Bajrang Sena haryana

Bajrang Sena haryana Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bajrang Sena haryana, Social service, Hisar.

22/01/2024
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बजरंग सेना ने निकाली बाइक रैलीहिसार : आज दिनांक 31 अक्टूबर 2022 वार सोमवार को बजरंग सेन...
31/10/2022

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बजरंग सेना ने निकाली बाइक रैली
हिसार : आज दिनांक 31 अक्टूबर 2022 वार सोमवार को बजरंग सेना ने वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बाइक रैली का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता बजरंग सेना के लीगल एडवाइजर एडवोकेट भजन सिंह रावत ने की। बाइक रैली बजरंग सेना कार्यालय से शुरू होकर पड़ाव चौक पहुंची। वहां पर बजरंग सेना सदस्यों ने बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वह लड्डू बांटकर व ढोल बजाकर धूमधाम से बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। पड़ाव चौक से रैली लेकर बरवाला चुंगी स्थित पटेल भवन पहुंचे पटेल भवन में बजरंग सेना ने गुर्जर कल्याण सभा व अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के साथ मिलकर बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पटेल जयंती मनाई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर निगम मेयर गौतम सरदाना, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी, डिप्टी मेयर जयवीर गुर्जर व माया खरलवा, तरुण जैन ने मुख्य रूप से शिरकत की।
इस मौके पर बजरंग सेना अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, पंडित शिवकुमार शर्मा, जसवंत गुर्जर, नवीन गांधी, संदीप शर्मा, रवि भगत, पवन गुर्जर, C.A राज कुमार गुर्जर, संदीप वर्मा, दिनेश सोनी, संजय पटेल, कर्मवीर गुर्जर, सुशील गहलोत, बबलू गुर्जर, अशोक धरट, प्रदीप गुर्जर, सुखबीर जाट, रिंकू शर्मा, देशराज, नवीन डाबला, अमित ठाकुर, महावीर गुर्जर, राकेश नायक, देवी लाल नायक, मुकेश तोंदवाल, साहिल कथुरिया आदि उपस्थित रहे। वही बजरंग सेना विद्यार्थी परिषद की टीम बीएसवीपी से जिलाध्यक्ष नवीन गुर्जर, रॉकी गुर्जर, जतिन कसाना, मोहित सैनी, लक्ष्य, धनांजल जांगड़ा, मनवीर गुर्जर कसाना, राहुल सोनी, अनील जाखड़, भारत शर्मा, आदित्य जांगड़ा, रवि जाखड़, विकास खन्ना व डेविड रोहिल्ला सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।

आज दिनांक 09 जून 2022 वीरवार  को बजरंग सेना द्वारा साप्ताहिक मीटिंग का आयोजन नलका चौक आदर्श नगर बजरंग सेना कार्यालय में ...
09/06/2022

आज दिनांक 09 जून 2022 वीरवार को बजरंग सेना द्वारा साप्ताहिक मीटिंग का आयोजन नलका चौक आदर्श नगर बजरंग सेना कार्यालय में किया गया। आज प्रधान सुरेश गुर्जर के आदेश अनुसार दिनांक 10 जून 2022 को सुबह 10 बजे नलका चौक पे मीठे पानी के छबील लगाई जाएगी , सभी भाइयो से अनुरोध है कि आप सब टाइम से आये.

30/04/2022

🚩 जय श्री राम🚩
सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि बजरंग सेना की साप्ताहिक मीटिंग के स्पेशल प्रोग्राम का अयोजन कल दिनांक 01 मई 2022 रविवार को शाम 4 बजे पार्क सेंचुरी होटल, समीप डाबड़ा चौक में बजरंग सेना द्वारा किया जाएगा। मीटिंग की अध्यक्षता, अध्यक्ष सुरेश गुर्जर के आदेशानुसार बजरंग सेना के कार्यकर्त्ता भाई अमित आर्य जी करेंगे। सभी साथी समय पर पहुंचे।
🚩जय श्री राम जय गौमाता🚩

जय श्री रामआज दिनांक 3 अप्रैल 2022 वार रविवार को बजरंग सेना की एक मीटिंग बजरंग सेना कार्यालय नलका चौक आदर्श नगर में हुईज...
03/04/2022

जय श्री राम
आज दिनांक 3 अप्रैल 2022 वार रविवार को बजरंग सेना की एक मीटिंग बजरंग सेना कार्यालय नलका चौक आदर्श नगर में हुई
जिसकी अध्यक्षता बजरंग सेना विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष राजकुमार गुर्जर ने की
मीटिंग में सदस्यता अभियान के दौरान नये सदस्यो को जोड़ा गया
जिनमे नीलम आकोदा, सरोज यादव, बिमला देवी,सुरेन्द्र चौहान को बजरंग सेना की सदस्यता ग्रहण करवाई गई
सभी नये सदस्यो का बजरंग सेना स्वागत करती है
जय श्री राम🚩🚩🚩🚩

02/04/2022

जय श्री राम 🚩🚩
आप सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि बजरंग सेना की साप्ताहिक मीटिंग का आयोजन कल रविवार दिनांक 3 अप्रैल 2022 को नलका चौक आदर्श नगर बजरंग सेना कार्यालय में सांय 5 बजे किया जाएगा। मीटिंग की अध्यक्षता, अध्यक्ष सुरेश गुर्जर के आदेशानुसार बजरंग सेना विद्यार्थी परिषद अध्यक्ष राजकुमार बजाड़ गुर्जर जी करेंगे। सभी साथी समय पर पहुंचे।
जय श्री राम 🚩🚩

26/03/2022

🚩 जय श्री राम🚩
सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि बजरंग सेना की साप्ताहिक मीटिंग और डोर टु डोर प्रोग्राम का अयोजन कल दिनांक 27 मार्च 2022 रविवार को शाम 4 बजे नलका चौक आदर्श नगर बजरंग सेना कार्यालय में किया जाएगा। इस प्रोग्राम की अध्यक्षता बजरंग सेना संरक्षक पंडित शिव कुमार भारद्वाज जी करेंगे। सभी साथी समय पर पहुंचे।
🚩जय श्री राम जय गौमाता🚩

23/03/2022

आज शहीदी दिवस पर बजरंग सेना द्वारा बाइक रैली निकाली गई। बजरंग सेना कार्यालय नलका चौक आदर्श नगर से चलकर मुख्य मार्ग मिलगेट, पड़ाव चौक से होती हुई राजगुरु मार्केट पहुंची। रैली में बजरंग सेना के सभी सदस्य देशभक्ति के गीतों व शहीदों के नारे लगाते हुए राजगुरु मार्केट पहुंचे और वहां पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया

प्रेस-नोटशहीदी दिवस पर बजरंग सेना ने निकाली बाइक रैली- देशभक्ति के गीतों के साथ शहीदों के नारे लगाते हुए शहर के मुख्य मा...
23/03/2022

प्रेस-नोट
शहीदी दिवस पर बजरंग सेना ने निकाली बाइक रैली
- देशभक्ति के गीतों के साथ शहीदों के नारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी बाइक रैली -
हिसार 23 मार्च : आज शहीदी दिवस पर बजरंग सेना द्वारा बाइक रैली निकाली गई। बजरंग सेना कार्यालय नलका चौक आदर्श नगर से चलकर मुख्य मार्ग मिलगेट, पड़ाव चौक से होती हुई राजगुरु मार्केट पहुंची। रैली में बजरंग सेना के सभी सदस्य देशभक्ति के गीतों व शहीदों के नारे लगाते हुए राजगुरु मार्केट पहुंचे और वहां पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस मौके पर बजरंग सेना के अध्यक्ष सुरेश गुर्जर ने अपने संबोधन में शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आजादी की लड़ाई में लड़ते हुए शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव ने हंसते-हंसते हुए प्राणों की आहुति दे दी थी। मात्र 12 वर्ष की आयु में ही शहीद भगत सिंह आजादी के आंदोलन से जुड़ गए थे। भगत सिंह अपने साहसी कारनामों के कारण युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बन गए और उन्होंने अपने छोटे से जीवन में वैचारिक क्रांति की मशाल जलाई जो आज भी देश के लोगों के दिलों में जल रही है। उन्होंने अंग्रेज अफसर सांडर्स की हत्या की व असेंबली हॉल में बम विस्फोट कर अंग्रेजों के पसीने छुड़ा दिए। 23 मार्च 1931 को उन्हें उनके साथियों राजगुरु व सुखदेव के साथ फांसी दे दी गई। हम उनके शहीदी पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं तथा उनके दिखाए देशभक्ति व देश सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।
इस देशभक्ति रैली में पंडित शिव कुमार भारद्वाज, नवीन गांधी, संदीप शर्मा, सुभाष कासनिया, भजन सिंह रावत एडवोकेट, जसवंत गुर्जर, मुकेश गुर्जर, राम प्रसाद गुजरानी, दिनेश सोनी, मुकेश दलाल, सुरेंद्र पाल वर्मा, मनोहर लाल एमसी वार्ड 7, डॉ. संजय नाफरिया, रवि वधवा, पवन बजाड़ सीए, राजकुमार गुर्जर, मुकेश तोंदवाल, अमित ठाकुर, शिवराज गुर्जर, महावीर गुर्जर, संदीप वर्मा, सुशील गहलोत, संजय पटेल, संजीव सहारण, विनय वर्मा, संजय जांगल, अमित साईं, वासुदेव गुर्जर, नवीन डाबला, कुलदीप कुहाड़, सुुनील कमांडो, पवन सेन, सुरेश भट्टी, सतेंद्र यादव, देवीलाल नायक, राकेश नायक, रजत बब्बर, देसराज, विजय डाबला, राजू नांगली, नवीन बजाड़, जतिन कसाना, मनवीर कसाना सहित भारी संख्या में बजरंग सेना के सदस्य शामिल हुए।
चित्र परिचय : देशभक्ति में बाइक रैली में शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते बजरंग सेना के सदस्य।

जारीकर्ता
सुरेश गुर्जर
अध्यक्ष, बजरंग सेना
मो. 9896363030

Address

Hisar
125001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bajrang Sena haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category