BJP Yuva Leader

BJP Yuva Leader BJP Yuva morcha neta

This page for all the youth who belive in social justice , women empowerment ,Education to all and sanitation.To join the BJP yuva leader page ...

15/08/2015
वन्दे मातरम् जय हिन्द
15/08/2015

वन्दे मातरम् जय हिन्द

👴
31/07/2015

👴

ए पी जे अबुल कलाम का निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है ।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे ।
27/07/2015

ए पी जे अबुल कलाम का निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है ।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे ।

Abki baar modi sarkar
11/04/2014

Abki baar modi sarkar

06/01/2014

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के कराधान प्रणाली की समीक्षा और सुधार करने का वायदा करते हुए कहा कि वर्तमान ढांचा आम लोगों के जीवन पर बोझ है।

योगगुरु रामदेव की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, 'वर्तमान कर प्रणाली आम लोगों पर बोझ है। इसमें सुधार की जरूरत है और एक नयी व्यवस्था पेश किए जाने की जरूरत है। यह समय की जरूरत है।'

योगगुरु ने सभी तरह के कर को समाप्त कर एक एकल कर व्यवस्था पेश करने का सुझाव दिया है जो बैंक लेनदेन कर के रूप में हो। उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार से इस विषय पर रुख स्पष्ट करने की मांग की थी।

मोदी की इस टिप्पणी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि भाजपा कुछ समय से अपनी आंतरिक बैठकों में करों को समाप्त करने पर चर्चा करती रही है। नितिन गडकरी ने भी कहा था कि पार्टी आयकर, ब्रिकी कर, आबकारी कर को समाप्त करने के प्रस्ताव को दृष्टि पत्र में शामिल करने पर विचार कर रही है।

रामदेव ने भाजपा के सत्ता में आने पर राष्ट्रीय किसान आय आयोग समेत कुछ अन्य मुद्दों पर रुख स्पष्ट करने की मांग की थी।

नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने इन प्रस्तावों का समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी इन मुददों पर गंभीरता से विचार करेगी।

मोदी ने कहा, 'बाबा रामदेव ने भाजपा और व्यक्तिगत रूप से मुझे जो उम्मीदें की है, उसे पूरा करने मैं पूरा प्रयास करूंगा।'

मोदी ने कहा, 'भाजपा में इस विषय पर गंभीरता से विचार हो रहा है। भाजपा के लोग विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर रहे हैं। सरसरी तौर पर कुछ समस्याएं नजर आती है, हम इन पर ध्यान देंगे और समाधान निकालेंगे।' उन्होंने कहा कि कई राज्यों ने चुंगी को बंद नहीं किया है, गुजरात में चुंगी बंद है।

जेटली ने कहा कि अत्यधिक करों के कारण कालेधन में इजाफा होता है क्योंकि लोग कर से बचने के लिए अवैध तरीके से धन को बाहर भेजते हैं।

उन्होंने कहा कि आम लोगों का जीवन जन्म लेने से मृत्यु तक कर देने से जुड़कर रह गया है जो सड़क से घर, सेवाकर, बिजली, पानी के अलावा आयकर जैसे करों के भुगतान से संबंधित है।

उन्होंने कहा, 'एक व्यक्ति कड़ी मेहनत से जो कुछ कमाता है, उसका एक छोटा सा हिस्सा ही बचा पाता है, शेष बाहर निकल जाता है। कराधान व्यवस्था को सरल बनाने की सख्त जरूरत है।'

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी योगगुरु के सुझावों का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें सुधार की जरूरत है। लेनदेन कर का विकल्प काफी अच्छा है। हम इस पर विचार करेंगे।

बहरहाल, मोदी ने आर्थिक बदहाली के लिए संप्रग सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को दोषी ठहराते हुए कहा कि इसके कारण विनिर्माण क्षा में गिरावट आई है और अगर अर्थव्यवस्था में सुधार लाना है तो इस क्षेत्र को तत्काल मजबूत बनाए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि लौह अयस्क को बाहर भेजने के स्थान पर इस्पात के निर्यात किए जाने की जरूरत है जिससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था भी बेहतर होगी।

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने कहा कि इस्पात के उत्पादन के लिए बिजली की जरूरत होगी और बिजली के लिए कोयले की। लेकिन नीतिगत जड़ता की स्थिति के कारण कोयले नहीं मिल रहा है और बिजली का उत्पादन रुका है।

हाल के सोने की तस्करी की घटनाओं में वृद्धि का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि 60 और 70 के दशक में सोने की तस्करी चरम पर थी और उस समय अंडरवर्ल्ड का उद्भव हुआ। दिल्ली में ऐसी सरकार है जिसने सोने की तस्करी की स्थिति को बढावा देने वाली स्थिति पैदा कर दी है।

उन्होंने कहा, 'आज बालू की तस्करी शुरू हो गई है। हम भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं। यह कुनीतियों का परिणाम है। लोक कल्याणकारी नीतियों और निर्णय में पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार पर काबू पाया जा सकता है।'

भाजपा नेताओं ने कालेधन के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने पर जोर दिया और इस दिशा में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के देशव्यापी यात्रा को याद किया।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कई तरह के कौशल विकास समितियां बनाई हैं। इनसे प्रधानमंत्री भी जुड़े लेकिन इनकी ठीक से बैठकें नहीं हो पायी। गुजरात ने कौशल विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ा कर दिखाया है।

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को बढ़ाना है तो उत्पादन क्षमता को बढ़ाना होगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार आज गुलाबी क्रांति (पिंक रिवोल्यूशन) की बात कर रही है और बड़े पैमाने पर पशु वधशाला खोले जा रहे हैं और इन पर करों में छूट और आसान ऋण उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसके कारण पशुधन समाप्त हो रहे हैं और पशुओं की तस्करी बढ़ गई है।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग के दौरान केवल 27 लाख नौकरियों का सृजन हुआ जबकि राजग के समय छह करोड़ युवाओं को रोजगार मिला था।

Wish to all
01/11/2013

Wish to all

28/10/2013

गंगा सब नदियों की माँ के समान है, इसको स्वच्छ और पवित्र रखना हम सब का कर्त्तव्य है।

Address

Near Kali Mata Mandir
Haridwar
249403

Telephone

9897511338

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJP Yuva Leader posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to BJP Yuva Leader:

Share