GRP Uttarakhand

GRP Uttarakhand The official Facebook page of GRP(government railway police), Uttarakhand ...
like , follow, subsc

*यात्री के खोये पर्स को ढूंढ़कर जीआरपी हरिद्वार ने किया सुपुर्द* दिनांक 21/08/2026 को एक यात्री द्वारा बताया गया कि एलटीट...
23/08/2026

*यात्री के खोये पर्स को ढूंढ़कर जीआरपी हरिद्वार ने किया सुपुर्द*

दिनांक 21/08/2026 को एक यात्री द्वारा बताया गया कि एलटीटी ट्रेन में यात्रा के दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उतरने पर मेरा साइड पर्स मेरे पास नहीं था जिसपर जीआरपी कर्म0गणों द्वारा उक्त व्यक्ति को लेकर एलटीटी ट्रेन में चैक किया गया कोच-डी 5 मैं ढूंढा गया तो उक्त व्यक्ति का साइड पर्स सीट के नीचे पड़ा मिला जिसमें उक्त व्यक्ति की आईडी और 2500 रुपए और अन्य जरूरी सामान सही सलामत मिला। उक्त साइड पर्स को उसके स्वामी नि0-जलगांव जिला जलगांव महाराष्ट्र के सुपुर्द किया गया।
यात्री द्वारा जीआरपी पुलिस हरिद्वार की प्रशंसा की गई।

*पुलिस टीम*-
1- कांस्टेबल नैथेनियल भट्टी
2-कांस्टेबल जितेंद्र पांचाल मौजूद रहे

*जीआरपी चौकी रूडकी ने 05 दिन से लापता गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया* *परिजनों के चेहरों पर लौटा...
23/08/2026

*जीआरपी चौकी रूडकी ने 05 दिन से लापता गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया*

*परिजनों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान*

दिनांक 20.08.2026 को वादी निवासी- बीकानेर राजस्थान ने नगर द्वारा नियंत्रण कक्ष रुड़की को बताया कि उसका छोटा भाई उम्र करीब- 28 वर्ष जो दिनांक 15.08.26 को गंगा स्नान के लिए हरिद्वार गया था। जिसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। जिसने घर पर किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से सूचना देते हुए बताया कि वह रुड़की रेलवे स्टेशन पर है और उसका मोबाइल फोन, पर्स कही पर गुम हो गया है। नियंत्रण कक्ष रुड़की के द्वारा चौकी जीआरपी रुड़की को गुमशुदा को तलाश करने हेतु सूचित किया गया।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी अ0उ0नि0 सुशील तिवारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा गुमशुदा उपरोक्त की फोटो एवं पूर्ण जानकारी प्राप्त कर आसपास के व्हाट्सएप ग्रुप में में तलाश कर खोजबीन शुरू की गई।
पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा को रेलवे स्टेशन रुड़की मालगोदाम निकट शक्ति विहार कॉलोनी से सकुशल बरामद कर जीआरपी चौकी रुड़की लाया गया। आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसके परिजनों को सूचित कर परिजनों को चौकी जीआरपी रुड़की पर बुलाया गया और परिजनों के राजस्थान से पहुंचने पर गुमशुदा को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
जीआरपी पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई की यात्रियों व परिजनों द्वारा प्रशंसा की गई।

*पुलिस टीम--*
1-Adsi श्री सुशील कुमार तिवारी प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की
2-Adsi श्री गिरीश चंद्र उनियाल
3-Hc अनिरुद्ध त्यागी
4-का0 54जितेंद्र कुमार
5-का0 43चन्द्रकिरण
6-का0 10 आशीष कुमार

💥*रेलवे स्टेशन रुड़की पर यात्रियों से गाली-गलौच एवं मारपीट पर उतारू व्यक्ति को जीआरपी ने किया गिरफ्तार*💥रेलवे स्टेशन रुड...
17/08/2026

💥*रेलवे स्टेशन रुड़की पर यात्रियों से गाली-गलौच एवं मारपीट पर उतारू व्यक्ति को जीआरपी ने किया गिरफ्तार*💥
रेलवे स्टेशन रुड़की के टिकट घर में एक व्यक्ति द्वारा हंगामा करते हुए यात्रियों के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट पर उतारू होने की सूचना पर प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा काफी समझाने के बावजूद उक्त व्यक्ति और ज्यादा उत्तेजित होकर मारपीट पर उतारू हो गया।
स्थिति को देखते हुए जीआरपी पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170,135,126 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता*
इस्लाम पुत्र गरीब, निवासी मुखियाली, थाना नई मंडी, जनपद मुजफ्फरनगर, उम्र 26 वर्ष।
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थान पर उक्त व्यक्ति द्वारा गाली-गलौच करते हुए यात्रियों से मारपीट पर उतारू होने से यात्रियों एवं आमजन में भय एवं असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। जीआरपी द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से सार्वजनिक स्थान पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा का संदेश गया है। ऐसे उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई से रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी।
*पुलिस टीम*
अ0उ0नि0 सुशील तिवारी, प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की
हे0का0 03 सतवीर सिंह
का0 54 जितेंद्र कुमार
का0 10 आशीष कुमार
जीआरपी पुलिस द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

💐*जीआरपी पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज पर्व*💐⏹️ _पुलिस अधीक्षक रेलवेज सुश्री अरुणा भारती व महिल...
16/08/2026

💐*जीआरपी पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज पर्व*💐
⏹️ _पुलिस अधीक्षक रेलवेज सुश्री अरुणा भारती व महिला पुलिसकर्मियों ने एक साथ मनाया तीज का त्यौहार_ ⏹️

जीआरपी पुलिस लाइन परिसर में *हरियाली तीज* के पावन अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों एवं पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवारों में आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक परंपराओं एवं महिला सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता की तथा तीज के अवसर पर मेहंदी, झूला, लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में भाग लिया और हरियाली तीज की परंपराओं को जीवंत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित *सुश्री अरुणा भारती पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड* एवं पुलिस परिवारों द्वारा सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी गईं। इस *अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने मेहंदी कंपटीशन, ड्राइंग, मिस तीज,मिस ड्रेस का आयोजन किया गया*। हरियाली तीज में म0उप0 नि0 *प्रवीणा सिद्दौला को मिस तीज* का *विजेता घोषित* कर पुलिस अधीक्षक रेलवेज द्वारा सम्मानित किया गया हरयाली तीज आयोजन में श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित पत्नी जिलाधिकारी महोदय हरिद्वार, श्रीमती सुदेश कौर माताजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, श्रीमती निकिता अग्रवाल पत्नी आयुष अग्रवाल (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ), श्रीमती एकता जोशी पुलिस अधीक्षक 40 बटालियन हरिद्वार द्वारा भी आयोजन में शामिल हुई।सुश्री अरुणा भारती ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पुलिस परिवारों को एक-दूसरे से जुड़ने तथा अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस परिवारों ने आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

🇳🇪🇳🇪🇳🇪*जीआरपी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस*🇳🇪🇳🇪🇳🇪🔸 _एसपी जीआरपी सुश्री अरुणा भारती ने पुलिस लाइन मे...
15/08/2026

🇳🇪🇳🇪🇳🇪*जीआरपी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस*🇳🇪🇳🇪🇳🇪
🔸 _एसपी जीआरपी सुश्री अरुणा भारती ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ_ 🔸
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में एसपी जीआरपी सुश्री अरुणा भारती ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
समारोह को संबोधित करते हुए एसपी जीआरपी सुश्री अरुणा भारती ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा एवं नागरिकों की सेवा पुलिस बल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ करें तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया। व जीआरपी पुलिस लाइन में *रस्सा कसी,मटका फोड़, म्यूजिकल2 चेयरगेम,बोल ट्रे रेस आदि खेलो का आयोजन किया गया* व प्रथम आने वाले बच्चों एवं प्रतिभागियों को *पुरस्कार देकर सम्मानित* किया गया।समारोह में जीआरपी के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

💐⭕*गुमशुदा युवक को जीआरपी पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा*⭕💐 🛑 _जीआरपी रुड़की द्वारा त्वरित कार्रवाई करते ह...
14/08/2026

💐⭕*गुमशुदा युवक को जीआरपी पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा*⭕💐
🛑 _जीआरपी रुड़की द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा युवक को सकुशल तलाश कर परिजनों से मिलाया गया_ 🛑
दिनांक 12.08.2026 को चौकी जीआरपी रुड़की पर श्री राजकुमार पुत्र स्वर्गीय लाला सिंह, निवासी ग्राम भावा, थाना कपूरपुर, जनपद हापुड़, उत्तर प्रदेश द्वारा सूचना दी गई कि उनका पुत्र शिवम तेवतिया (उम्र करीब 25 वर्ष) दिनांक 05.08.2026 को कांवड़ लेने हेतु हरिद्वार आया था।शिवम तेवतिया ने दिनांक 08.08.2026 को फोन के माध्यम से अपने परिजनों को बताया था कि वह रेलवे स्टेशन रुड़की पर है तथा मेरठ जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा है। इसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों द्वारा पिछले कई दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी।
उक्त सूचना पर उच्चाधिकारीगण के आदेशानुसार चौकी जीआरपी रुड़की से गुमशुदा शिवम तेवतिया की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन टपरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, थाना कलियर, थाना भगवानपुर, थाना सिविल लाइन रुड़की एवं हरिद्वार आदि क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की गई तथा विभिन्न स्थानों पर तलाश की गई।पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनांक 13.08.2026 को गुमशुदा शिवम तेवतिया को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया।परिजनों को चौकी जीआरपी रुड़की बुलाकर शिवम तेवतिया को उनकी सुपुर्दगी में सकुशल सौंप दिया गया। अपने पुत्र के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा जीआरपी रुड़की पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम*
1,ADSI श्री सुशील कुमार तिवारी
2,ADSI: श्री गिरीश चंद्र उनियाल
3,कां0 43 चंद्रकिरण
4,कां164 जाहुल हसन मिर्जा
5,का0 10आशीष कुमार
6,कां 54जितेंद्र कुमार
चौकी जीआरपी रुड़की

🇳🇪*स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत जीआरपी उत्तराखंड द्वारा रेलवे स्टेशनो  पर चलाया सघन चैकिंग* 🇳🇪 _☀️ सुश्री अरुणा भारती पुल...
14/08/2026

🇳🇪*स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत जीआरपी उत्तराखंड द्वारा रेलवे स्टेशनो पर चलाया सघन चैकिंग* 🇳🇪
_☀️ सुश्री अरुणा भारती पुलिस अधीक्षक रेलवेज के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान_ ☀️
⭕ _श्री अनुज, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे उत्तराखंड द्वारा स्वयं स्टेशनों पर जाकर सुरक्षा का लिया गया जाएजा व पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देशित_ ⭕
स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत रेलवे स्टेशनों एवं रेल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जीआरपी उत्तराखंड द्वारा प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक रेलवेज सुश्री अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहनता से जांच की गई। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों के सामान की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी सतर्क दृष्टि रखी गई। रेलवे परिसर में आने-जाने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों की निगरानी हेतु पुलिस बल को विशेष रूप से निर्देशित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जीआरपी उत्तराखंड द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित पुलिस कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार प्रभावी चेकिंग एवं गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जीआरपी उत्तराखंड द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी लावारिस वस्तु, संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे पुलिस अथवा स्थानीय पुलिस को दें तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
जीआरपी उत्तराखंड स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

💐💠*कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर पुलिसकर्मियों का भव्य सम्मान, आयोजित हुआ “बड़ा खाना”*💠💐⭕कप्तान जीआरपी अरुणा भारती के नेत...
12/08/2026

💐💠*कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर पुलिसकर्मियों का भव्य सम्मान, आयोजित हुआ “बड़ा खाना”*💠💐

⭕कप्तान जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में सकुशल संपन्न हुआ कांवड़ मेला

🛑कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में पहली बार जीआरपी में आयोजित हुआ "बड़ा खाना"

मेहनत को मिला मंच, कांवड़ मेले की सफलता का हुआ भव्य सम्मान, ट्रेनी रिक्रूट्स हुए गदगद

एसएसपी हरिद्वार श्री नवनीत भुल्लर एवं डिप्टी कमांडेंट 40 पीएसी श्री जोधराम जोशी भी हुए शामिल

20 लाख से अधिक भोलों को रेल के माध्यम से जीआरपी उत्तराखंड ने किया सकुशल रवाना

मेहनतकश पुलिस ऑफिसर्स एवं एसपीओ भी हुए सम्मानित

सीआरपीएफ की महिला अधिकारियों ने किये अपने अनुभव साझा , जीआरपी उत्तराखंड को दिया धन्यवाद

कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सकुशल आयोजन के उपरांत जीआरपी पुलिस लाइन में “बड़ा खाना” एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांवड़ मेले के दौरान उत्कृष्ट ड्यूटी एवं महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों के परिश्रम और सेवाभाव को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्यालय स्तर के पुलिस के आला अधिकारियों सहित पैरामिलिट्री फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कांवड़ मेला-2026 के दौरान पुलिस एवं पैरामिलिट्री बलों द्वारा किए गए समन्वित प्रयासों की सराहना की।
समारोह में *सुश्री अरुणा भारती पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड हरिद्वार* ने कहा कि कांवड़ मेले जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और अथक मेहनत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी जवानों एवं अधिकारियों ने कठिन परिस्थितियों में पूरी लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।इस अवसर पर पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए बड़ा खाना आयोजित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
📊 एसपी सुश्री अरुणा भारती द्वारा प्रस्तुत की गई कांवड़ यात्रा की रिपोर्ट ने मेले की सफलता की पूरी कहानी बयां की। रिपोर्ट के अनुसार कावड़ मेला 2026 में रेल यातायात से आने वाले कांवड़ियों की संख्या 2508432 रही, इसी दौरान जीआरपी द्वारा 34 बिछुड़े हुय बच्चों एवं महिलाओं को उनके परिजनों से मिलवाया गया,तालियों की गूंज ने पुलिस की मेहनत और उपलब्धियों पर मुहर लगाई।
⭕इसी दौरान युवा दिवस के उपलक्ष में श्रीमती सिमरनजीत कौर, विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल सभी को संबोधित किया गया

⭐ पहली बार विभागीय जिम्मेदारी निभा रहे ट्रेनी रिक्रूट्स द्वारा कांवड़ मेले के दौरान किए गए उम्दा प्रदर्शन की भी चौतरफा सराहना हुई।

🍽️ समारोह के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं अतिथियों ने साथ बैठकर लजीज भोजन का आनंद लिया।

⏹️ *थाना जीआरपी हरिद्वार बिछड़े नाबालिग बालक को जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने सकुशल परिजनों के सुपुर्द किय*⏹️दिनांक 10.08.202...
10/08/2026

⏹️ *थाना जीआरपी हरिद्वार बिछड़े नाबालिग बालक को जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने सकुशल परिजनों के सुपुर्द किय*⏹️

दिनांक 10.08.2026 को नाबालिग बालक सन्दीप कुमार पुत्र दीपक कुमार, निवासी ग्राम मितायल, थाना भिवानी, जनपद भिवानी, हरियाणा अपने गांव के अन्य लड़कों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार आया था। वापस घर जाते समय वह अपने साथ आए लड़कों से बिछड़ गया।
साथियों से बिछड़ने के बाद नाबालिग बालक रोते हुए थाना जीआरपी हरिद्वार के कार्यालय में पहुंचा। बालक द्वारा दी गई जानकारी से प्रभारी निरीक्षक जीआरपी हरिद्वार को अवगत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर बालक को थाना कार्यालय में बैठाकर भोजन कराया गया तथा उसके साथ आए लड़कों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
पूछताछ में बालक ने बताया कि उसके पास अपने साथ आए लड़कों का मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है। इस पर प्रभारी निरीक्षक जीआरपी हरिद्वार के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र से उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) कराई गई। साथ ही बालक के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई तथा उसके साथ आए लड़कों के मोबाइल नंबर प्राप्त करने का प्रयास किया गया।
काफी प्रयास के बाद एक साथी के मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित हुआ, जिसके माध्यम से बालक के सकुशल जीआरपी थाने में होने की जानकारी दी गई। कुछ समय पश्चात बालक के चाचा अजीत पुत्र चेतराम, निवासी मितायल, थाना भिवानी, जनपद भिवानी, हरियाणा थाना कार्यालय पहुंचे। आवश्यक सत्यापन एवं कार्रवाई के उपरांत नाबालिग बालक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया तथा नियमानुसार सुपुर्दगीनामा तैयार किया गया।
बालक के परिजनों द्वारा जीआरपी हरिद्वार पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
पुलिस टीम
कांस्टेबल 77 मुकेश कुमार
कांस्टेबल 88 सन्दीप राणा
कांस्टेबल 78 जोगेन्द्र कुमार

💐💠*कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान जीआरपी उत्तराखंड की त्वरित कार्रवाई, लापता 10 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौ...
10/08/2026

💐💠*कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान जीआरपी उत्तराखंड की त्वरित कार्रवाई, लापता 10 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा*💠💐
⏹️ _जीआरपी हरिद्वार ने गुमशुदा बालक को 30 मिनट किया बरामद_ ⏹️
हरिद्वार कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान जीआरपी हरिद्वार के खोया-पाया केंद्र पर एक दंपत्ति अत्यंत घबराए हुए पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी कि उनका 10 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ पुत्र श्री अरुण सिंह, निवासी सेक्टर-9, गाजियाबाद, भीड़भाड़ के कारण रेलवे स्टेशन परिसर से कहीं लापता हो गया है।
सूचना प्राप्त होते ही जीआरपी टीम द्वारा बिना समय गंवाए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। लाउडस्पीकर के माध्यम से बालक के नाम एवं हुलिए का सार्वजनिक ऐलान कराया गया। साथ ही रेलवे प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल एवं आसपास के परिसरों में विशेष पुलिस टीमों को रवाना कर सघन खोजबीन शुरू की गई।
महज 30 मिनट में बालक को सकुशल किया बरामद
जीआरपी कर्मियों द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ किए गए अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप महज 30 मिनट की सघन खोजबीन के बाद बालक सिद्धार्थ को रेलवे स्टेशन परिसर के एक हिस्से से सकुशल बरामद कर लिया गया।बालक को सकुशल पाकर उसके माता-पिता के चेहरे पर खुशी लौट आई। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।बालक के परिजनों ने जीआरपी हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तत्परता एवं मानवीय संवेदना की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
*पुलिस टीम*
उ0नि0 गुरप्रीत
का0 पिंकी कोहली
S.I. UT रोहित रामोला
S.I. UT मनमोहन जलाल
S.I. UT शिवम तोमर (39)

Address

40 BNPSC Ranipur
Haridwar
249403

Telephone

+911334232755

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GRP Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to GRP Uttarakhand:

Shortcuts

Share