12/07/2026
हरित और स्वच्छ हापुड़-पिलखुवा की ओर एक और बड़ा कदम
प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत आज हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" थीम पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 12/07/2026 को प्राधिकरण द्वारा आनंद विहार बी-ब्लॉक, प्रीत विहार तथा निजी बिल्डर्स परिसरों में 19,035 पौधों का रोपण किया गया है।
आनंद विहार बी-ब्लॉक में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हापुड़ जिला अध्यक्ष श्रीमती कविता माधरे जी (मुख्य अतिथि) एवं हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री मुकेश चंद्र जी द्वारा अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में पौधरोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
आइए, हम सब मिलकर इस महाअभियान का हिस्सा बनें, अपनी माँ के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प लें।
#वृक्षारोपण_महाअभियान ेड़_माँ_के_नाम@MYogiAdityanath