15/09/2026
दिनांक 14.09.2026 को सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र, हरिद्वार में आईजी कुंभ श्री योगेंद्र सिंह रावत व आईजी प्रशिक्षण श्री अनंत शंकर ताकवाले के मार्गदर्शन एवं एसएसपी कुंभ श्री आयुष अग्रवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित कुंभ मेला-2027 प्रशिक्षण (अष्टम चरण) के छः दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।
सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र, हरिद्वार में आरम्भ किए गये इस छः दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में अलग-अलग जनपद एवं वाहिनी से 77 आरक्षी एंव रिक्रूट आरक्षी 217 (कुल योग 294) प्रतिभाग कर रहे है ।
प्रशिक्षण के आरंभ में डाॅ0 नरेश चौधरी, प्रोफेसर हिमालय आयुर्वेेदिक मेडिकल काॅलेज एंव उप निरीक्षक श्री नीरज यादव , एटीसी, हरिद्वार द्वारा कुम्भ मेले का इतिहास व परम्पराएं एंव कुम्भ मेले में पुलिस की भूमिका, सेवा निवृत्त निरीक्षक श्री रामेश्वर रावत एवं निरीक्षक श्री आर0के0 सकलानी , हरिद्वार द्वारा द्वारा भीड के प्रकार, मेले में आने वाली भीड, भीड नियन्त्रण के सिद्धान्त एंव योजनाएं एंव केस स्टडी आदि पर व्याख्यान दिया गया।
प्रशिक्षुओं को प्रातः काल जीवन रक्षक प्रशिक्षण केंद्र, 40 वाहिनी पीएससी मैं तैराकी प्रशिक्षण एवं सांयकालीन भ्रमण के दौरान हर की पैडी क्षेत्र, सीसीआर, चंडी चौक, हर की पैडी की पार्किग, खडखडी क्षेत्र, भारत माता मन्दिर, कुंभ मेला स्थलों मनसा देवी मन्दिर, दक्षेश्वर महादेव मदिंर कनखल, बैरागी कैंप आदि स्थलों का भ्रमण कराया गया।