01/06/2026
वर्षाकाल से पहले नाला सफाई अभियान तेज
नगर आयुक्त नंदन कुमार (आईएएस) ने रानीपुर मोड़, शंकर आश्रम मार्ग, ऋषिकुल-रानीपुर मार्ग एवं गोविंदपुरी बरसाती नाले का निरीक्षण कर वर्षा से पूर्व सभी प्रमुख नालों की तली झाड़ सफाई पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नगर निगम की 175 सदस्यीय नाला गैंग द्वारा 133 छोटे-बड़े नालों की सफाई की जा रही है, जबकि 15 बड़े नालों की सफाई के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लक्ष्य है कि वर्षाकाल में जलभराव की समस्या न हो और जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।