Rakesh Choyal

Rakesh Choyal dog business

31/10/2024

यही खूबसूरती है सनातन संस्कृति क्योंकि सनातन धर्म अहिंसा का समर्थन करता है और किसी जीव जंतु को मारकर कोई कोई उत्सव नहीं बनाता है जबकि हर एक को रोजगार का अवसर प्रदान करता है। 1. कबाड़ खरीदने वाले खुश.

2. रंगाई-पुताई मजदूर खुश.

3. हलवाई व उसके सहायक मजदूर खुश

4. कुम्हार खुश, मूर्तिकार खुश.

5. कपास, सरसों व फूल उत्पादक किसान खुश.

6. बम-पटाखे, लड़ी, झालर, दीप, अगरबत्ती, मोमबत्ती बनाने वाले खुश.

6. दर्जी व झाडू वाले भी खुश

7. रिक्शा से समान पहुँचाने वाले खुश.

8. दुकान से लेकर ट्रेडर व्यसायिक खुश

9. व्यावसायिक खुश (ऑटो उद्योग, चीनी उद्योग, कपड़े उद्योग, घरेलू उपकरण निर्माता, पेंट उद्योग, कॉस्मेटिक और गहने उद्योग। रोशनी और धातु उद्योग आदि ..)

10. ट्रांसपोर्ट व्यसायिक खुश

इतने बड़े वर्ग की खुशीयों की वजह बनने पर अवश्य आपको अपने धर्म ओर संस्कृति पर गर्व होगा !!!

सभी देशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!

वक़्त की गर्दिशों का ग़म न करो हौसले मुश्किलों में पलते हैं । बहुत बहुत बधाई बेटा। टेबल टेनिस जिला स्तर पर विजयी होने पर...
15/09/2024

वक़्त की गर्दिशों का ग़म न करो
हौसले मुश्किलों में पलते हैं । बहुत बहुत बधाई बेटा। टेबल टेनिस जिला स्तर पर विजयी होने पर भगवान की कृपा बनी रहे बाकि अभी लक्ष्य दूर है उसके लिए मेहनत जारी है। एक बार पुनः बधाई और पूरे दयानंद स्कूल पंडितावली को भी हार्दिक बधाई।

मंजिलें क्या है, रास्ता क्या है?हौसला हो तो फासला क्या है।। देसी छोरा
13/06/2024

मंजिलें क्या है, रास्ता क्या है?
हौसला हो तो फासला क्या है।। देसी छोरा

02/06/2024

अभी कुछ दिनों में मेरे जैसे आडू फाडू लोग भी चुनाव नतीजों का आकलन कर रहे हैं जैसे पूरे देश में इनके सलाहकार हो जबकि हकीकत ये है कि उनको पुरा पता ये भी नही है कि उनके लोकसभा सीट से कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

👉🏻वो समझे थे तमाशा होगामैंने चुप रह के बाज़ी पलट दी।
23/02/2024

👉🏻वो समझे थे तमाशा होगा

मैंने चुप रह के बाज़ी पलट दी।

12/02/2024

किसी की आड़ में कुछ भी हो सकता है क्योंकि अगर किसी इंसान को आप पराजित नही कर सकते तो उसकी बुराई करनी शुरू कर दो। लेकिन मजे कि बात है कि हाथ फिर भी कुछ नहीं आना है।

चिन्ता का बोझ पूरी दुनिया का लेकिन यह पता नहीं कि अपने घर और परिवार की दशा और दिशा क्या हो रही है!अपने जीवन की कड़वी हकी...
06/02/2024

चिन्ता का बोझ पूरी दुनिया का लेकिन यह पता नहीं कि अपने घर और परिवार की दशा और दिशा क्या हो रही है!अपने जीवन की कड़वी हकीकत है!क्योंकि सच बोलना और सुनना कोई भी पसंद नहीं करता है!लेकीन सोचने वाली बात है कि झूठ की बुनियाद पर बनाए गए संबंध कितने समय तक चल सकते हैं! समाज का बंटाधार किस आधार पर हुआ है, सोचने वाली बात है लेकीन जवाब शायद "राजनीति" होगा लेकीन मै इस बात से सहमत नहीं हूं क्योंकि इसका मतलब अपने आप का कोई विवेक नही है तो फिर शिक्षा का क्या महत्व हुआ?अब कुछ बहुत अधिक बुद्धि जीवी इसके लिए भी राजनीति रूपी आग लगा देंगे लेकिन सोचने वाली बात ये भी है कि पढ़ने और पढ़ाने वाले दोनो ही अपने है तो इसमें भी कोई समस्या नहीं आनी चाहिए, क्योंकि बहुत ऊंचे दाम देकर हम अपने बच्चो को पढ़ाई करवाते हैं और उनका परिणाम आता है तो हम खुशी भी मनाते हैं! इसका मतलब यंहा भी कोई समस्या नहीं है तो फिर......? किसका हाथ है इसमें कि हमारी संस्कृति और सभ्यता का विनाश हो रहा है शांति अमन चैन खो रहा है अपने बच्चे हमारी पकड़ से दूर हो रहे हैं! जबकि हमारी आय के साधन पहले से ज्यादा हो गए,हमारी आय हमारे पूर्वजों से ज्यादा हो गई, सुख सुविधा मे हम बहुत ही आगे हैं लेकिन फिर भी मानसिक तनाव और शारीरिक दोषों से मुक्त नहीं हो रहे हैं! शायद बुद्धिजीवी वर्ग के पास इन बातो का जवाब हो तो विचार आमंत्रित हैं क्योंकि आधुनिकता का ये दौर बहुत ही भयावह है और उसके परिणाम पंजाब,हनुमानगढ़,श्री गंगानगर, हरियाणा दिल्ली तो भुगत रहे हैं।

23/12/2023

किसान का एक काला सच वह अपने
बेटे को किसान नहीं बनाना चाहता है।किसान दिवस जय किसान।

आन हो, शान हो तुम, हमारे परिवार की पहचान हो तुम,हमारी खुशी और अभिमान हो तुम,तुम्हारे होने से हमारा दिल धड़कता है,तुम्हारे...
13/12/2023

आन हो, शान हो तुम,
हमारे परिवार की पहचान हो तुम,
हमारी खुशी और अभिमान हो तुम,
तुम्हारे होने से हमारा दिल धड़कता है,
तुम्हारे होने से ही हमारा मन बहलता है,
क्योंकि तुम हमारी की जान हो। जन्मदिन की मुबारक हो बेटा ।

सभी साथियों को बहुत बहुत बधाई। ये 8जुलाई 2013 का दिन मेरे साथ राजस्थान पुलिस महकमे को ज्वाइन करने वाले सभी साथियों के जी...
08/07/2023

सभी साथियों को बहुत बहुत बधाई। ये 8जुलाई 2013 का दिन मेरे साथ राजस्थान पुलिस महकमे को ज्वाइन करने वाले सभी साथियों के जीवन में एक अभूतपूर्व दिन था! चूंकि हर कोई इंसान कामयाब होना चाहता है और कुछ को ही अपने पसंद का मुकाम हासिल होता है, इसी कामयाबी को हासिल करने के लिए मैने भी जी तोड़ मेहनत की ओर भगवान की कृपा रही और मैने अपना चयन 2013मे पुलिस मे करवाया! लेकिन दोस्तो जो चीज बाहर से जितनी आसान दिखाई देती हो वो कभी भी आसान नहीं होती और यही हालात मेरे साथ भी हुआ। क्योंकि साल 2009 से खुद का प्राइवेट काम पशु चिकित्सा के क्षेत्र में शुरू कर दिया था! लेकिन वर्ष 2012 आते आते सरकारी नौकरी का मन करने लगा था और तभी से संघर्ष का सामना करना पड़ा क्यूंकि बहुत सी बातें और समस्याएं थी लेकिन वो कहते है ना कि अगर कामयाब होने का अगर जज्बा पैदा कर लिया है तो तो फिर आपको रोकने वाला कोई नहीं है! और फिर वो दिन 8जुलाई 2013 आया और कोटा में ज्वाइन करने का बिल्कुल नया माहौल नए लोग और तो और जाते ही "टकला"हेयर स्टाइल और फिर जो सबसे खतरनाक बात हुई की 9 जुलाई को सुबह ग्राउंड से आने के बाद आवाज आई कि आओ हथियार ले लो तो बहुत खुशी हुई कि बस अब तो सिर्फ ड्यूटी जाना है दिल में नई उमंग और उत्साह लेकिन जैसे ही गए तो गेती फावड़ा पकड़ा दिया गया तो हालात देखने लायक थी! धीरे धीरे समय के साथ बदलाव आया क्योंकि और कोई इलाज नहीं था क्योंकि हमारे किसान वर्ग में बच्चे को अगर नौकरी मिल गई तो मानो उससे बड़ी क्या खुशी हो सकती है! घर वाले तो पूरे खुश लेकिन हमारी तो हालात खराब थी! फिर भी 2017 तक का सफर बहुत अच्छा रहा बहुत अच्छे लोगो से मिलना हुआ और पूरे राजस्थान के कल्चर को देखने का मौका मिला और अच्छे अच्छे दोस्त बन गए! लेकिन इतना जरूर था कि दिल में एक टीस सी उठती रही 2013 से कि अपने को पशुपालन विभाग में जाना है और मेरा यह मानना है कि पशुपालन विभाग में आना भी राजस्थान पुलिस की वजह से रहा,क्योंकि जीवन में पहली बार सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म और उसके बाद पढ़ना शुरू हुआ तो वो पुलिस की भर्ती से, आज मुझे पुलिस महकमे को छोड़े हुए 6 वर्ष हो चुके हैं लेकिन जो खुशी पहली नौकरी की वो एक अलग ही शुकून देती हैं और जो अनुभव प्राप्त हुए पुलिस महकमे में वो भी एक अलग ही शुकून देते हैं। धन्यवाद दोस्तों एक बार पुनः आपको बधाई।

Address

V. P. O. Chohilanwali
Hanumangarh
335803

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rakesh Choyal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rakesh Choyal:

Share