ICAR-Vivekananda Parvatiya Krishi Anushandhan Sansthan Almora, Uttarakhand

  • Home
  • India
  • Hawalbagh
  • ICAR-Vivekananda Parvatiya Krishi Anushandhan Sansthan Almora, Uttarakhand

ICAR-Vivekananda Parvatiya Krishi Anushandhan Sansthan Almora, Uttarakhand ICAR-Vivekananda Parvatiya Krishi Anusandhan Sansthan (VPKAS), Almora, Uttarakhand, India, is a prem

किसानों को राष्ट्रीय मिशन प्राकृतिक खेती के अंतर्गत विभिन्न अवयवों को बनाने एवं प्रयोग की दी जानकारी । कृषि विज्ञान केंद...
04/09/2026

किसानों को राष्ट्रीय मिशन प्राकृतिक खेती के अंतर्गत विभिन्न अवयवों को बनाने एवं प्रयोग की दी जानकारी ।
कृषि विज्ञान केंद्र, काफलीगैर (भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा) बागेश्वर में प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ लक्ष्मीकांत निदेशक, भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के निर्देशन एवं डॉ. निर्मल कुमार हेडाऊ, विभागाध्यक्ष-फसल सुधार विभाग एवं नोडल अधिकारी, केवीके, काफलीगैर के सफल मार्गदर्शन में किया गया। डॉ. नवल किशोर सिंह ने प्राकृतिक खेती में गौपालन के उपयोगी सूक्ष्म जीवों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बीजामृत, जीवामृत एवं घनजीवामृत तैयार करने की प्रायोगिक विधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई इसके पश्चात किसानों ने जीवामृत तैयार करने की विधि स्वयं बनाकर सीखा। साथ ही प्रशिक्षण से पूर्व एवं पश्चात किसानों के मूल्यांकन किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री हरीश चंद्र जोशी ने प्राकृतिक खेती में नीमास्त्र, दशपर्णी अर्क तथा खट्टी लस्सी के माध्यम से कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी किसानों को दी। कार्यक्रम में किसानों को कीट नियंत्रण के लिए कुरमुला लाइट ट्रैप तथा WGPSB2 पाउडर भी वितरित किया गया। इसके पश्चात डा. नवल किशोर सिंह ने किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र के विभिन्न प्रदर्शन इकाईयों जैसे फसल प्रदर्शन इकाई, चारा प्रदर्शन इकाई, डेयरी प्रदर्शन इकाई, वर्मीकंपोस्ट प्रदर्शन इकाई, अजोला प्रदर्शन इकाई, मुर्गी प्रदर्शन इकाई, मत्स्य सह-बत्तख प्रदर्शन इकाई, सब्जी पौध नर्सरी इकाईयों का भ्रमण कराकर इनके व्यावहारिक उपयोग एवं प्रबंधन की जानकारी दी गई। प्रतिभागी किसानों के पशुओं हेतु कृमिनाशक दवा का भी विरण किया गया साथ ही शीताघास तथा रोड्स घास के पौधे वितरित किये गये। प्राकृतिक खेती के अंतर्गत चयनित 05 किसानों को जीवामृत आदि बनाने हेतु प्लास्टिक ड्रम, बाल्टी एवं मग वितरित किये गये। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, काफलीगैर के अध्यक्ष डॉ. राज कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खेती की लागत कम करने, रसायनमुक्त खेती को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाना समय की मांग है। सब्जी उत्पादन के अंतर्गत प्रतिभागी किसानों को 400 फूलगोभी, 400 पत्तागोभी एवं 200 ब्रोकोली पौध वितरित किये गये।कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक एवं मास्टर ट्रेनर, प्राकृतिक खेती श्री मनोज कोरंगा, ग्राम बनलेख ने भी किसानों के साथ अपने द्वारा अपनाई जा रही प्राकृतिक खेती की तकनीकों एवं अनुभवों को साझा किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती के माध्यम से किए जा रहे विभिन्न कार्यों और उससे प्राप्त अनुभवों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक तकनीकों से जोड़ना, खेती की लागत कम करना तथा रसायनमुक्त एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विषय वस्तु विशेषज्ञ डा.अमित कुमार, प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री नीरज जोशी, वरिष्ठ शोधअध्येता डा. राजेश कुमार मीणा, सौरभ सिंह, श्री बहादुर सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह एवं श्री सुरेश लाल ने सक्रिय योगदान दिया। यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र, काफलीगैर तथा आतमा परियोजना कृषि विभाग जनपद बागेश्वर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। Indian Council of Agricultural Research

Indian Council of Agricultural Research
04/09/2026

Indian Council of Agricultural Research

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ

जैसे श्रीकृष्ण ने धरती, गौवंश और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया,
वैसे ही हम समृद्ध कृषि, स्वस्थ मृदा और सतत् खेती के संकल्प को आगे बढ़ाएँ।

प्रकृति का सम्मान • किसान का सशक्तिकरण • कृषि का सतत् विकास

Shivraj Singh Chouhan Bhagirath Choudhary Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India

Indian Council of Agricultural Research
04/09/2026

Indian Council of Agricultural Research

𝗠𝗲𝗲𝘁 𝘁𝗵𝗲 𝗖𝗼𝗻𝗳𝗲𝗿𝗲𝗻𝗰𝗲 𝗖𝗼-𝗖𝗵𝗮𝗶𝗿 | 𝗗𝗿𝘆𝗹𝗮𝗻𝗱 𝗖𝗼𝗻𝗴𝗿𝗲𝘀𝘀 𝟮𝟬𝟮𝟲 | 𝟭𝟬–𝟭𝟮 𝗦𝗲𝗽𝘁𝗲𝗺𝗯𝗲𝗿

Dr Devendra Kumar Yadava
DDG–Crop Sciences, ICAR

Leading the scientific dialogue towards resilient and transformative dryland agriculture.

ICRISAT Shivraj Singh Chouhan Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

Indian Council of Agricultural Research
04/09/2026

Indian Council of Agricultural Research

𝗠𝗲𝗲𝘁 𝘁𝗵𝗲 𝗖𝗼𝗻𝗳𝗲𝗿𝗲𝗻𝗰𝗲 𝗖𝗼-𝗖𝗵𝗮𝗶𝗿 | 𝗗𝗿𝘆𝗹𝗮𝗻𝗱 𝗖𝗼𝗻𝗴𝗿𝗲𝘀𝘀 𝟮𝟬𝟮𝟲 | 𝟭𝟬–𝟭𝟮 𝗦𝗲𝗽𝘁𝗲𝗺𝗯𝗲𝗿

Dr Stanford Blade
DDG–Research & Innovation, ICRISAT

Leading the scientific dialogue towards resilient and transformative dryland agriculture.

ICRISAT Shivraj Singh Chouhan Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

कृषकों के लिए वरदान: मंडुवा और धान थ्रेशर की आधुनिक तकनीक का सफल प्रदर्शनपर्वतीय कृषि में श्रम की लागत को कम करने और फसल...
03/09/2026

कृषकों के लिए वरदान: मंडुवा और धान थ्रेशर की आधुनिक तकनीक का सफल प्रदर्शन
पर्वतीय कृषि में श्रम की लागत को कम करने और फसलों की मड़ाई को आसान बनाने की दिशा में भाकृअनुप-विवेकानन्‍द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा विकसित कृषि तकनीकें कृषकों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं। इसी क्रम में, संस्‍थान के निदेशक डॉ. लक्ष्‍मी कान्‍त के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति उपयोजना और फसल कटाई उपरांत इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना कार्यक्रमों के अन्‍तर्गत अल्मोड़ा जिले के खूंट, धामस और नौला गांवों में विशेष प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए।
इस जागरूकता अभियान में स्थानीय कृषकों ने अभूतपूर्व रुचि दिखाई। खूंट गांव में 27 (17 महिला, 10 पुरुष), धामस में 21 (5 महिला, 16 पुरुष) और नौला गांव में 19 (6 महिला, 13 पुरुष) कृषकों सहित कुल 67 प्रगतिशील कृषकों ने इसमें भाग लिया। इस सहभागिता में अनुसूचित जाति, बीपीएल श्रेणी और बड़ी संख्या में महिला कृषकों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी सार्थक बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के तकनीशियन श्री सुरेन्‍द्र सिंह ग्‍वाल ने कृषकों को अभिनव ‘विवेक मंडुवा थ्रेशर-कम-पर्लर’ की कार्यप्रणाली और इसके बहुआयामी उपयोग से अवगत कराया। मशीन के व्यावहारिक प्रदर्शन में कृषकों ने रूचि दिखाई। कृषकों को बताया गया कि इस आधुनिक मशीन से मंडुवे की मड़ाई बेहद आसान हो जाती है, जिससे पारंपरिक विधि में लगने वाले समय और शारीरिक श्रम की भारी बचत होती है। इसकी कार्यक्षमता सामान्य परिस्थितियों में 40 से 60 किलोग्राम प्रति घंटा और अनुकूल फसल परिस्थितियों में 60 से 80 किलोग्राम प्रति घंटा तक है।
मंडुवे के साथ-साथ कृषकों को वी एल पैडल संचालित धान थ्रेशर की विशेषताओं से भी परिचित कराया गया। इसके संचालन का प्रत्यक्ष प्रदर्शन देखकर कृषकों ने इन मशीनों को पर्वतीय क्षेत्रों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के लिए अत्यंत उपयोगी और समय की मांग बताया।
संस्थान और कृषकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य ध्येय खेती में आधुनिक एवं श्रम-बचत तकनीकों को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम का समन्‍वयन फसल कटाई उपरांत इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के प्रधान अन्वेषक एवं संस्‍थान के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार द्वारा किया गया।
Indian Council of Agricultural Research

Indian Council of Agricultural Research
03/09/2026

Indian Council of Agricultural Research

🐖 Landmark Breakthrough in Indigenous Pig Genomics

A major milestone in pig genomics and indigenous breed conservation has been achieved by ICAR–National Research Centre on Pig (ICAR-NRCP), Guwahati, with the generation of the first de novo chromosome-scale whole-genome sequence and functional annotation of India’s indigenous Doom pig.

Native to the Brahmaputra Valley, the Doom pig has long been reared under low-input, semi-scavenging systems and is recognized for its exceptional environmental hardiness and notable tolerance to devastating viral infections, particularly African swine fever.

The landmark genomic study achieved 48× genome coverage, a 2.524 Gb gap-free primary assembly and 99% biological completeness, while identifying 30,299 protein-coding genes.

This comprehensive genetic blueprint will provide a valuable foundation for understanding the Doom pig’s resilience and supporting indigenous biodiversity conservation, disease-resilient breeding, animal health and sustainable livestock development.

A significant step towards unlocking the genetic potential of India’s indigenous livestock resources through advanced genomics.
Shivraj Singh ChouhanBhagirath Choudhary Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of IndiaPress Information Bureau - PIB, Government of India

Indian Council of Agricultural Research
03/09/2026

Indian Council of Agricultural Research

Indian Council of Agricultural Research
03/09/2026

Indian Council of Agricultural Research

Indian Council of Agricultural Research
02/09/2026

Indian Council of Agricultural Research

𝗠𝗲𝗲𝘁 𝘁𝗵𝗲 𝗣𝗮𝘁𝗿𝗼𝗻 | 𝗗𝗿𝘆𝗹𝗮𝗻𝗱 𝗖𝗼𝗻𝗴𝗿𝗲𝘀𝘀 𝟮𝟬𝟮𝟲 | 𝟭𝟬–𝟭𝟮 𝗦𝗲𝗽𝘁𝗲𝗺𝗯𝗲𝗿 | 𝗡𝗲𝘄 𝗗𝗲𝗹𝗵𝗶

Dr M. L. Jat
Secretary, DARE & Director General, ICAR

A key leader advancing collaborative efforts for resilient, productive and sustainable dryland agriculture across the Global South.

ICRISAT Shivraj Singh Chouhan Bhagirath Choudhary Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

Indian Council of Agricultural Research
02/09/2026

Indian Council of Agricultural Research

𝗠𝗲𝗲𝘁 𝘁𝗵𝗲 𝗣𝗮𝘁𝗿𝗼𝗻 | 𝗗𝗿𝘆𝗹𝗮𝗻𝗱 𝗖𝗼𝗻𝗴𝗿𝗲𝘀𝘀 𝟮𝟬𝟮𝟲 | 𝟭𝟬–𝟭𝟮 𝗦𝗲𝗽𝘁𝗲𝗺𝗯𝗲𝗿 | 𝗡𝗲𝘄 𝗗𝗲𝗹𝗵𝗶

Dr Himanshu Pathak
Director General, ICRISAT

A distinguished leader supporting the global dialogue on transforming dryland agriculture through innovation, resilience and South–South cooperation.

Shivraj Singh Chouhan Bhagirath Choudhary Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India
ICRISAT

Address

ICAR-VPKAS, Almora
Hawalbagh
263601

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+915962230060

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ICAR-Vivekananda Parvatiya Krishi Anushandhan Sansthan Almora, Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share