आपको ज्ञात होगा की संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति गत वर्षों से आप सभी के सहयोग से संपूर्ण भारत में अनेक क्षेत्रों में भेदभाव से रहित जीव कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
जिसमें प्रमुख कार्य श्री गंगा जी को प्रदूषण मुक्त करना एवं भारत में राम राज्य की भावना प्रकट हो, सभी सुखी हो, सभी निरोगी हों एवं जीवों में प्रेम हो। अर्थात सत्य ,प्रेम ,करूणा के साथ विश्व में शांति स्थापित हो। इस पवित्
र भावना के साथ अखण्ड रामनाम लेखन जप महायज्ञ सतत रूप से चल रहा है। हम और आप सभी भाग्यशाली है। जो किसी न किसी प्रकार से इस विशाल जप महायज्ञ में अपनी सहयोग रूपीआहुति डाल रहे हैं।
अब आपने इस कार्य में अपने मित्रों को भी जोड़ना है।
यह बात सत्य है कि इस जीव को रामनाम के बिना पूर्ण विश्राम नही मिल सकता। इस कलिकाल मतलब इस समय सबसे सरल सहज राज योग यही है। कि ध्यान लगाकर श्रद्धा-भाव के साथ राम नाम का जप किया जाये। इस कार्य के लिए सत्संग की अति आवयश्कता है।
पूज्य संत गोस्वामी श्री तुलसी दास जी द्वारा रचित श्री राम चरित्र मानस इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। जो कि अनेकों संत-महात्मओं द्वारा सुनने को मिलता रहता है। आप सभी जानतें है। वर्त्तमान समय में नाम जप करना सरलता व सहजता के कारण अधिक लोकप्रिय है ! श्री राम नाम विश्व बैंक तो मात्र आपके द्वारा किये गए प्रभुनाम जप को सजाने, सवारने एवं व्यवस्थित तरीके से रख-रखाव के कार्य में सहयोग करता आ रहा है और करता रहेगा। आने वाले समय में सर्व सम्मति से श्री रामबाबा जी की प्रेरणा से हरिद्वार तीर्थ में श्री राम नाम संग्रालय निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ है एवं श्री गंगा जी को प्रदूषण मुक्त करने की एक सरल योजना का प्लान तैयार किया गया है।
और अधिक व उक्त कार्यक्रम से सम्बंधित जानकारी के लिए आप प्रधान कार्यालय खड़खड़ी हरिद्वार से प्राप्त कर सकतें है।
।। जय श्री राम ।।
-: संस्था का पता :-
श्री राम नाम विश्व बैंक समिति (रजि0) हरिद्वार
हिल बाई पास, रामगढ़ रोड़, खड़खड़ी हरिद्वार उत्तराखंड
पिन कोड 249401 मो0 न0 : 9045000108 | 9410110900
website : www.ramnaam.in | Email : [email protected]