District Administration Haridwar

District Administration Haridwar Page related to activities of District Administration Haridwar

02/09/2026

चुनावी शब्दकोश! 📚

छात्रों एवं नागरिकों में मतदाता जागरूकता बढ़ाकर लोकतांत्रिक एवं नैतिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाली पहल कौनसी है?

अपना उत्तर कमेंट करें ।





*प्रेस विज्ञप्ति**जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नं 3, ज्वालापुर एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय नं 18...
02/09/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नं 3, ज्वालापुर एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय नं 18 कनखल का औचक निरीक्षण कर शिक्षा एवं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया*

*जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए जिलाधिकारी स्वयं विद्यालयों में पहुंच कर शिक्षा की गुणवत्ता का लिया जायजा*

*छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्ता शिक्षा उपलब्ध कराना सभी शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है - जिलाधिकारी*

*बच्चों के मध्याह्न भोजन में गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न हो जिलाधिकारी*

*विद्यालयों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के दिए गए निर्देश*

*जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं से संवाद कर उन्हें पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम एवं मिड डे मिल की ली जानकारी*

*छात्र छात्राओं के अभिभावकों के साथ समय समय पर बैठक करने के भी दिए गए है निर्देश*

*हरिद्वार, 02 सितंबर 2026*

जनपद हरिद्वार में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-3, ज्वालापुर तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-18, कनखल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। साथ ही बच्चों से मिड-डे मील की गुणवत्ता, भोजन की नियमितता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि जनपद के प्रत्येक शिक्षण संस्थान में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य से विद्यालयों का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि शिक्षा, मध्याह्न भोजन, स्वच्छता एवं अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सभी शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है। शिक्षकों को पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना चाहिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बच्चों के मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बच्चों के भोजन में हरी सब्जी शामिल के भी निर्देश दिए गए तथा सभी विद्यालयों में स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन निर्धारित मानकों के अनुसार उपलब्ध कराया जाए तथा विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों और पेयजल व्यवस्था की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्रों एवं कार्यरत शिक्षकों की संबंध में जानकारी प्राप्त की।
प्रधान अध्यापक श्रीमती सरिता रानी चौधरी ने अवगत कराया है कि विद्यालय में 334 छात्र छात्राएं अध्ययनरत है तथा आज 204 छात्र छात्राएं उपस्थित है, उन्होंने कहा कि विद्यालय में 12 शिक्षक कार्यरत है तथा एक शिक्षक प्रमुद अहमद 04 फरवरी 2025 से विद्यालय से अनुपस्थित चल है।
उन्होंने शिक्षकों को समय-समय पर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए, ताकि बच्चों की शिक्षा, उपस्थिति और प्रगति में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जहां-जहां भी विद्यालयों में कमियां चिन्हित की जा रही हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दूर कराया जाएगा। पुराने विद्यालय भवनों के मरम्मत एवं रखरखाव के कार्यों को सीएसआर के माध्यम से भी कराने की कार्ययोजना बनाई जाएगी, जिससे विद्यालयों का आधारभूत ढांचा और बेहतर बनाया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसके लिए नियमित निरीक्षण और प्रभावी निगरानी लगातार जारी रहेगी।
निरीक्षण के दौरान संबंधित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहें।

दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण का महत्वपूर्ण चरण!14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक अपने दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की ...
02/09/2026

दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण का महत्वपूर्ण चरण!

14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक अपने दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी रखें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। 📋✅




*प्रेस विज्ञप्ति**लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान जारी—22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच ...
01/09/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान जारी—22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त*

*हरिद्वार, 01 सितम्बर 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

अभियान के क्रम में मंगलवार को जनपद के विभिन्न मार्गों एवं प्रमुख स्थानों पर लक्जरी, स्लीपर तथा अन्य यात्री बसों की गहन जांच की गई। संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) श्री आनंद वर्धन द्वारा बसों की तकनीकी स्थिति एवं फिटनेस मानकों की विशेष जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा एवं निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं पांच बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त किए गए।

बसों के परमिट, फिटनेस, कर, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, स्वीकृत वाहन संरचना तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की गई। इस दौरान कुल 22 बसों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

जांच में कई बसों में अनधिकृत परिवर्तन, परमिट शर्तों का उल्लंघन, निर्धारित प्रयोजन के विपरीत संचालन, यात्री सूची उपलब्ध न होना, सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी, अग्निशमन यंत्र एवं प्राथमिक उपचार पेटिका की अनुपलब्धता, रिफ्लेक्टर संबंधी कमी, प्रेशर हॉर्न तथा चालक-परिचालक के निर्धारित वर्दी में न होने जैसी अनियमितताएं पाई गईं।

इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग की विभिन्न प्रवर्तन टीमों द्वारा अन्य श्रेणी के वाहनों की भी जांच की गई। दिनभर की समस्त प्रवर्तन कार्रवाई में कुल 164 वाहनों के चालान किए गए तथा गंभीर उल्लंघनों में 7 वाहनों को सीज किया गया।

अभियान में परिवहन कर अधिकारी श्रीमती वरुणा सैनी, श्री मुकेश भारती, श्री भारत भूषण, श्री हरीश कुमार सती, श्री रविन्द्र पाल सैनी तथा विभाग की अन्य प्रवर्तन टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जांच एवं कार्रवाई की गई।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा ने बस संचालकों को निर्देशित किया कि वाहनों का संचालन केवल वैध प्रपत्रों, स्वीकृत संरचना, निर्धारित यात्री क्षमता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाए। यात्रियों की सुरक्षा से समझौता करने, वाहन में अनधिकृत परिवर्तन करने अथवा परमिट एवं फिटनेस शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग द्वारा लक्जरी एवं स्लीपर बसों सहित सभी प्रकार के यात्री एवं व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध यह चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

*प्रेस विज्ञप्ति**खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने जनपद हरिद्वार में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं दुग्ध वाहनों का किया ...
01/09/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने जनपद हरिद्वार में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं दुग्ध वाहनों का किया निरीक्षण*

*कनखल में बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के दुग्ध वाहन पकड़ा गया, रुड़की में विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी*

*हरिद्वार, 01 सितम्बर 2026*

खाद्य सुरक्षा आयुक्त देहरादून विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों का क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग के टीम द्वारा आज जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों के द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं दुग्ध वाहनों का निरीक्षण किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 01.09.2026 को दूरभाष पर प्राप्त शिकायत के क्रम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कैलाश टम्टा द्वारा अमरोहा, उत्तर प्रदेश से हरिद्वार में वितरण हेतु लाये जा रहे एक दुग्ध वाहन को कनखल में जांच हेतु रोका गया। वाहन में गाय एवं भैंस का मिश्रित दूध लाया जा रहा था। मौके पर वाहन का दुग्ध वितरण/सप्लाई करने सम्बन्धी खाद्य अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर आवश्यक दस्तावेजों को प्रदर्शित नहीं करने पर उक्त वाहन/डेयरी के स्वामी एम०एस० डेयरी को नोटिस जारी किया गया है। मौके पर उक्त वाहन से संदेह के आधार पर गाय एवं भैंस के मिश्रित दूध का 01 नमूना प्रयोगशाला जांच हेतु लिया गया।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन एवं योगेन्द्र पाण्डेय की संयुक्त टीम के द्वारा रुड़की शहर में स्थित रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। मौके पर कुल 05 खाद्य पदार्थों एडिवल ऑयल-02, चावल-01, हींग-01 तथा सरसों का तेल-01 के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। दो निर्माता कम्पनियों को लेबल प्राविधानों का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया है।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत उठाये गये कदमों के क्रम में विशाल मेगा मार्ट से एवरेस्ट हींग का 01 नमूना लिया गया तथा शेष बचे 09 हींग डिब्बियों को मौके से हटवाया गया। एक अन्य रिटेल स्टोर संचालक को वर्करों के मेडिकल तथा पेस्ट कंट्रोल दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर नोटिस जारी किया गया है।

News Highlights
01/09/2026

News Highlights




The third phase of SIR focuses on the disposal of claims and objections from 14 July to 11 September 2026. Stay informed...
01/09/2026

The third phase of SIR focuses on the disposal of claims and objections from 14 July to 11 September 2026.

Stay informed and participate actively in the electoral process.





*प्रेस विज्ञप्ति**जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत  हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ब्लिंकिट स्टोर सहित वि...
31/08/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ब्लिंकिट स्टोर सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों से 13 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए*

*खाद्य मानकों के उल्लंघन पर ब्लिंकिट स्टोर, ब्रेड व टोफू निर्माता कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में न्यायालय में वाद दायर*

*हरिद्वार, 31 अगस्त 2026*

खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत जनपद भर में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने ऑनलाइन ई-प्लेटफॉर्म सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों की जांच की।
ज्वालापुर स्थित ब्लिंकिट स्टोर के निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। आवश्यक अभिलेख, कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड, पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल, तापमान मापन उपकरण तथा खाद्य पदार्थों के रखरखाव और भंडारण में मानकों का पालन नहीं मिलने पर प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया। वहीं नोएडा की एक ब्रेड निर्माता कंपनी को लेबलिंग नियमों के उल्लंघन तथा एक टोफू निर्माता कंपनी को उत्पाद को “सोया पनीर” के नाम से बेचने पर नोटिस जारी किया गया। मौके से देशी घी, ब्रेड, मिठाई और टोफू के चार नमूने जांच के लिए लिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांवड़ मेला के दौरान चंडीघाट स्थित शंकर ढाबा में खराब मसालों के उपयोग और बिना फूड लाइसेंस संचालन के मामले में न्यायालय में वाद दायर किया है। इसी प्रकार खानपुर स्थित प्रहलाद स्वीट्स से लिया गया दूध का नमूना जांच में अधोमानक पाए जाने तथा अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण और बिना लाइसेंस संचालन के मामले में भी न्यायालय में वाद दर्ज किया गया है।
इसके अलावा पिरान कलियर, रुड़की शहर तथा होटल-रेस्टोरेंटों में निरीक्षण के दौरान तेल, मसाले, दूध, चायपत्ती और चाट मसाला सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए तथा बिना फूड लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नोटिस जारी किए गए।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद हरिद्वार में अभियान के दौरान कुल 13 खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु संग्रहित किए गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

*प्रेस विज्ञप्ति**जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रानीपुर विधानसभा के क्षेत्रांतर्गत बीएचईएल सेक्टर 01 स्थित बाल मंदिर सीनियर...
31/08/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रानीपुर विधानसभा के क्षेत्रांतर्गत बीएचईएल सेक्टर 01 स्थित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ नंबर 122 में चल रहे एसआईआर कार्यों का लिया जायजा*

*जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एसआईआर कार्यों में पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश।*

*मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम पृथक न होने पाए*

*हरिद्वार, 31 अगस्त 2026*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बीएचईएल सेक्टर-01 स्थित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ संख्या 122 पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर का समस्त कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम किसी भी स्थिति में पृथक नहीं होना चाहिए तथा जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनकी सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित की जाए।
एईआरओ मोहम्मद ताहिर खान ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि बूथ संख्या 122 पर कुल 740 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 181 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि अब तक 151 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं नियमों के अनुरूप निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है,इसलिए किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक न हो,इसके लिए पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, संबंधित बीएलओ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

31/08/2026

Address

Roshnabad
Haridwar
249403

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5am

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration Haridwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share