01/02/2026
₹53 लाख करोड़ से अधिक के केंद्रीय बजट 2026-27 के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का सशक्त रोडमैप प्रस्तुत किया है।
यह बजट पूर्णतः मध्यम वर्ग, किसान, महिलाएं, युवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल और लघु-मध्यम उद्यमों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
के तीन प्रमुख कर्तव्य—
1️⃣ उत्पादकता व प्रतिस्पर्धा बढ़ाते हुए तेज और सतत आर्थिक विकास
2️⃣ नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा कर उनकी क्षमताओं का निर्माण
3️⃣ सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ
👨🌾 किसानों के लिए
AI आधारित बहुभाषी प्लेटफॉर्म ‘भारत विस्तार’ की घोषणा, जिससे किसान आधुनिक तकनीक से जुड़ सकेंगे।
🏥 स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम
देश के 50% अस्पतालों में आपातकालीन ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव।
🏭 लघु व मध्यम उद्योगों को बल
₹10,000 करोड़ की समर्पित SME विकास निधि, आत्मनिर्भर भारत कोष में ₹2000 करोड़ की अतिरिक्त राशि।
🚄 इन्फ्रास्ट्रक्चर क्रांति
देश में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर—
मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिल्लीगुड़ी।
📚 शिक्षा व युवा सशक्तिकरण
15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर्स लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना।
💊 महंगाई में राहत
कैंसर की 17 दवाएं, EV बैटरी, जूते, कपड़ा, लेदर, बायोगैस-CNG सहित कई वस्तुएं होंगी सस्ती।
✈️ विदेश यात्रा सस्ती
विदेशी टूर पैकेज पर TCS घटाकर 2% किया गया।
🛕 पूर्वोत्तर का गौरव
अरुणाचल, असम, सिक्किम, मिजोरम और त्रिपुरा में बौद्ध सर्किट का विकास।
भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने वाला यह ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत करने हेतु
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं
आदरणीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का
हार्दिक आभार एवं अभिनंदन। 🇮🇳✨