीईईओ स्तर)

9 से 10 सितंबर 2026 ( दोपहर 2 बजे तक): अस्थायी वरीयता सूची पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएगी।

11 सितंबर, 2026 : अंतिम वरीयता सूची एवं चयन सूची (प्रत्येक रिक्त पद के विरुद्ध 3-3 अभ्यर्थी) जारी होगी।

12 से 14 सितंबर 2026 : चयन सूची उच्च कार्यालयों को प्रेषित की जाएगी।

15 सितंबर 2026 : जिला स्तरीय कमेटी द्वारा अनुमोदन एवं नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।

➡️ मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री पन्नालाल कड़ेला ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रस्तुत करने तथा विभागीय वेबसाइट एवं संबंधित विद्यालयों के सूचना पट्ट पर जारी सूचनाओं का नियमित अवलोकन करने की अपील की।
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India

नगरीय निकाय चुनाव: सेक्टर अधिकारियों का गहन प्रशिक्षण संपन्नईवीएम के तकनीकी एवं प्रायोगिक संचालन की दी विस्तृत जानकारी, ...
31/08/2026

नगरीय निकाय चुनाव: सेक्टर अधिकारियों का गहन प्रशिक्षण संपन्न

ईवीएम के तकनीकी एवं प्रायोगिक संचालन की दी विस्तृत जानकारी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने पर जोर

हनुमानगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) कार्यालय के मीटिंग हॉल, हनुमानगढ़ जंक्शन में सेक्टर अधिकारियों का एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की विस्तारपूर्वक जानकारी देने के साथ-साथ ईवीएम के तकनीकी एवं व्यावहारिक संचालन का हैंड्स-ऑन अभ्यास भी कराया गया।

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में मास्टर ट्रेनर श्री महेंद्र पाल सिंह ने पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मतदान दिवस पर सेक्टर अधिकारियों की भूमिका, मतदान केंद्र के आसपास 200 मीटर की परिधि में लागू नियम, भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने, मॉक पोल की प्रक्रिया, समयबद्ध सूचना प्रेषण तथा आदर्श आचार संहिता की प्रभावी पालना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सतर्कता, निष्पक्षता एवं त्वरित समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

द्वितीय सत्र में मास्टर ट्रेनर श्री चैन सिंह ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, मतदान दलों की जिम्मेदारियों तथा पोलिंग एजेंटों से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पीठासीन अधिकारी, प्रथम एवं द्वितीय मतदान अधिकारियों (PO-1 एवं PO-2) के दायित्वों के साथ-साथ आक्षेपित मत (Challenged Vote), निविदित मतपत्र (Tendered Vote) तथा अन्य विशेष परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली वैधानिक प्रक्रियाओं को उदाहरण सहित समझाया।

तकनीकी सत्र में मास्टर ट्रेनर श्री रमेश कुमार धानक ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट के संचालन, विभिन्न बटनों के उपयोग, मशीन की तकनीकी सेटिंग, बैटरी स्टेटस, लिंक एरर, क्लॉक एरर तथा संभावित तकनीकी समस्याओं के समाधान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद सभी सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें अधिकारियों ने स्वयं मशीन को जोड़ने, मॉक पोल कराने, मतदान प्रक्रिया का अभ्यास करने तथा मतदान समाप्ति के बाद डेटा क्लियर करने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया, ताकि मतदान दिवस पर किसी भी तकनीकी समस्या का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर श्री अश्विनी कुमार शर्मा, श्री राकेश कुमार अग्रवाल, डॉ. सिद्धार्थ राव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
_
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Chief Electoral Officer, Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan

31/08/2026

पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी के लिए जिला स्तरीय एमसीएमसी कमेटी का गठन

चुनाव अवधि में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर रखी जाएगी सतत निगरानी

हनुमानगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दौरान पेड न्यूज की रोकथाम एवं निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) का गठन किया है। यह समिति चुनाव अवधि में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य मीडिया माध्यमों में प्रकाशित एवं प्रसारित समाचारों की सतत निगरानी करेगी तथा संदिग्ध पेड न्यूज मामलों की जांच सुनिश्चित करेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि पेड न्यूज ऐसे समाचार होते हैं जो विज्ञापन होने के बावजूद सामान्य समाचार के रूप में प्रकाशित या प्रसारित किए जाते हैं और जिनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल अथवा अभ्यर्थी के पक्ष में मतदाताओं को प्रभावित करना होता है। ऐसे मामलों पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

जारी आदेश के अनुसार गठित जिला स्तरीय एमसीएमसी में जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) को अध्यक्ष बनाया गया है। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री श्रद्धा गोमे समिति की सदस्य होंगी, जबकि जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री राजपाल लम्बोरिया को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

समिति मतदान तक विभिन्न समाचार पत्रों, टीवी चैनलों, डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित एवं प्रसारित सामग्री की निगरानी करेगी। यदि किसी समाचार को प्रथम दृष्टया पेड न्यूज माना जाता है तो उसे जांच के लिए समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जांच में मामला प्रमाणित होने पर संबंधित अभ्यर्थी को नियमानुसार नोटिस जारी किया जाएगा तथा आयोग के निर्देशों के अनुरूप विज्ञापन की लागत का आकलन कर उसे संबंधित अभ्यर्थी के निर्वाचन व्यय खाते में जोड़ा जाएगा।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पेड न्यूज संबंधी मामलों का विधिवत रिकॉर्ड संधारित किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर समाचार पत्रों की कटिंग, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की रिकॉर्डिंग एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं मीडिया प्रकोष्ठ को आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
___
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Chief Electoral Officer, Rajasthan Government of Rajasthan

नगर निकाय आम चुनाव – 2026आपके नगर निकाय वार्ड से कितने अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा करवाए , देखे इस लिंक पर👇👉जिला 👉🏽निकाय👉...
30/08/2026

नगर निकाय आम चुनाव – 2026

आपके नगर निकाय वार्ड से कितने अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा करवाए , देखे इस लिंक पर👇

👉जिला
👉🏽निकाय
👉🏽वार्ड नंबर से सर्च करे

https://sec.rajasthan.gov.in/Nomination.aspx?code=CEM
CMO Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Government of Rajasthan Chief Electoral Officer, Rajasthan

State Election Commission, Rajasthan

करीब 5 हजार बीघा बंजर भूमि के फिर से खेती योग्य बनने की जगी उम्मीदचार दशक पुराने सेम के अभिशाप से मिलेगी मुक्ति, 36 करोड...
30/08/2026

करीब 5 हजार बीघा बंजर भूमि के फिर से खेती योग्य बनने की जगी उम्मीद

चार दशक पुराने सेम के अभिशाप से मिलेगी मुक्ति, 36 करोड़ से बने पंप हाउस
Bhajanlal Sharma District Collector & Magistrate - Hanumangarh DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan

Address

District Information & Public Relation Office
Hanumangarh
335512

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Collector & Magistrate - Hanumangarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Collector & Magistrate - Hanumangarh:

Shortcuts

Share