28/11/2025
आप सभी साथियों के सहयोग और आशीर्वाद से एक और गरीब बिन पिता की कन्या का विवाह हर्षपूर्वक सम्पन्न हुआ..🙏
#मिशन_सहयोग
जैसे बूंद बूंद से सागर भरता है वैसे ही एक बिटिया जिसके पिताजी नहीं है मां दूसरों के घरों में बर्तन धुल कर अपना जीवन यापन कर रही है.. पैसों का अभाव होने की वजह से बिटिया का विवाह उस मां के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी लग रही थी...
पर ईश्वर सहारा बनते हैं और बिटिया के लिए भी बने... बिन बाप की बेटी के लिए उतर आए बहुत से लोग बिटिया के भाई बनकर बहन बन कर...
25 नवंबर को बिटिया का ब्याह संपन्न हुआ और ससुराल पहुंचकर इस बिटिया ने सबसे पहले हर उस व्यक्ति को धन्यवाद बोला जो उसे किसी तरह का रिश्ता ना रखते हुए भी उसकी खुशियों में सम्मिलित थे...
Priyanka Singh Hardoi दीदी के आह्वान पर हमारे ग्रुप के सारे साथी प्रिय बड़े भाई Vikas Mishra भईया, बड़े भाई ठाकुर पवन सिंह 'पकरी' जी, बड़े भईया इं. राधा कृष्ण सिंह जी ने व्हाट्सएप ग्रुप पर लोगों से बिटिया के विवाह के सहयोग के लिए अपील की लोगों ने हमेशा की तरह सहयोग किया और बिटिया का विवाह हर्षपूर्वक सम्पन्न हुआ,सभी सहयोग करने वाले साथियों का हार्दिक आभार🙏
मिशन खुशियां देने का प्रयास 💐
Deepa Vishwas 🙏