Azad Samaj Party - Haridwar

Azad Samaj Party - Haridwar Official Facebook Account Of Azad Samaj Party - Haridwar

आज 25/7/2026 को उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बैनर तले माननीय राष्ट्रीय अध...
25/07/2026

आज 25/7/2026 को उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बैनर तले माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एड. चन्द्रशेखर आजाद जी के आह्वान पर आज देश के प्रत्येक जनपद में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी को निम्न मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज, नीट परीक्षा में कथित धांधली, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तथा छात्रों की विभिन्न मांगों को उठाया गया!

जय भीम!✊ जय भारत!🇮🇳 जय संविधान!📘

#जयभीम

28/06/2026

पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद एड. चन्द्रशेखर आज़ाद जी को रोकने के लिए पूरी सरकारी ताकत सड़क पर उतार दी गई।

हजारों पुलिस और पैरामिलिट्री जवान, बैरिकेड, धक्का-मुक्की और नतीजा सबके सामने है—फटी हुई शर्ट।

लेकिन याद रखिए, कपड़े फाड़कर आवाज़ें नहीं दबाई जा सकतीं।

अगर एक निर्वाचित सांसद को पीड़ित परिवार तक पहुंचने से रोका जाएगा, तो यह सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, लोकतंत्र को रोकने की कोशिश मानी जाएगी!

शर्ट फटी है, संघर्ष नहीं।
आवाज़ दबाने की कोशिश हुई है, झुकेगी नहीं।

हमें केतन लाल के पीड़ित परिवार से मिलने से रोका जा रहा है। लेकिन पुलिस प्रशासन यह याद रखे कि मैं पीड़ित परिवार से मिले ब...
28/06/2026

हमें केतन लाल के पीड़ित परिवार से मिलने से रोका जा रहा है। लेकिन पुलिस प्रशासन यह याद रखे कि मैं पीड़ित परिवार से मिले बिना वापस नहीं जाऊँगा। एड. चन्द्रशेखर आजाद

#केतन_लाल_को_न्याय_दो

उत्तराखंड के टिहरी जिले के लंबगांव थाना क्षेत्र के देवल गांव में 7–8 जून 2026 की दरमियानी रात 18 वर्षीय दलित युवक केतन ल...
28/06/2026

उत्तराखंड के टिहरी जिले के लंबगांव थाना क्षेत्र के देवल गांव में 7–8 जून 2026 की दरमियानी रात 18 वर्षीय दलित युवक केतन लाल की जातीय घृणा से प्रेरित निर्मम हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जाने के दौरान मेरे साथ हरिद्वार में उत्तराखंड पुलिस द्वारा किया गया दुर्व्यवहार अत्यंत निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी, एक निर्वाचित सांसद को पीड़ित परिवार से मिलने से रोकना तथा मेरे साथ कथित रूप से जानलेवा व्यवहार किया जाना अत्यंत गंभीर विषय है। यदि जनप्रतिनिधियों को भी पीड़ितों के साथ खड़े होने से रोका जाएगा, तो आम नागरिक को न्याय कैसे मिलेगा?

हम Uttarakhand CMO से मांग करते हैं कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराकर दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही केतन लाल की हत्या के सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सज़ा सुनिश्चित की जाए।

हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि दलितों, वंचितों और हर मज़लूम के न्याय की लड़ाई को किसी भी दमन, लाठी या सत्ता के बल पर दबाया नहीं जा सकता!

04/06/2026

बस कुछ घंटे और, फिर बिजनौर की सड़कों से शुरू होगी परिवर्तन की सबसे बड़ी हुंकार ✊🏻

सांसद बनने के बाद यह पहली बार होगा, कि चन्द्रशेखर आजाद यात्रा के तौर पर हजारों लोगों के साथ सड़कों पर उतरेंगे।
#सत्ता_परिवर्तन_यात्रा

04/06/2026

आज 4 जून से बिजनौर की धरती से प्रारंभ हो रही "सत्ता परिवर्तन यात्रा" कोई राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना और बहुजन समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने का जनआंदोलन है।

दलित, पिछड़े, आदिवासी, मुसलमान, सिख, ईसाई, बौद्ध, किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं एवं सभी वंचित वर्गों को एकजुट कर उनके अधिकारों, सम्मान और हिस्सेदारी की लड़ाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से हम यह यात्रा शुरू कर रहे हैं।

यह यात्रा सत्ता के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए है; पद के लिए नहीं, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए है।

आइए, हम सभी मिलकर परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी एवं मान्यवर साहब कांशीराम जी के अधूरे मिशन को आगे बढ़ाएँ और "सामाजिक परिवर्तन" की इस ऐतिहासिक मुहिम का हिस्सा बनें।

संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, भाईचारा और बहुजन स्वाभिमान के लिए एकजुट होकर “सत्ता परिवर्तन यात्रा” में अपनी ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित करें! जय भीम

#सत्तापरिवर्तनयात्रा

उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर कक्षा 01 से 12 तक हर बच्चे की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त होगी।चाहे बच्चा सरकारी स्कूल में...
02/06/2026

उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर कक्षा 01 से 12 तक हर बच्चे की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त होगी।

चाहे बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़े या प्राइवेट स्कूल में, उसे ड्रेस, कॉपी-किताबें और सभी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

हमारा संकल्प है कि आर्थिक तंगी किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बनेगी। शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और हमारी सरकार इस अधिकार को पूरी मजबूती के साथ सुनिश्चित करेगी!



02/06/2026
15/03/2026

#बहुजन_नायक_मान्यवर_साहब_कांशीराम_जी के 92 वे #जन्मदिवस व #आज़ाद_समाज_पार्टी (कांशीराम) के 6वें स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक मंगलकामनाएं। 💐

आज का दिन बहुजन समाज के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है। मान्यवर साहब ने अपने संघर्ष, दूरदर्शिता और त्याग से सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान की जो मशाल जलाई, वह आज भी करोड़ों लोगों के लिए मार्गदर्शक बनी हुई है। ✊

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के 6वें स्थापना दिवस पर हम संकल्प लेते हैं, कि मान्यवर साहब के दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अधिकार पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।

आइए, हम सब मिलकर बहुजन महापुरुषों के सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट हों और "सामाजिक परिवर्तन" की इस मुहिम को और तेज करें!

जय भीम!✊ जय भारत!🇮🇳 जय संविधान!📘

बेगमपुरा - ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिलै सबन को अन्न। छोट बड़ो सब सम बसै, रैदास रहें प्रसन्न!ऊंच-नीच, अमीर-गरीब और जातपात...
01/02/2026

बेगमपुरा - ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिलै सबन को अन्न।
छोट बड़ो सब सम बसै, रैदास रहें प्रसन्न!

ऊंच-नीच, अमीर-गरीब और जातपात के भेद से परे बेगमपुरा राज की संकल्पना करने वाले परम ज्ञानी, संत शिरोमणि जगतगुरु सतगुरु रविदास महाराज जी के 649 वे प्रकाश पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाये!

#रविदास_जयंती

Address

Roorkee
Roorkee

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Azad Samaj Party - Haridwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share