06/02/2026
*नर्मदापुरम पुलिस का नवाचार*
*शीघ्र मिले दुर्घटना पीड़ितों को CPR और प्राथमिक उपचार*
*राहवीर योजना हो साकार*
*कम हो मृत्यु दर और लोगों में आए यातायात शिष्टाचार*
*नर्मदापुरम*
नर्मदापुरम जिले में दुर्घटनाओं की रोकथाम, मृत्युदर में कमी लाने एवं घायलों को राहत या सहयोग की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक श्री साईंकृष्ण एस थोटा के निर्देशानुसार जिले के दुर्घटना बहुल क्षेत्र में निवासियों को सीपीआर एवं अन्य ट्रेनिंग दिये जाने का नवाचार प्रारंभ किया गया है, ताकि दुर्घटना उपरांत सहायता आने में लगने वाले समय के दौरान आवश्यकता पड़ने पर उनके द्वारा प्राथमिक उपचार, आवश्यकतानुसार सीपीआर दिया जा सके एवं बचाव के दौरान ध्यान में रखे जाने वाली सावधानी से अवगत कराया जा सके।
निर्देश अंतर्गत थाना प्रभारी गण को अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत सामूदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो जिला चिकित्सालय से संपर्क स्थापित कर चिन्हित दुर्घटना बहुल क्षेत्रो में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है इस अभियान के अंतर्गत जिले के सोहागपुर सिवनी मालवा एवं यातायात थाने द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए हैं प्रशिक्षण में निम्न बातो को ध्यान में रखा जा रहा है...
प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना क्षेत्र के पास रहने वाले रहवासियों, दुकानदारों, व्यवसायियों एवं प्रतिष्ठानों में कार्य करने वालो
को आवश्यक रूप से सी.पी. आर. का प्रशिक्षण दिया जाये
दुर्घटना होने पर पीड़ित की स्थिति की अनुसार दिये जाने वाले प्राथमिक चिकित्सा के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक सहयोग किया जा रहा है ताकि आमजन जागरूक हों
दुर्घटना की स्थिति में संपर्क किये जाने वाले आपातकालीन नम्बरो 108, हाईवे हेल्प लाईन नम्बर,
1033, 1099 कंट्रोल रूम नंबर 7049101031, डायल 112 इत्यादि से अवगत कराया जा रहा है।
दुर्घटना के उपरांत वाहन की स्थिति एवं पीड़ित की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, पीड़ितो का बचाव करते समय ध्यान में रखने वाली सावधानी से अवगत कराया जा रहा है ।
इस प्रशिक्षण कार्य के दौरान सड़क दुर्घटना से संबंध विभिन्न योजनाऐं जैसे राहवीर योजना, हिट एन्ड रन योजना, कैश लेस योजना इत्यादि का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट, और यातायात नियमों से आम जन को जागरूक किया जा रहा है ।
प्रत्येक थाना क्षेत्र में दुर्घटना बहुल क्षेत्रो में प्रशिक्षण प्राप्त एवं सहयोगी व्यक्तियो का थाना स्तर पर एक व्हाटअप ग्रुप "सड़क सुरक्षा सहयोगी" के नाम से बनाया जा रहा है एवं ऐसे अधिक से अधिक लोगो को जोड़ा जा रहा है .