PRO Jansampark Harda

PRO Jansampark Harda PRO Harda, Government of Madhya Pradesh

✅ आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सवपरियोजना हरदा शहरी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 12 में शुक्रवार क...
04/09/2026

✅ आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

परियोजना हरदा शहरी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 12 में शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने राधा कृष्ण, सुदामा ग्वाल के बेस में अभिनय किया। राधा बनी बालिका वेदिका एवं कायरा ने बहुत सुंदर डांस की प्रस्तुति दी तथा बच्चों ने कविता कहानी सुनाए। कार्यक्रम में बच्चों को खीर पूरी खिलाई गई। वार्ड पार्षद श्रीमती रीना प्रजापति ने गर्भवती धात्री माताओं को लड्डू वितरित किए तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शर्मा बच्चों को केले वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विवेक शर्मा , प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती भारती भल्लावी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती डाली भद्रावले, श्रीमती राधा राठौर, सहायिका श्रीमती प्रमिला माली, श्रीमती कल्पना मेश्राम, श्रीमती बबली चंदेवा, गर्भवती धात्री माताएं किशोरी बालिकाएं व बच्चे उपस्थित थे।

Directorate Women and Child Development, MP Jansampark Madhya Pradesh

04/09/2026

✅ पिछले 24 घंटों में जिले में 10.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में गत चौबीस घंटों में 10.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 5.6 मि.मी., टिमरनी में 14.2 मि.मी., खिरकिया में 6.4 मि.मी., सिराली में 10.4 मि.मी. तथा रहटगांव में 16.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 652.7 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 673.6 मि.मी., टिमरनी में 698 मि.मी., खिरकिया में 740.2 मि.मी., सिराली में 580 तथा रहटगांव में 571.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 4 सितम्बर तक 994.5 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।

04/09/2026

✅ वर्ष की तीसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को

नालसा, नई दिल्ली और मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा, श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में लंबित प्रकरणों तथा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु 12 सितंबर, 2026 को वर्ष की तीसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय, हरदा तथा तहसील न्यायालय, टिमरनी व खिरकिया में किया जावेगा।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री चंद्रशेखर राठौर ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य सिविल और आपराधिक शमनीय प्रकरण, परक्राम्य अधिनियम की धारा 138 के तहत प्रकरण, बैंक रिकवरी संबंधी मामले, एमएसीटी प्रकरण (मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा), वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद प्रकरण, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण, विद्युत बिल, जलकर, सम्पत्ति कर, बिल संबंधी प्रकरण (चोरी के मामलों को छोड़कर), सेवा मामलें जो सेवा निवृत्ति लाभों से संबंधित है, राजस्व तथा अन्य सभी प्रकार के राजीनामा योग्य, प्री-लिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। उन्होंने आमजन से नेशनल लोक अदालत में दी जाने वाली छूट का लाभ प्राप्त कर राजीनामा योग्य प्रकरण का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से करने की अपील की।

Jansampark Madhya Pradesh Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh

04/09/2026

‘श्रीकृष्ण पर्व’
आस्था, संस्कृति और परंपरा का उत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे परशुराम-श्रीकृष्ण लोक का भूमिपूजन

💠 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 55 जिलों के 111 स्थानों पर होंगे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

🗓️ 4 सितंबर 2026
📍 जानापाव, इंदौर

Dr Mohan Yadav Department of Religious trusts & Endowments, MP

04/09/2026

ऊर्जा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अत्याधुनिक पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट

⚡ 1200 केवी तक के ट्रांसफॉर्मर का होगा निर्माण
👥 2000+ रोजगार के अवसर होंगे सृजित

🗓️ 4 सितंबर 2026
📍 सीहोर

Dr Mohan Yadav Industry Policy & Investment Promotion Department Department of Energy Madhya Pradesh

04/09/2026
04/09/2026

राष्ट्रसेवा, भारतीय संस्कार एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण को समर्पित विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई।

समाज सेवा, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को जगाने में संगठन की भूमिका सराहनीय है। 'मम दीक्षा हिंदू रक्षा, मम मंत्र समानता' के भाव के साथ धर्म, संस्कृति और राष्ट्र सेवा का यह संकल्प अनवरत आगे बढ़ता रहे, यही मंगलकामना है।

04/09/2026

मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को निरंतर गति मिल रही है।

आज सीहोर में CG Power की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई में उत्पादन के शुभारंभ के साथ औद्योगिक प्रगति का नया अध्याय शुरु होने जा रहा है। उच्च क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर निर्माण के साथ इस अत्याधुनिक इकाई में 2000 से अधिक रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Address

Collector Office Harda
Harda
461331

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jansampark Harda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jansampark Harda:

Shortcuts

Share