Collector Narmadapuram

Collector Narmadapuram Official handle of Collector Hoshangabad, Government of Madhya Pradesh

बच्चों को तराशकर उनका भविष्य बनाने वाले शिल्पकार होते है शिक्षक: कलेक्टर श्री सोमेश मिश्राविद्यार्थियों की सफलता ही शिक्...
05/09/2026

बच्चों को तराशकर उनका भविष्य बनाने वाले शिल्पकार होते है शिक्षक: कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षक के लिए सबसे बड़ी गुरु दक्षिणा

शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

प्रोजेक्ट ज्ञानार्पण के तहत बच्चों को प्रदान की गई बेंच डेस्क

शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला एसपीएम पहुंचकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के जीवन को संवारने में गुरुजनों का विशेष स्थान होता है। शिक्षक केवल बच्चों को पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण भी करते हैं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि जिस प्रकार मिट्टी से घड़े अथवा मूर्ति बनाने वाला शिल्पकार मिट्टी के ढेर को तराशकर उसमें से सभी ऐब निकालता है और उसे एक सुंदर आकार प्रदान करता है, उसी प्रकार बच्चे भी शिक्षकों के पास एक अनगढ़ रूप में आते हैं। उन्हें तराशकर ज्ञान, संस्कार और योग्यताओं से परिपूर्ण बनाना शिक्षकों का महत्वपूर्ण दायित्व है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को समाज और दुनिया के लिए तैयार करना शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है। शिक्षक ऐसा प्रयास करें कि जब विद्यार्थी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन में सफलता हासिल करें, तो वे अपने गुरुजनों को कृतज्ञता के साथ याद करें। यही एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ी गुरु दक्षिणा है और यही उसकी शिक्षक के रूप में भूमिका की वास्तविक सार्थकता है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले में संचालित ज्ञानार्पण के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला एसपीएम में विद्यार्थियों के लिए बेंच एवं डेस्क भेंट किए गए। नए फर्नीचर मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, श्री लक्ष्मण सिंह बैंस, श्रीमती आरती बैंस एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का अभिवादन किया। इस अवसर पर दिव्यांग विद्यार्थियों ने सांकेतिक भाषा के माध्यम से कलेक्टर श्री मिश्रा को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से विद्यालय में दान किए गए बेंच एवं डेस्क विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए गए। नए बेंच-डेस्क पाकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of School Education, Madhya Pradesh

🔹कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सेठानी घाट स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्च...
04/09/2026

🔹कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सेठानी घाट स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया

➡️ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नर्मदापुरम के सेठानी घाट स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए तथा विधिवत पूजन-अर्चन कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी आत्मीय संवाद किया।

➡️ इस दौरान जिले में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर मंदिरों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Culture, Madhya Pradesh

🔹भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वृंदावन धाम बाना नर्मदापुरम🔹भक्तो में दिखा कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंग🔹दादा गुरु म...
04/09/2026

🔹भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वृंदावन धाम बाना नर्मदापुरम

🔹भक्तो में दिखा कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंग

🔹दादा गुरु महाराज, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, नपा अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ग्वालटोली में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

➡️ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व को लेकर नर्मदापुरम जिले में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। शहर में जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियां, चल समारोह, भंडारे एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आए। जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण का वेश धारण कर उनकी बाल लीलाओं का मनमोहक प्रदर्शन किया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं, अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।

➡️इसी क्रम में नर्मदापुरम के ग्वालटोली क्षेत्र में जन्माष्टमी पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। यहां स्थित प्राचीन काली मंदिर एवं राधा-कृष्ण मंदिर परिसर के समीप भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दादा गुरु महाराज, नर्मदापुरम विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा, लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया तथा जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। जन्मोत्सव के दौरान राधा-कृष्ण की वेशभूषा में कलाकारों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। वहीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह भर दिया। राधा-कृष्ण के रूप में प्रस्तुत किए गए नृत्य और श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर दादा गुरु महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके संदेशों का स्मरण करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मानव समाज को धर्म, सत्य, कर्तव्य और सेवा का मार्ग दिखाया है। श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रकृति, गौ माता और समस्त जीव-जंतुओं के प्रति करुणा एवं संरक्षण की भावना रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और परंपरा में विशेष स्थान रखती हैं, इसलिए गौ संरक्षण एवं गौ सेवा को प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। दादा गुरु महाराज ने तुलसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी केवल धार्मिक दृष्टि से ही पूजनीय नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण और मानव जीवन के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों और जन्माष्टमी के उल्लासपूर्ण वातावरण का आनंद लिया। आयोजन के दौरान ऐसा भक्तिमय वातावरण निर्मित हुआ कि श्रद्धालुओं को नर्मदापुरम में ही मथुरा-वृंदावन की अनुभूति होती नजर आई।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Culture, Madhya Pradesh

अधिकारी अब दफ्तरों तक सीमित न रहकर स्वयं पहुंच रहे नागरिकों के बीच : विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशीमुख्यमंत्री जन विश्वास ...
03/09/2026

अधिकारी अब दफ्तरों तक सीमित न रहकर स्वयं पहुंच रहे नागरिकों के बीच : विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान जन सेवा से जनकल्याण के लिए समर्पित : नपाध्यक्ष श्रीमती नीना नागपाल

संवाद से समाधान ही मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य : कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पिपरिया कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ जनसंवाद शिविर, बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कृषि उपज मंडी पिपरिया में जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से शासन की जनहितकारी योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।

शिविर में पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, नगर पालिका पिपरिया अध्यक्ष श्रीमती नीना नागपाल, श्री नवनीत नागपाल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम लता पटेल, श्रीमती ममता नागवंशी, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्ण एस. थोटा ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भ्रमण किया। उन्होंने स्टॉलों पर नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही जानकारी, योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा हितग्राहियों को दी जा रही सेवाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल

जनसंवाद शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, आयुष, महिला एवं बाल विकास, पुलिस, स्व-सहायता समूह, श्रम, एमपीईबी (विद्युत), उद्योग एवं राजस्व सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी अवगत कराया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राजस्व विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्री का कार्य आगामी दो माह में पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि नगर पालिका द्वारा साफ सफाई आवास से जुड़े आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए उनका समाधान किया जाए। साथ ही बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत को भी प्राथमिक के साथ कार्यान्वित करें। उन्होंने निर्देश दिए की राजस्व विभाग द्वारा आदेशों के अमल दरामद का कार्य 7 दिवस में पूरा किया जाए।

अधिकारी दफ्तरों के स्थान पर स्वयं नागरिकों के बीच पहुंच कर रहे उनसे संवाद : विधायक श्री नागवंशी

पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नागरिकों एवं प्रशासन के बीच सेतु निर्माण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के माध्यम से सप्ताह में एक दिन अधिकारी अपने कार्यालयों तक सीमित न रहकर सीधे नागरिकों के बीच पहुंच रहे हैं। इससे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के कार्य को मजबूती मिल रही है। अधिकारी स्वयं दफ्तरों से निकलकर नागरिकों तक पहुंचेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। साथ ही पात्र नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिपरिया क्षेत्र में औद्योगिक विकास की असीम संभावनाएं हैं। विधानसभा क्षेत्र में सब्जी, फल एवं अनाज की प्रोसेसिंग के क्षेत्र में उद्योगों के विकास की पर्याप्त संभावनाएं मौजूद हैं। इस दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सके। विधायक श्री नागवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शासन और जनता के बीच दूरी कम करने तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के माध्यम से प्रशासनिक तंत्र को अधिक जनोन्मुखी बनाते हुए नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

जनप्रतिनिधि और प्रशासन जनकल्याण के लिए एक ही गाड़ी के दो पहिए : नपा अध्यक्ष श्रीमती नागपाल

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीना नागपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान जन सेवा से जनकल्याण के लिए समर्पित अभियान है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के विकास के साथ-साथ योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय पर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। श्रीमती नागपाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं, जो आपसी समन्वय से सतत रूप से जनकल्याण के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं को नागरिकों के और अधिक करीब लाने का कार्य किया जा रहा है।

संवाद के माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान अभियान का उद्देश्य : कलेक्टर

शिविर में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि “संवाद से समाधान” ही मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहते हैं, जिससे नागरिकों द्वारा अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखी जा सकती हैं और उनका त्वरित निराकरण संभव हो पाता है।

उन्होंने कहा कि ऐसी समस्याएं जिनका समाधान शिविर के दौरान तत्काल संभव नहीं होता, उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित की जाती है, ताकि नागरिकों को उनकी समस्या का समाधान निर्धारित समय में प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शासन और आमजन के बीच सीधे संवाद को प्राथमिकता दी गई है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि अभियान के दौरान नागरिकों के साथ संवाद के साथ-साथ उद्यमियों के साथ भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को शासन की जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से उद्योग स्थापना एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि शिविर में उपस्थित युवा एमपीआईडीसी एवं उद्योग विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर उद्योग एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ लेकर सफलतापूर्वक उद्यम स्थापित कर चुके हितग्राहियों से चर्चा कर उनके अनुभवों से भी प्रेरणा ले सकते हैं। उन्होंने युवाओं सहित नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर उद्यमिता एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की।

उद्योग संवाद के दौरान उद्यमियों ने साझा किया अपने अनुभव : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रमुख घटक उद्यम संवाद के दौरान क्षेत्र के विभिन्न उद्यमियों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार से शासकीय योजना ने उन्हें अपने-अपने उद्यम एवं स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता की। सभी ने विभिन्न शासकीय योजनाओं तथा विभागों द्वारा दिए गए सहयोग के संबंध में उपस्थित जन समुदाय को बताया। उद्योग संवाद के दौरान श्री बबलू कीर एवं श्री चैन सिंह किरार ने पीएमएफएमई योजना का लाभ लेते हुए उद्योगों की स्थापना की तथा उन्होंने अपने उद्योग एवं उत्पाद के संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को अवगत कराया। इसी प्रकार उद्योग विभाग की एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत श्री विवेक माहेश्वरी, श्री आयुष मंडलोई, श्री भगवान दास अग्रवाल एवं श्री मयंक दुदानी ने भी अपने-अपने उद्योगों की जानकारी प्रदान की। पशुपालन विभाग की राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के तहत लाभान्वित लाभार्थी श्री जयंत एवं श्री अरुण पटवा ने भी अपने अनुभव साझा किये। इसी के साथ एन आर एल एम के माध्यम से स्व सहायता समूह प्रारंभ करने वाली श्रीमती संध्या मेहरा ने भी बताया कि किस प्रकार एक स्टेशन एक उत्पाद के माध्यम से मूर्ति निर्माण तथा मूर्ति विक्रय का कार्य कर उन्होंने सफलता अर्जित की।

शिविर के दौरान विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, एसपी श्री साई कृष्ण एस थोटा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गणों ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Sp Narmadapuram
General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

🔹मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 🔹🔹सांदीपनि विद्यालय पिपरिया के निर्माण कार्यों का कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया निरीक...
03/09/2026

🔹मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 🔹

🔹सांदीपनि विद्यालय पिपरिया के निर्माण कार्यों का कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया निरीक्षण

🔹बच्चों के बीच पहुंचकर बने शिक्षक, पाठयपुस्तक से पढ़ाया पाठ

🔹भवन का सुधारात्मक कार्य पूर्ण जल्दी पूर्ण करने के निर्देश

➡️मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गुरुवार को सांदीपनि विद्यालय पिपरिया पहुंचकर विद्यालय में चल रहे निर्माण एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के विभिन्न खंडों का भ्रमण कर भवन की स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

➡️निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं सहित अन्य विषयों की जानकारी ली तथा पाठ्य पुस्तकों से पाठ का अध्ययन भी करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली।

➡️कलेक्टर श्री मिश्र ने सांदीपनि विद्यालय पिपरिया के प्राचार्य को निर्देशित किया कि स्कूल भवन का हैंडओवर सभी आवश्यक सुधारात्मक कार्य पूर्ण होने के उपरांत ही लिया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए की भवन में जहां भी कमियां है उनमें आवश्यक सुधार की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता से दुरुस्त करे।

विद्यालय के ग्राउंड में पानी निकासी के लिए आवश्यकतानुसार ढलान (रैंप) को सेट किया जाए तथा बाउंड्रीवाल की मजबूती की जांच पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से करवाने के निर्देश भी कॉलेटर द्वारा दिए गए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जांच एवं आवश्यक सुधार कार्यों के आधार पर आगामी कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्ण एस थोटा, एसडीएम पिपरिया श्री आकिप खान सहित संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Sp Narmadapuram

नर्मदापुरम जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा संकल्प अभियानकलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों को ...
02/09/2026

नर्मदापुरम जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा संकल्प अभियान

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों को अभियान की तैयारियां प्रारंभ करने के दिए निर्देश

नर्मदापुरम जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय के रेवा सभा कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अभियान के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।

कलेक्टर ने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रमों की रूपरेखा के अनुसार आवश्यक तैयारियां तत्काल प्रारंभ करने तथा आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों, कार्यक्रमों के आयोजन एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से आरंभ होगा सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवप्रधानमंत्री श्री मो...
02/09/2026

प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से आरंभ होगा सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री श्री मोदी का देश के विकास और लोकतंत्र को सशक्त करने में अविस्मरणीय योगदान रहा है

प्रधानमंत्री श्री मोदी के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता सेवा का संस्कार है

अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाया जाएगा

मध्यप्रदेश अभियान में ऐसा मॉडल प्रस्तुत करें, जिसे देश में सुशासन, सेवा और जनसहभागिता के उदाहरण के रूप में देखा जाए

प्रधानमंत्री श्री मोदी से 17 अक्टूबर को भेंट करेंगे जनप्रतिनिधि, जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट कार्यक्रम होगा आयोजित

सेवा संकल्प अभियान में जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को भी सम्मिलित करें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की संबंध में ली बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के पच्चीस वर्ष केवल सत्ता के नहीं बल्कि निरंतर सेवा और राष्ट्र निर्माण के पच्चीस वर्ष है। सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई यह संवैधानिक यात्रा आज एक ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंची है। मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक उन्होंने जन सेवा को अपना संकल्प बनाया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के विकास और लोकतंत्र को सशक्त करने में अविस्मरणीय योगदान दिया है। इस गौरव पूर्ण यात्रा को जन-जन तक पंहुचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता सेवा का संस्कार है। यही संस्कार आज 'सेवा संकल्प अभियान' के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को हम जनता के बीच ले जाएंगे। इस अभियान के माध्यम से जनकल्याण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से जनसंवाद का माध्यम बनाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवा संकल्प अभियान के संबंध में मंत्रालय में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. कविता पाटीदार, मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जिलों की विकास पुस्तिकाएं जन-जन तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जारी जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को सेवा संकल्प अभियान में सम्मिलित करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। सेवा संकल्प अभियान की अवधि में आने वाले प्रत्येक शुक्रवार को सभी जिलों में जनकल्याण और जनसंवाद की विशेष गतिविधियां संचालित की जाएं। अभियान के अंतर्गत प्रदेश के नवाचारों को प्रमुख रूप से प्रदर्शित और प्रोत्साहित किया जाए। अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में विकसित विकास पुस्तिकाएं जन-जन तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी मंत्री अपने-अपने विभाग और प्रभार के जिलों में इस अभियान की नियमित समीक्षा करें। हर जिले में तिथिवार कार्ययोजना बनायी जाए। जिला स्तर पर विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए। मध्यप्रदेश इस अभियान में ऐसा मॉडल प्रस्तुत करें, जिसे देश में सुशासन, सेवा और जनसहभागिता के उदाहरण के रूप में देखा जाए।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस पर महाकाल महालोक में बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित होंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को उज्जैन स्थित महाकाल महालोक में बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदेश में जिन महत्वपूर्ण परियोजनाओं और कार्यों का लोकार्पण या भूमिपूजन किया है अथवा अन्य कोई महत्वपूर्ण सौगात दी है, उन सभी स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति अहमदाबाद अथवा वडनगर में की जाए। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर नर्मदा परियोजना और सरदार सरोवर बांध से जिन जिलों के सामाजिक-आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है, उन जिलों में नर्मदा परियोजना पर केन्द्रित गतिविधियां संचालित की जाएं। इसी प्रकार केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से लाभान्वित होने वाले क्षेत्रों में प्रधानमंत्री श्री मोदी की इस पहल से जन-जन को अवगत कराया जाए। प्रदेश में विकसित प्रमुख सड़क परियोजनाओं से सुगम हुए यातायात और बढ़ी आर्थिक गतिविधियों की जानकारी का भी प्रचार-प्रसार किया जाए।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होंगे 13 कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक में बताया गया कि अभियान के अंतर्गत 13 कार्यक्रम होंगे। इनमें आशीर्वाद का दीया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, वड़नगर से वाराणसी, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट तक शामिल हैं।

आशीर्वाद के दीया के अंतर्गत हर एक दीया, प्रधानमंत्री श्री मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार तथा विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा। प्रत्येक परिवार दीप प्रज्वलन करके इस संकल्प का सहभागी बनेगा। सभी स्थानों पर जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में दीयों (दीपक) की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक समन्वय किया जाएगा। हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत के अंतर्गत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच राष्टव्यापी ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। स्कूल शिक्षा विभाग नोडल होगा तथा उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। इसके अंतर्गत सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किए गए सेवा कार्यों और विकसित भारत की संकल्पना पर ड्राइंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता आयोजित होंगी।

नमो सेवा गाथा के अंतर्गत पिछले 25 वर्षों के सेवा कार्य, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाएं और देश में आए बदलावों की कहानी को सरल, भावनात्मक और संगीतमय नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। इस गतिविधि में नोडल संस्कृति विभाग होगा और सामाजिक न्याय विभाग आवश्यक सहयोग करेगा। कार्यक्रम समस्त स्कूलों, कॉलेजों, पंचायत, समुदायिक केंद्र एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित होंगे।

आंगन का उत्सव के अंतर्गत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर की अवधि में स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के साथ उनकी माताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया जायेगा। उत्सव में पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण और सामुदायिक सेवा को सरल कहानियों में प्रस्तुत दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, महिला कल्याण, बाल विकास एवं कुपोषण से जुड़ी समस्त नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। लाभार्थी महिलाएं योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव के अनुभव साझा करेंगी। आंगन का उत्सव के अंतर्गत आंगनवाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद कार्यक्रम प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा आशा दीदी एवं सहायिका, सभी का सार्वजनिक अभिनंदन होगा। कार्यक्रम में प्रत्येक केंद्र में दो-तीन लाभार्थी माताओं का सम्मान भी होगा, कार्यक्रम में वे अपने अनुभव एवं सुझाव साझा करेंगी। कार्यक्रम का नोडल महिला एवं बाल विकास विभाग होगा तथा सहयोग लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग करेगा।

कहानी बदलाव की कार्यक्रम के अंतर्गत - सरकार की योजनाओं से जिन नागरिकों और क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव आया है, ऐसे नागरिकों द्वारा उनकी वास्तविक कहानियों को देश के सामने लाया जाएगा। नागरिकों और लाभार्थियों को अपनी प्रेरणादायी कहानी भेजने के लिए एक प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। इस गतिविधि का नोडल जनसंपर्क विभाग होगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत ऐसे स्थल जहां लोगों के जीवन, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर या अवसरों में वास्तविक बदलाव दिखाई देता हो, उन स्थानों से इन्फ्लुएंसर्स को जोड़कर विकास की वास्तविक कहानियां देश तक पहुंचाने का प्रयास होगा। जनसंपर्क, पर्यटन और संस्कृत विभाग इस गतिविधियों में सहयोग-समन्वय करेंगे।

सेवा ज्याति यात्रा के अंतर्गत गांव, जिला और राज्य स्तर की जनभागीदारी यात्राएं निकाली जाएंगी। पिछले 25 वर्षों की सेवा के प्रति आभार व्यक्त करना और विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेना यात्रा का उद्देश्य है। स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की भागीदारी से यह यात्राएं आयोजित की जाएंगी।

वडनगर से वाराणसी - जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी जाने वाली दस टोलियां होंगी और सभी मार्ग अलग होंगे। वाराणसी से वडनगर आने वाली दस टोलियां होंगी और उनके मार्ग भी अलग होंगे। इस प्रकार यात्रा अधिक से अधिक क्षेत्रों तक पहुंचेगी। प्रत्येक गांव या पड़ाव पर कार्यक्रम आयोजित किये जायें। इसका स्वरूप स्थानीय नागरिकों के साथ सहज संवाद और वार्तालाप का होगा।

सेवा मेरा योगदान अभियान की अवधि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होगी। प्रत्येक नागरिक समाज सेवा में अपना योगदान देगा। सेवा गतिविधियों के अंतर्गत रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता ही सेवा, स्वास्थ्य जांच शिविर, प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता, सड़क सुरक्षा जागरूकता, कचरा पृथक्करण एवं कम्पोस्टिंग, साइबर सुरक्षा जागरूकता जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। सेवा अपने घर, मोहल्ले, गांव, स्कूल, कार्यस्थल अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर की जा सकती हैं। नदी घाटों और रीवर फ्रंट आदि की साफ-सफाई को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। सभी गतिविधियां युवा, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और सभी आयु वर्ग के नागरिकों की भागीदारी से संचालित होंगी।

सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के अंतर्गत जिले के प्रत्येक विधानसभा स्तर पर 'सेवा सेतु' शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में राज्य एवं केंद्र सरकार की वे योजनाएं सम्मिलित होंगी, जो सीधे सामान्य नागरिक पर लागू होती हैं। प्रत्येक ब्लॉक एवं विधानसभा क्षेत्र में 'सेवा सेतु केंद्र' स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने, आवेदन कराने और आवश्यक सहायता देने की पूरी व्यवस्था होगी।

रंगोली राष्ट्र के अंतर्गत घर-घर से राष्ट्र तक-आभार और संकल्प की रंगोली कार्यक्रम में एक ही निर्धारित दिन देश के अधिकतम प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ह्यूमन रंगोली का आयोजन किया जाएगा। केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाएं, राष्ट्रीय प्रतीक तथा विकसित भारत का सपना रंगोली के विषय होंगे। रंगोली स्थानीय रंग एवं शैली में रहेगी।

राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में देश के युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स, प्रोफेशनल्स, कॉरपोरेट इनोवेटर्स और जमीनी स्तर पर नए समाधान विकसित करने वाले लोगों को जोड़ने के लिए क्षेत्रीय इनोवेशन चैलेंज आयोजित किए जाएंगे। इसमें शिक्षा संस्थानों, स्टार्टअप नेटवर्क, इनक्यूबेशन सेंटर और निजी कंपनी को सहभागी बनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदर्शनी, लाइव डेमो, युवा संवाद, विशेषज्ञ सत्र और पुरस्कार शामिल होंगे।

जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट 17 अक्टूबर को होगा। इस कार्यक्रम में देशभर से आए सरपंच ओर अन्य जनप्रतिनिधि, प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा सुशासन और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के सभी 6 छंदों के सामूहिक गायन को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यकाल पर वीडियो प्रदर्शन किया जाएगा, प्रधानमंत्री श्री मोदी का संबोधन होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सभी एक साथ विकसित भारत का संकल्प लेंगे।

उक्‍त बैठक के दौरान कलेक्‍टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष से कलेक्‍टर श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्‍टर श्री राजेश शुक्‍ला सहित अन्‍य अधिकारीगण ऑनलाईन बैठक में सम्मिलित हुए।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Revenue, Madhya Pradesh

🔹कुपोषण उन्मूलन के लिए प्रत्येक विकासखंड में आयोजित की जाए कार्यशाला : कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा🔹जिला पोषण समिति की बैठक...
02/09/2026

🔹कुपोषण उन्मूलन के लिए प्रत्येक विकासखंड में आयोजित की जाए कार्यशाला : कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

🔹जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण कार्यक्रमों एवं अभियानों की हुई समीक्षा

➡️जिला पोषण समिति की बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न पोषण कार्यक्रमों एवं अभियानों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित पोषण कार्यक्रमों का लाभ जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।

महिला एवं बाल विकास विभाग नर्मदापुरम गर्भवती/धात्री हितग्राहियों के समग्र सत्यापन में प्रथम स्थान, MMBASK कार्यक्रम अंतर्गत पंजीकृत 06-09 माह के सेम बच्चों की समुदाय स्तर पर दवाईयों प्रदाय की स्थिति में द्वितीय स्थान एवं नवीन चिन्हांकित कुपोषित (SAM,MAM,SUW) बच्चों को MMBASK कार्यक्रम अंतर्गत पंजीयन में प्रदेश में तृतीय स्थान पर है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जिले में चिन्हित सैम/मैम बच्चों की पोषण संबंधी समस्या को दूर करने के लिए प्रत्येक विकासखंड स्तर पर प्रत्येक माह में दो बार कार्यशाला आयोजित की जाए। उन्होंने सभी परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को निर्देशित किया कि कुपोषण उन्मूलन के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करें।

उन्होंने कहा कि कुपोषण उन्मूलन के लिए जिले में चिन्हित किए गए बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाए। चिन्हित बच्चों को नियमित रूप से आवश्यक एवं पूर्ण पोषण उपलब्ध कराया जाए तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की निरंतर निगरानी की जाए।

कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के पोषण पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को निर्धारित पोषण आहार समय पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मैदानी अमले की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सके।

बैठक के दौरान अपर कलेक्‍टर श्री राजीव शुक्‍ला, जिला परियोजना अधिकारी श्री संजय जैन सहित अन्‍य जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

Address

Collector & District Magistrate, Collectorate Building, Kothi Bazaar
Hoshangabad
461001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Narmadapuram posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Narmadapuram:

Shortcuts

Share