The Warriors of Mendu

The Warriors of  Mendu Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Warriors of Mendu, Public & Government Service, Mendu, Hathras.

This page is dedicated to all those youngsters who are on face book & belong to my home town Mendu ...the great town I really love it..... Mendu meri Jaan....I love you ....

11/08/2024

हिंडनबर्ग ने खुलासे के नाम पर व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी वाला काम किया है. मुझे लगता था 'कहीं का ईंट, कहीं का रोड़ा' जोड़कर सिर्फ हिन्दी पोर्टल वाले कहानी लिखते हैं, लेकिन नाथन भाई तो उनपर बहुत भारी हैं.

इस रिपोर्ट में पूरा फोकस माधबी पुरी बुच (सेबी चेयरपर्सन) पर है. किसी के पास अगर 10 मिलियन डॉलर की नेटवर्थ है तो यह जरूरी है क्या कि उसने गलत तरीके से पैसे कमाए? टिपिकल कम्युनिस्ट वाला निगेटिव थॉट है. बाकी जितने डॉक्यूमेंट लगाए गए हैं इस रिपोर्ट में, एक भी पुख्ता नहीं हैं. Whistleblower ने आरोप लगाए 2015 में. उन आरोपों की निश्चित जांच हुई. कुछ नहीं मिला, उसके 2 साल बाद माधबी सेबी की मेंबर बनीं. उसके भी 5 साल बाद सेबी चेयरपर्सन बनीं. और हिंडनबर्ग अब उन आरोपों को खुलासा बताकर सनसनी फैला रहा है. और मजेदार कि ट्रस्ट मी ब्रो टाइप के रिफरेंस भी यूज करने से भाइयों ने परहेज नहीं किया है.

शॉर्ट सेलिंग के लिए सेबी ने टाइट किया तो हिंडनबर्ग ने यह कलाकारी दिखाई है. एसईसी के सामने मुंह से आवाज नहीं आती. काश कि सेबी के पास भी एसईसी की तरह घाव करने वाले दांत होते या फिर भारत थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज का हिस्सा न होता.

03/07/2024

हाथरस !! जिम्मेवार कौन ?
कल की घटना वास्तव में ह्रदय विदारक है, 121 लोग एक झटके में मौत के मुँह में समा गए, बड़ा सवाल जिम्मेवार कौन ? बाबा ? प्रशासन ? या जनता ?

हाँ मुर्ख जनता !!

मैं किसी भी सत्संग , प्रवचन और नेताओं की रैली में जाने वाली जनता को मुर्ख मानता हूँ ! ये वही लोग होते है जिनमें अपना विवेक और बुद्धि नहीं होती ! ये वही लोग होते हैं जो कहीं भी JCB को चलता देख कर रुक जाते हैं और घंटो वहीँ खड़े रहेंगे ! किसी बाबा के प्रवचनों , नेताओं के भाषणों और सत्संगो से आप को मिलगा क्या ? क्यों की आप में तो बुद्धि , विवेक है नहीं! आप को हासिल क्या होगा ? आप को हासिल होगा वो जो वो बाबा वो नेता या वो सत्संगी आप के दिमाग में डालना चाहता है ! उसका लक्ष्य है कि आप वो सोंचे जो वो चाहता है ! क्योंकि तर्क करने का विवेक आप में हैं नहीं आप उसकी सभी बातों पर यकीं करते हुए उसके गुलाम बन कर रह जाते हैं !!

इसका विकल्प क्या है ? एक ही विकल्प है शिक्षा !! शिक्षित बनो ताकि आप तर्क कर सको !!
आप को आप से बेहतर कोई नहीं जान सकता, सही क्या है गलत क्या है खुद निर्णय कर सको ! अगर नही कर पा रहे हो तो किसी समझदार मित्र से भाई से , रिश्तेदार से , पड़ोसी से राय लो !

ईश्वर पर (अपने इष्ट पर) आस्था रखो ! क्योंकि वही है जो आप को कष्टों से लड़ने की क्षमता दे सकता है !

आप अपने कष्टों को सिर्फ एक लाइन बोल कर पचास प्रतिशत कम कर सकते हैं !

वो लाइन है !

हरि इक्छा प्रबल !!
या होगा वही जो राम रची रखा !!
या शायद भगवान की यही इक्छा रही होगी !!

पर किसी बाबा , पीर , फ़क़ीर , सत्संगी के चक्कर में कभी मत पड़ो !! बहुत कुछ खोना पड़ सकता है शायद जान तक !!

23/05/2024

मोदी जी इन फुल फार्म !!

क्या मतलब है डॉक्टर,इंजीनियर,वैज्ञानिक बनके जब कांवड़ ही उठाना है तो...!😑😑हर हर महादेव !!
25/07/2023

क्या मतलब है डॉक्टर,इंजीनियर,वैज्ञानिक बनके जब कांवड़ ही उठाना है तो...!
😑😑

हर हर महादेव !!

ये लोग गर बचपन में कंधे में किताब का बैग ढोये होते तो आज जापान में कांवड़ नहीं उठा रहे होते। हर हर महादेव !!
23/07/2023

ये लोग गर बचपन में कंधे में किताब का बैग ढोये होते तो आज जापान में कांवड़ नहीं उठा रहे होते।

हर हर महादेव !!

21/07/2023

जो भी लोग मणिपुर हिंसा से आहत है ! दुखी है ! उन सबसे मेरा अनुरोध है कि एक बार ढंग से गूगल पर जा कर मणिपुर का इतिहास , वहां की जनजातियों , "मैताई" एवम "कुकी" समुदायों का इतिहास , कांग्रेस शासन काल में "कुकी" समुदाय को दिए गए विशेषाधिकार के बारे में पूर्ण जानकारी हासिल करने की कोशिश करें !

अगर किसी विशेष समुदाय या घुसपैठियों को इकतरफा विशेषाधिकार दिए जाएंगे ! उनके अवैध धंधों को , उनके अवैध कब्जों को , सिर्फ वोट की खातिर वैध बना दिया जाएगा तो भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं होने से सरकार तो क्या भगवान भी नही रोक सकता !!

नगर पंचायत में चुनाव समाप्त हो चुका है ! मेंडू जनता ने बहुत ही शानदार निर्णय दिया है ! ये चुनाव धनबल और जनता के प्यार के...
16/05/2023

नगर पंचायत में चुनाव समाप्त हो चुका है ! मेंडू जनता ने बहुत ही शानदार निर्णय दिया है ! ये चुनाव धनबल और जनता के प्यार के बीच था ! मेंडू की जनता ने धनबल को ठोकर मार कर एक सही चुनाव किया !

भाई सचेंद्र कुशवाह जी को बहुत बहुत शुभकामनाएं!

जिन समाज के ठेकेदारों ने धनबल का साथ दिया उनको एक बार पुनः सोचना चाहिए क्या वो सही थे ?

सभी चुने हुए सभासदों को भी बहुत बहुत शुभकामनाएं! आशा है कि अगले पांच साल सभी मिलकर ईमानदारी से मैंडू की प्रगति के लिए कार्य करेंगे !

प्रत्याशी वही सही जो अपने समाज और ग्रामवासियो को अपना समझें उनकी समस्याओं को समझें उनके साथ हरेक परिस्तिथि में खड़ा रहे  ...
18/12/2022

प्रत्याशी वही सही जो अपने समाज और ग्रामवासियो को अपना समझें उनकी समस्याओं को समझें उनके साथ हरेक परिस्तिथि में खड़ा रहे आप सभी से प्रार्थना हैं अपने वोट का दुरूपयोग ना करें सही प्रत्याशी चुनें
भ्रष्टाचारियों को सत्ता से बेदखल कीजिए
ईमानदार को जीताकर सफल कीजिए!!

13/10/2022

फूहड़ता रहित, श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने के लिए आप सभी लोग मां पथवारी मंदिर के पास रोज जा सकते हैं, हमारे आसपास के सभी आचार्य वहां जाकर जरूर श्रवण करें.
जय श्री राधे

12/10/2022

Address

Mendu
Hathras
204105

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Warriors of Mendu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share