Vidhansabha Haridwar

Call Directions

Vidhansabha Haridwar Official Page of Vidhansabha Haridwar, BJP Uttarakhand.
विधायक:मदन कौशिक
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

12/08/2026

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” के उद्घोष से गूंज उठा। आर्य नगर चौक से प्रारंभ हुई यात्रा का समापन चंद्राचार्य चौक पर किया गया यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और वीरता का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज हमारा दायित्व है कि हम उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, विकास और राष्ट्र गौरव की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त बनाना है।
यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, युवा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण जिसमें 180 फुट लंबा तिरंगा को लेकर एन सी सी के छात्रों ने भारत माता के उदघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ किया हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती किरण जैसल जी ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने कहा की तिरंगा हमारी शान है हजारों क्रांतिकारियों ने तिरंगे को लपेटकर हंसते हंसते अपने प्राणों को देश की आजादी के लिए बलिदान किया ये तिरंगा यात्रा हर भारतीय के लिए गौरव है
उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के इस पल को याद करते हुए इस तिरंगा यात्रा में सभी वीर बलिदानियों को नमन कर रहा है युवाओं का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि देश के अमर जवान आज भी हर भारतीय के दिल में बसते हैं
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनव चौहान कार्यक्रम संयोजक लव शर्मा दीपांशु विद्यार्थी राजकुमार अरोड़ा अन्नू ककड़ सुभाष चंद्र सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी तरुण नय्यर अनिमेष शर्मा तुषांक भट्ट किशन बजाज आशु चौधरी विकास प्रधान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता देवेश ममगई पारुल चौहान करण वर्मा निकुंज शर्मा अंकित रघुवंशी नवीन तेश्वर सत्यनारायण शर्मा मोनिका सैनी निशा नोडियाल राकेश नोडियाल भोला शर्मा सुमित लखेड़ा अर्श नय्यर कपिल बालियान सूरज भारद्वाज मुकुल भारद्वाज लवी चौहान उमेश पाठक रेशु चौहान हरजीत सिंह सहित मृदुल कौशिक सुनील सेठी सुरेश शर्मा करण वर्मा देवेश ममगई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#तिरंगा #हरिद्वार #विधानसभा #मदनकौशिक #बीजेपीसरकार

04/05/2026

*पश्चिम बंगाल और असम की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न*

*पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर की आतिशबाजी और लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह किया मीठा*

*इस जीत के पीछे हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है: मदन कौशिक*

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत मिलने पर चंद्राचार्य चौक पर जमकर आतिशबाजी की, जोरदार नारेबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर प्रदेश के पंचायती राज आयुष एवं आपदा मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन है, जिस पश्चिम बंगाल की धरती से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने इस राष्ट्रवादी विचार को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया था आज उसी प्रदेश में देश की आजादी के बाद पहली बार भाजपा की सरकार बनने का श्रेय भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। इस जीत के पीछे हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है, यह जीत पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं की मेहनत,लगन और त्याग का परिणाम है। वही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व और देश के गृहमंत्री माननीय अमित भाई शाह की सटीक चुनावी रणनीति का परिचायक है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र ने कहा की पश्चिम बंगाल और असम के जनादेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता न केवल प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रवाद और सुशासन पर विश्वास कर रही है, बल्कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं बल्कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर जनता का करारा जवाब है।
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे कठिन राजनीतिक मैदान में भाजपा की बढ़त और असम जैसे राज्य में मजबूत वापसी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के मनोबल को दोगुना कर दिया है निश्चित रूप से आने वाले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा इसी प्रदर्शन को दोहराएगी।
आज के कार्यक्रम में पार्षद राजेश शर्मा, राजकुमार अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, पार्षद अनिल कुमार, मृदुला शास्त्री, मंजू रावत, सरोज जाखड़, राहुल शर्मा, गौरव भाटिया, पार्थ दुबे, करण वर्मा, सुनील सैनी, सिद्धार्थ कौशिक, निशा नौडियाल, गुलशन अरोड़ा, ए. वी.भारती, रविकांत शर्मा,मनोज शर्मा, निर्मल भट्ट, श्याम बाबू शर्मा, अशोक गिरी, पवन दबोड़ीया, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कटारिया, योगेंद्र पाल, रवि, अंकित रघुवंशी,सुभाष जांगिड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#बंगाल Madan Kaushik

Address

Khanna Nagar
Haridwar
249401

Telephone

+919690640001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vidhansabha Haridwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share