28/11/2023
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फतेहाबाद यूनिट की नशे पर चल रही लगातार धर-पकड़। मौके पर नशा तस्कर को काबू कर 1 किलो 400 ग्राम चरस बरामद।
*फतेहाबाद* हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख श्री ओ. पी. सिंह, आई.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के नेतृत्व में समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट फतेहाबाद ने गुप्त सुचना के आधार पर एक नशा तस्कर को काबू कर 1 किलो 400 ग्राम चरस पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक श्री राज सिंह, एच.पी.एस. हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हिसार एवं युनिट फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा सिंह ने बताया कि स.उ.नि. कपिल देव के नेतृत्व में एच.एन.सी.बी युनिट फतेहाबाद की एक टीम नशा पड़ताल के लिए गांव गोरखपुर में दहमन रोड पर मौजूद थी तभी एक खास मुखबिर ने सुचना दी कि संजय कुमार उर्फ संजय बाणियां पुत्र सीता राम गांव गोरखपुर जिला फतेहाबाद जिसकी स्कूल ड्रेस की दुकान पुरानी थाई वाला चौंक पर है वह नशीला पदार्थ चरस बेचने का धंधा करता है, यदि अभी रेड की जाएं तो दुकान के अंदर नशीला पदार्थ समेत काबू कर सकते हो। टीम तुरंत हरकत में आई और बतलाई गई जगह पर मौके पर राजपत्रित अधिकारी श्री संजय कुमार, उप पुलिस अधीक्षक भूना, फतेहाबाद के सामने तलाशी ली गई तो युवक के पास 1 किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना भूना, फतेहाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। फतेहाबाद यूनिट इंचार्ज ने बतलाया कि इसके अलावा जो अन्य संलिप्त को भी काबू किया जाएगा। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्रा सिंह ने बताया कि हरियाणा में नशे का व्यापार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आम जन से अपील करते हुए बताया कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई देता है तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर सूचना दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा।