Ecrmc/CRW,HRT

Directions

Ecrmc/CRW,HRT Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ecrmc/CRW,HRT, Social service, carriage repair workshop, Harnaut.

30/08/2025

🙏सम्मानित रेलकर्मियों 🙏
आप सभी के हितलाभ के लिए यूनियन NFIR/ECRMC सदैव प्रयासरत है। दिनांक 02/09/2025 से 04/09/2025 तक नई दिल्ली में खुला अधिवेशन सत्र का आयोजन किया गया है।सभी कर्मचारी सादर आमंत्रित है। आप स्वेच्छा से भाग ले सकते है। आपका अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होना हमारी मांगों को बल प्रदान करेगा और सरकार को सोचने पर मजबूर करेगा।अतः आप अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी हक की लड़ाई में भागीदार बनें। सभी पर्यवेक्षक महोदय से सादर आग्रह है कि यदि रेलकार्य बाधित न हो तो कर्मचारियों को छुट्टी स्वीकृत करने की कृपा करें। क्योंकि आप की लड़ाई लड़ने अन्य कर्मचारी अपनी छुट्टी लेकर जा रहे है तो अपना सहयोग प्रदान करें। सब का सहयोग ही हमें सफलता दिला सकती है।पूर्व मध्य रेल से डेलीगेट स्पेशल गया से दिनांक 01/09/2025 को 10:20 में प्रस्थान करेगी। आप सभी गया में आना सुनिश्चित करें। अथवा अगला ठहराव मुगलसराय (DDU) है यदि चाहें तो वहां से भी आप गाड़ी पकड़ सकते है। दिनांक 01/09/2025 को गया सुबह 10 बजे या मुगलसराय 14 बजे अवश्य पहुंचें।
आपका हितैषी
🇳🇪 NFIR जिंदाबाद🇳🇪
🇳🇪 ECRMC जिंदाबाद 🇳🇪
🇳🇪कर्मचारी एकता जिंदाबाद 🇳🇪

वरिष्ठ अनुभाग अभियंता sri Amiya kumar जो कि दिनांक 31/08/2025 को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे है। आज उनका 💐विदाई समारोह...
30/08/2025

वरिष्ठ अनुभाग अभियंता sri Amiya kumar जो कि दिनांक 31/08/2025 को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे है। आज उनका 💐विदाई समारोह💐 ECRMC CRW/HRT के द्वारा AWM office में सम्पन्न हुआ।

अशोक सर जो इलेक्ट्रिकल में SSE (l) के पद पर कार्यरत है,दिनांक 30/06/2025 को अपने पद से सेवानिवृत हो रहे है। ECRMC CRW/HR...
28/06/2025

अशोक सर जो इलेक्ट्रिकल में SSE (l) के पद पर कार्यरत है,दिनांक 30/06/2025 को अपने पद से सेवानिवृत हो रहे है। ECRMC CRW/HRT के कार्यकर्ता द्वारा 💐 माला एवं शाल पहना कर अभिवादन किया गया ।
आपकी सेवानिवृत्ति और जीवन में आपके सभी नए अवसरों पर बधाई! जीवन में आपके सभी त्याग सफलतापूर्वक सफल हुए हैं! कुछ भी करने और वह सब कुछ करने के लिए समय मिलने के लाभों का आनंद लें जो आप हमेशा से करना चाहते थे। आप अपने जीवन के इस नए चरण का आनंद लें। ECRMC आपको एक सुखद और स्वस्थ सेवानिवृत्ति की कामना करता है ।

सुबोध जी जो इलेक्ट्रिकल में वरिष्ठ टेक के पद पर कार्यरत है, इन्होंने 05 जून 1998 को अपना योगदान रेलवे में दिया था आज दिन...
31/05/2025

सुबोध जी जो इलेक्ट्रिकल में वरिष्ठ टेक के पद पर कार्यरत है, इन्होंने 05 जून 1998 को अपना योगदान रेलवे में दिया था आज दिनांक 31/05/2025 को अपने पद से सेवानिवृत हो रहे है। ECRMC CRW/HRT के कार्यकर्ता द्वारा 💐 माला एवं शाल पहना कर अभिवादन किया गया ।
आपकी सेवानिवृत्ति और जीवन में आपके सभी नए अवसरों पर बधाई! जीवन में आपके सभी त्याग सफलतापूर्वक सफल हुए हैं! कुछ भी करने और वह सब कुछ करने के लिए समय मिलने के लाभों का आनंद लें जो आप हमेशा से करना चाहते थे। आप अपने जीवन के इस नए चरण का आनंद लें। ECRMC आपको एक सुखद और स्वस्थ सेवानिवृत्ति की कामना करता है ।

कल दिनांक 14/04/2025 को भारत रत्न बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जी के 134 वी जयंती के शुभ अवसर पर आज दिनांक 15/04/2025 को सा...
15/04/2025

कल दिनांक 14/04/2025 को भारत रत्न बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जी के 134 वी जयंती के शुभ अवसर पर आज दिनांक 15/04/2025 को साड़िमका हरनौत के प्रशासनिक भवन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा💐 पुष्प 💐अर्पित किया गया।

आज दिनांक 01/04/2025 को NPS/UPS के विरोध एवं OPS को पुनः बहाल करने के लिए  सभी हरनौत कर्मचारियों ने बांह में काली पट्टी ...
01/04/2025

आज दिनांक 01/04/2025 को NPS/UPS के विरोध एवं OPS को पुनः बहाल करने के लिए सभी हरनौत कर्मचारियों ने बांह में काली पट्टी बांध कर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करते हुए कार्य करने का संकल्प लिया।

आज दिनांक 13/03/2025 दिन गुरुवार को सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत में ECRMC के प्रतिनिधियों के द्वारा सभी शॉप एवं प्...
13/03/2025

आज दिनांक 13/03/2025 दिन गुरुवार को सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत में ECRMC के प्रतिनिधियों के द्वारा सभी शॉप एवं प्रशासनिक भवन में जाकर कर्मचारियों एवं अधिकारियों से मिलकर होली मिलन समारोह के तहत होली एवं हिंदी माह के अनुसार नव वर्ष की शुभ कामनाएं दी गई।

आज दिनांक 8 मार्च 2025 को 💐अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस💐 के उपलक्ष्य पर ईस्ट सेंट्रल मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधियों द्वारा स...
08/03/2025

आज दिनांक 8 मार्च 2025 को 💐अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस💐 के उपलक्ष्य पर ईस्ट सेंट्रल मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधियों द्वारा सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों का उनके कार्य स्थल पर जाकर सम्मानित किया गया एवं उनकी कुछ ग्रीवांसेज को APO सर से चर्चा किया गया जिनका निष्पादन जल्द से जल्द करने का आश्वासन उनके द्वारा दिया गया।

आज दिनांक 25/02/25 को सुबह 9.30 से दोपहर 2 बजे तक Health Unit CRW/HRT में स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।सें...
25/02/2025

आज दिनांक 25/02/25 को सुबह 9.30 से दोपहर 2 बजे तक Health Unit CRW/HRT में स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।सेंट्रल हॉस्पिटल, पटना के निम्नलिखित डॉक्टर मरीजों का इलाज करने के लिए उपस्थित है:
चिकित्सक: डॉ कौशल
बाल रोग विशेषज्ञ: डॉ आरके सिंह
स्त्री रोग विशेषज्ञ: डॉ अर्चना किरण

टीम ECRMC(🥭)द्वारा आज नव वर्ष के शुभ अवसर पर कारखाना एवं हेल्थ यूनिट के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों से मिलकर नव वर्ष की श...
02/01/2025

टीम ECRMC(🥭)द्वारा आज नव वर्ष के शुभ अवसर पर कारखाना एवं हेल्थ यूनिट के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों से मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।
Ecrmc जिंदाबाद

साथियों नमस्कार 🙏 दिनांक 16/12/24 को ECRMC 🥭 के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा प्रशासनिक भवन में कार्यरत कर्मचारियों से यूनियन...
19/12/2024

साथियों नमस्कार 🙏
दिनांक 16/12/24 को ECRMC 🥭 के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा प्रशासनिक भवन में कार्यरत कर्मचारियों से यूनियन मान्यता प्राप्ति के चुनाव में हरनौत शाखा से जीत की धन्यवाद एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा बधाई देने के दौरान माननीय CWM sir एवं APO sir से राजकिशोर प्रसाद जी जो कि LHB wheel शॉप में हेल्पर के पद पर कार्यरत है के सस्पेंशन को रद् कर पुनः duty पर लेने के लिए चर्चा किया गया था जिसका आज सकारात्मक परिणाम देखने को मिला ।आज राजकिशोर जी के सस्पेंशन को खत्म कर उन्हें पुनः duty पर लिया गया है।
सुरेंद्र कुमार जो कि PCS में TECH-l के पद पर कार्यरत है duty के दौरान उनके हाथ की उंगली कट गई थी APO sir से SBF fund से मदद राशि के लिए भी बात की गई थी । जिसपर उन्होंने सकारात्मक पहल करते हुए SBF की राशि इस सप्ताह के अंत तक निर्गत करने का आश्वासन दिया।

17/12/2024

Address

Carriage Repair Workshop
Harnaut
803110

Opening Hours

Monday 8am - 5pm
Tuesday 8am - 5pm
Wednesday 8am - 5pm
Thursday 8am - 5pm
Friday 8am - 5pm
Saturday 8am - 1:30pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ecrmc/CRW,HRT posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category