Haridwar Police

Haridwar Police Welcome to Haridwar Police page. you can see here the good works done by Haridwar Police.
(3)

For any crime related complaint please visit nearest Police Station or dial Emergency Helpline Number 112

05/08/2026

सड़क पर यातायात है अगर धीमा या 🛣️लग रहा है जाम

तो ऐसे समय में वाटर एंबुलेस🚤 आएगी जान बचाने के काम

इसी मंसा से आज S.D.R.F. व जल पुलिस द्वारा हर की पैड़ी क्षेत्र में मॉक ड्रिल आयोजित की ताकि आपातकाल में वाटर बोट के जरिए मरीज को अस्पताल के नजदीकी घाट तक पहुँचाकर उसकी जान बचाई जा सके।

05/08/2026

कल रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर की आधिकारिक बाइट।

कृपया तथ्यों की पुष्टि हेतु पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी अवश्य सुनें एवं भ्रामक अथवा अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें।

05/08/2026

हर हर महादेव! 🔱
हर हर बम बम! 🙏🚩

भोलेनाथ की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।
“बोल बम! हर हर बम बम! जय शिव शंकर! ॐ नमः शिवाय!” 🕉️🔱

05/08/2026

🚩 हर हर महादेव! 🔱

भगवान भोलेनाथ की कृपा आप पर और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।
महादेव आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और हर कार्य में सफलता प्रदान करें।

ॐ नमः शिवाय।

चंडी देवी पैदल मार्ग पर बिछड़ी मासूम को हरिद्वार पुलिस ने परिजनों से मिलाया ❤️👧आज दिनांक 05.08.2026 को चंडी देवी मंदिर क...
05/08/2026

चंडी देवी पैदल मार्ग पर बिछड़ी मासूम को हरिद्वार पुलिस ने परिजनों से मिलाया ❤️👧

आज दिनांक 05.08.2026 को चंडी देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर शशि पुत्री नवरंगी (उम्र 08 वर्ष), निवासी सम्भल, उत्तर प्रदेश अपने परिजनों से बिछड़ गई थी।

मंदिर ड्यूटी पर तैनात हरिद्वार पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए बालिका को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया तथा अथक प्रयासों के बाद उसे सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया। अपनी बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम 👮‍♀️👮

* SI (UT) प्रिया चौधरी
* RC देवव्रत गोंदवाल

#उत्तराखंडपुलिस

9.800 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 02 तस्करों को दबोचा☘️ हरिद्वार पुलिस का ड्रग्स तस्करों पर बड़ा प्रहार🚔 कोतवाली नगर पुल...
05/08/2026

9.800 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 02 तस्करों को दबोचा

☘️ हरिद्वार पुलिस का ड्रग्स तस्करों पर बड़ा प्रहार

🚔 कोतवाली नगर पुलिस ने सतर्क चेकिंग के दौरान 9.800 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया।

📍 पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम की फुर्ती के आगे नहीं बच सके।

📖 आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल

🚔🌿

✨ SSP हरिद्वार के निर्देश पर यातायात निरीक्षक रुड़की द्वारा जवानों को वितरित किए जूस और बिस्किट🧃इस मौसम में हाइड्रेटेड र...
05/08/2026

✨ SSP हरिद्वार के निर्देश पर यातायात निरीक्षक रुड़की द्वारा जवानों को वितरित किए जूस और बिस्किट

🧃इस मौसम में हाइड्रेटेड रहना है बेहद ज़रूरी

कांवड़ मेला ड्यूटी में दिन-रात मुस्तैदी से तैनात पुलिसकर्मियों का मनोबल बनाए रखने एवं उन्हें ऊर्जावान रखने के उद्देश्य से SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर यातायात निरीक्षक रुड़की द्वारा ड्यूटी पर तैनात जवानों को जूस और बिस्किट वितरित किए गए।

लगातार चल रही कठिन ड्यूटी और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए जवानों को पर्याप्त जल एवं ऊर्जा बनाए रखने का संदेश भी दिया गया, ताकि वे पूरी क्षमता, सतर्कता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रख सकें।

“जवान रहेंगे ऊर्जावान, तभी सुरक्षित रहेगा जनमानस।”

05/08/2026

🌙 देर रात भी मुस्तैद रही हरिद्वार पुलिस 🚔

SP यातायात/अपराध के नेतृत्व में देर रात्रि चलाया गया विशेष अभियान।
सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को हटवाया गया तथा सड़क किनारे लापरवाहीपूर्वक विश्राम कर रहे शिवभक्तों को सुरक्षित एवं निर्धारित विश्राम स्थलों पर भेजा गया।

👉 श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और निर्बाध कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करना हरिद्वार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 🙏🔱

Address

SSP Office Roshnabad
Haridwar
249403

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Haridwar Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Haridwar Police:

Shortcuts

Share