भारत विकास परिषद, केशव शाखा हिसार

  • Home
  • India
  • Hisar
  • भारत विकास परिषद, केशव शाखा हिसार

भारत विकास परिषद, केशव शाखा हिसार Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from भारत विकास परिषद, केशव शाखा हिसार, Social service, hisar, Hisar.

BVPKS is a voluntary organisation where citizens from all walks of life join to work for the development and growth of our country in all fields of human endeavour through promoting a sense of patriotism, national unity and integrity.

भारत विकास परिषद केशव शाखा हिसार द्वारा निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर दिनांक 4 जुलाई 2026
05/07/2026

भारत विकास परिषद केशव शाखा हिसार द्वारा निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर दिनांक 4 जुलाई 2026

केशव शाखा,हिसार की ओर से भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।27 जून ...
28/06/2026

केशव शाखा,हिसार की ओर से भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

27 जून को भारत विकास परिषद के प्रणेता डॉ. सूरज प्रकाश जी की 106वीं जयंती पर केशव शाखा, हिसार द्वारा
*माल्यार्पण कार्यक्रम* का आयोजन डॉ. सूरज प्रकाश मार्ग, जिन्दल पार्क के सामने, हिसार किया गया एवं उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

डॉ. सूरज प्रकाश जी ने 1963 में *"संगठित, संस्कारित, समृद्ध, समर्थ भारत"* का जो पौधा लगाया था, आज वो वट वृक्ष बन गया है।

केशव शाखा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने प्रातः काल 7:15 डॉ सूरज प्रकाश जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करके उस विचार को नमन किया
*जिसने लाखों लोगों को "भारत विकास" के संकल्प से जोड़ा।*

तत्पश्चात दोपहर में श्री बाला जी इंश्योरेंस ब्रोकर्स के सहयोग से ठंडे पानी की छबील लगाई गई और सेवा पखवाड़े के तहत, जल सेवा जनसामान्य के लिए झुलसती धूप में राहत पहुँचाते हुए कि गई।

इस अवसर पर शाखा की अध्यक्षा श्री मति अनुपमा अग्रवाल जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि
डॉ. सूरज प्रकाश जी कहा करते थे कि :
*विचार से संगठन, संगठन से शक्ति है*
उन्होंने डॉ सूरज प्रकाश जी के जीवन के प्रेरणादायक संस्मरण भी सभी के समक्ष रखे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से माननीय नगर संघ चालक श्री राहुल जी अग्रवाल ने भी अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में सामाजिक संगठनों को व्यक्तिवादी ना होकर संगठनवादी होना चाहिए, इसका जीवंत उदाहरण रहे डॉ साहब, इतनी महान विभूति हुए भी उनका केवल एक ही चित्र सब जगह दृष्टिगोचर होता है, अभिप्राय यही है कि कार्य में विश्वास रहा, छायाचित्रों में नहीं।
इस अवसर पर शाखा सचिव अमित जैन सेवा गतिविधि संयोजक विराट अग्रवाल आनंद गुप्ता मुकेश बंसल दीपक गोतम शक्ति अग्रवाल दीपक महिपाल राकेश शर्मा अशोक वर्मा विशाल शर्मा शाखा सदस्य उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन हिसार, हरियाणा सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी केशव शाखा हिसार को योग क्षे...
24/06/2026

जिला प्रशासन हिसार, हरियाणा सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी केशव शाखा हिसार को योग क्षेत्र में शिक्षण एवं जागरण कार्यक्रम आयोजन हेतु सम्मानित किया गया।

सम्पूर्ण केशव शाखा को बधाई 🙏🚩

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 5 दिवसीय योग शिविर संपूर्ण हुआ।500 से अधिक योग साधक।केशव शाखा भारत विकास परिषद ने किया योगमय स...
21/06/2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 5 दिवसीय योग शिविर संपूर्ण हुआ।500 से अधिक योग साधक।केशव शाखा भारत विकास परिषद ने किया योगमय सारा हिसार।

भारत विकास परिषद केशव शाखा हिसार दायित्व ग्रहण समारोह
28/05/2026

भारत विकास परिषद केशव शाखा हिसार दायित्व ग्रहण समारोह

सादर वंदे🙏भारत विकास परिषद, केशव शाखा द्वारा बाल संस्कार शिविर के तहत आज दिनांक 19 मई को गुरु जंभेश्वर स्कूल में एक विशे...
20/05/2026

सादर वंदे🙏

भारत विकास परिषद, केशव शाखा द्वारा बाल संस्कार शिविर के तहत आज दिनांक 19 मई को गुरु जंभेश्वर स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन गया।

कार्यक्रम का विषय — “लड़कियों में स्वच्छता एवं हाइजीन कैसे बनाए रखें” तथा “गुड टच एवं बैड टच” रहा।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ निधि शर्मा (पूर्व चिकित्सक अग्रोहा मेडिकल कॉलेज एवं जिन्दल अस्पताल हिसार) उपस्थित हुई और उन्होंने अपने वक्तव्य में *शारीरिक स्वच्छता* के बारे में बहुत अच्छे से समझाया।

इनके साथ ही साथ श्रीमति सविता जैन द्वारा बच्चियों को *गुड टच बेड टच* के बारे में उदाहरण के साथ बहुत अच्छे से समझाया गया कि किस प्रकार हम अनुभव करें और अपनी सुरक्षा कैसे करें।

कार्यक्रम में सम्मिलित बच्चों को स्टेशनरी वितरण, लड़कियों को सेनेटरी पैड वितरण एवं सभी उपस्थित बच्चों को नींबू शरबत भी दिया गया।

आज के कार्यक्रम में शाखा सचिव श्री अमित जैन, सविता जैन, प्रीति जैन, श्री राकेश शर्मा जी शाखा की तरफ से उपस्थित रहे।🙏🏻🙏🏻

मीनाक्षी शर्मा
शाखा महिला गतिविधि संयोजिका !

🙏🏻🙏🏻🙏🏻
जय हिन्द 🇮🇳🇮🇳

Address

Hisar
Hisar
125001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारत विकास परिषद, केशव शाखा हिसार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to भारत विकास परिषद, केशव शाखा हिसार:

Shortcuts

Share

Category