किसान ब्रिगेड

किसान ब्रिगेड Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from किसान ब्रिगेड, Political organisation, Hariharganj.

कारगिल विजय दिवस 🇮🇳26 जुलाई केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय सैनिक के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है...
26/07/2026

कारगिल विजय दिवस 🇮🇳

26 जुलाई केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय सैनिक के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है।

कारगिल की दुर्गम चोटियों पर हमारे वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर तिरंगे की आन, बान और शान को अक्षुण्ण रखा। उनका बलिदान हमें यह याद दिलाता है कि स्वतंत्रता और सुरक्षा की कीमत किसी ने अपने आज से नहीं, अपने पूरे जीवन से चुकाई है।

एक पूर्व सैनिक होने के नाते, मैं उन सभी वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके परिवारों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करता हूँ।

आइए, आज संकल्प लें कि हम एक मजबूत, एकजुट और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने वाला भारत बनाने में अपना योगदान देंगे।

“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशाँ होगा।”

जय हिन्द!
वन्दे मातरम्! 🇮🇳

🔥 मेदिनीनगर आज 46°C पर उबल रहा है…सिर्फ़ तापमान नहीं बढ़ा है,ज़िंदगी की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।सड़कें तप रही हैं,बिजली ...
21/05/2026

🔥 मेदिनीनगर आज 46°C पर उबल रहा है…
सिर्फ़ तापमान नहीं बढ़ा है,
ज़िंदगी की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

सड़कें तप रही हैं,
बिजली की कटौती लोगों को और परेशान कर रही है,
और आम आदमी इस भीषण गर्मी में राहत ढूँढ रहा है।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर
पानी, बिजली और स्वास्थ्य व्यवस्था पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें —
ज़रूरत हो तभी घर से निकलें,
पानी ज्यादा पिएँ,
और बुज़ुर्गों व बच्चों का विशेष ख्याल रखें। ☀️🥵

#मेदिनीनगर





#गर्मी

#झारखंड
#जनता_परेशान

चौकड़ी सब स्टेशन से जुड़े हजारों लोग भीषण गर्मी में बिजली संकट झेल रहे हैं।लोड 8 MVA का और ट्रांसफॉर्मर सिर्फ 5 MVA का —...
20/05/2026

चौकड़ी सब स्टेशन से जुड़े हजारों लोग भीषण गर्मी में बिजली संकट झेल रहे हैं।
लोड 8 MVA का और ट्रांसफॉर्मर सिर्फ 5 MVA का — आखिर जिम्मेदार कौन?

जनता को अब समाधान चाहिए, सिर्फ़ आश्वासन नहीं।







#जनता_की_आवाज़
#ग्रामीण_समस्या

गाँव अघेरिया में प्रिय मित्र कमलेश सिंह जी की सुपुत्री के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर विजय प्रजापति जी, विनय सिंह...
12/05/2026

गाँव अघेरिया में प्रिय मित्र कमलेश सिंह जी की सुपुत्री के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर विजय प्रजापति जी, विनय सिंह जी, कमलेश भाई एवं चंचल बाबू सहित अन्य सम्मानित साथियों से आत्मीय मुलाकात हुई।
गाँव की मिट्टी, अपनापन और अपने लोगों का स्नेह हमेशा विशेष ऊर्जा देता है। नवविवाहित दंपति को सुखमय एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 💐🙏

#शुभविवाह #गाँव_की_मिट्टी #अपनापन #सामाजिक_संबंध #रिश्तों_की_मजबूती #संजय_कुमार_सिंह

भाजपा–जेएमएम गठबंधन की सरकार बनने की अफ़वाह का असरराजनीति में अफ़वाहें कई बार इतनी प्रभावशाली होती हैं कि वे जनता की सोच...
03/12/2025

भाजपा–जेएमएम गठबंधन की सरकार बनने की अफ़वाह का असर

राजनीति में अफ़वाहें कई बार इतनी प्रभावशाली होती हैं कि वे जनता की सोच, नेताओं के निर्णय और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर सीधा असर डाल देती हैं। मौजूदा दौर में बीजेपी–जेएमएम गठबंधन की सरकार बनने की चर्चा भले ही पुष्टि‌त न हो, लेकिन इस अफ़वाह ने दोनों दलों को अपने-अपने तरीके से महत्वपूर्ण राजनीतिक लाभ ज़रूर पहुँचाया है।

बीजेपी की ओर देखें तो यह अफ़वाह कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा लेकर आई है। दो चुनावी हार के बाद जो कार्यकर्ता निराश होकर राजनीतिक सक्रियता कम कर रहे थे या अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे थे, उनमें अब फिर से स्थायित्व और उत्साह दिखाई देने लगा है—मानो सत्ता वापसी की संभावना फिर नज़दीक हो।

दूसरी ओर, जेएमएम के लिए यह अफ़वाह एक राजनीतिक राहत का काम कर रही है। गठबंधन सहयोगियों द्वारा जो दबाव लगातार बनाया जा रहा था, वह अचानक कम होता दिख रहा है। कांग्रेस और राजद के भीतर सत्ता से बाहर होने की मात्र कल्पना ने ही चिंता बढ़ा दी है, जिसके परिणामस्वरूप वे अब पहले की तरह आक्रामक दबाव बनाने की स्थिति में नहीं हैं। इस कारण हेमंत सोरेन की नेतृत्व क्षमता और “चाबुक” पहले से अधिक प्रभावी हो सकती है।

कुल मिलाकर, यह अफ़वाह भले ही सत्य हो या न हो, परंतु इसके राजनीतिक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं—बीजेपी को नई ऊर्जा और जेएमएम को गठबंधन के भीतर मजबूत स्थिति मिलती हुई दिख रही है।
BJP Jharkhand
Hemant Soren
Babulal Marandi
Viral
fans
Colonel Sanjay Kr Singh -कर्नल भैया

Address

Hariharganj

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when किसान ब्रिगेड posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share