JDjansampark Narmadapuram

JDjansampark Narmadapuram Officla handle of Joint Director, Department of Public Relations, Hoshangabad, Government of Madhya

07/08/2026

#प्राथमिक_शिक्षक_चयन_परीक्षा_2025 और नियुक्ति प्रक्रिया संबंधी भ्रामक समाचारों पर लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी की वस्तुस्थिति

विभाग द्वारा नियमों का अक्षरक्षः पालन

भ्रमित ना हो अभ्यर्थी

Jansampark Madhya Pradesh Uday Pratap Singh

05/08/2026

🌾 इटारसी कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ बलराम कृषि महोत्सव 2026 🌾

➡️लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री Rakesh Singh कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav ने वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए कृषि कल्याण योजनाओं की जानकारी दी तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने का आह्वान किया।

Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh

संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया संसद भवन एनेक्सी में आवास और शहरी मामलों की संसद...
05/08/2026

संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया

संसद भवन एनेक्सी में आवास और शहरी मामलों की संसदीय स्थायी समिति की 23वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद एवं समिति सदस्य श्रीमती माया नारोलिया ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री Magunta Sreenivasulu Reddy ने की।

बैठक में 'अमृत' (AMRUT) मिशन के तहत शहरी पेयजल योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। साथ ही, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की वर्ष 2026-27 की अनुदान मांगों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई संबंधी ड्राफ्ट रिपोर्ट पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया, जिसे समिति ने सर्वसम्मति से अपनाया।

इसके अलावा, सरकारी आवासीय कॉलोनियों के पुनर्विकास तथा सरकारी आवासों की संख्या बढ़ाने के उपायों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने समिति के समक्ष विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में इन विषयों पर सदस्यों ने भी अपने सुझाव और विचार रखे।
CM Madhya Pradesh General Administration Department, MP Dr Mohan Yadav

🔹 पचमढ़ी हवाई पट्टी व मढ़ई में हेलीकॉप्टर सेवा पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ...
05/08/2026

🔹 पचमढ़ी हवाई पट्टी व मढ़ई में हेलीकॉप्टर सेवा पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने चर्चा की

➡️ मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजरापु से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान नर्मदापुरम जिले के पर्यटन विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

➡️मुलाकात में विशेष रूप से पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण पचमढ़ी हवाई पट्टी के विकास तथा मढ़ई पर्यटन स्थल के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू किए जाने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया।

सांसद माया नारोलिया ने बताया कि इन सुविधाओं के विकसित होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी बेहतर हवाई संपर्क का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर झालावाड़ लोकसभा सांसद दुष्यंत सिंह, लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में हवाई संपर्क के विस्तार, नागरिक उड्डयन क्षेत्र को मजबूत बनाने तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा की गई।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

05/08/2026

माध्यमिक शिक्षा मंडल मण्डल द्वारा संचालित डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष परीक्षा जून 2026 (प्रथम अवसर) का परीक्षा परिणाम घोषित

परीक्षार्थी अपना रिजल्ट http://mpbse.mponline.gov.in पर देख सकते है।

Jansampark Madhya Pradesh Uday Pratap Singh


🔹1 से 7 अगस्त तक जिले में मनाया जा रहा विश्व स्तनपान सप्ताह🔹'जीवन की स्थायी शुरुआत के लिए स्तनपान' थीम पर जागरूकता गतिवि...
03/08/2026

🔹1 से 7 अगस्त तक जिले में मनाया जा रहा विश्व स्तनपान सप्ताह

🔹'जीवन की स्थायी शुरुआत के लिए स्तनपान' थीम पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित, माताओं को दिए जा रहे स्वास्थ्य संबंधी परामर्श

➡️जिले में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम "जीवन की स्थायी शुरुआत के लिए स्तनपान : जो कारगर है उसे मजबूत करें" निर्धारित की गई है। सप्ताह का उद्देश्य स्तनपान के महत्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा माताओं को शिशु के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास के लिए स्तनपान के प्रति प्रोत्साहित करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गेहलोत ने बताया कि जिले के अस्पतालों के प्रसूति वार्ड, विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) एवं पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती महिलाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा उनके परिजनों को स्तनपान संबंधी आवश्यक जानकारी दी जा रही है। महिला चिकित्सकों, स्टॉफ नर्सों, एएनएम, आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा परामर्श सत्र आयोजित कर जन्म के बाद पहले छह माह तक केवल स्तनपान, कंगारू मदर केयर तथा दो बच्चों के बीच उचित अंतर रखने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के दौरान माताओं को स्तनपान के महत्व की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। वहीं अस्पतालों के लेबर रूम में नवजात शिशु के जन्म के तुरंत बाद शीघ्र स्तनपान शुरू कराने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी माताओं को प्रेरित कर रहे हैं। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ग्राम स्तर पर आयोजित सास-बहू सम्मेलन एवं सहयोगिनी समूह की बैठकों में स्तनपान से जुड़े अंधविश्वासों एवं कुरीतियों को दूर करने के लिए जनजागरूकता संदेश देंगे। साथ ही, दस्तक अभियान के अंतर्गत दो वर्ष से कम आयु के बच्चों की माताओं एवं परिजनों को शिशु एवं बाल आहार संबंधी व्यवहारों पर भी परामर्श प्रदान किया जाएगा।

विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के संयुक्त समन्वय से जिलेभर में किया जा रहा है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

01/08/2026

ई-विकास प्रणाली के क्रियान्वयन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए

कृषि उत्पादक आयुक्त की अध्यक्षता में हुआ समिति का गठन

राज्य शासन द्वारा ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली के संबंध में विभिन्न किसान संगठनों से सुझाव प्राप्त करने तथा ई-विकास प्रणाली के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है। समिति अध्ययन कर एक सप्ताह में अपनी अनशंसाएं देगी।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार समिति में प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ, भोपाल, आयुक्त नर्मदापुरम संभाग, कलेक्टर, जिला नर्मदापुरम, कलेक्टर, जिला हरदा सदस्य होंगे। उप सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग सदस्य-सचिव को नामित किया गया है।

समिति द्वारा ई-विकास प्रणाली के क्रियान्वयन की समीक्षा का व्यवहारिक एवं तकनीकी कठिनाइयों (यदि कोई हो) का परीक्षण करना, ई-विकास प्रणाली के संबंध में विभिन्न किसान संगठनों एवं कृषक प्रतिनिधियों से जिला नर्मदापुरम एवं जिला हरदा के भ्रमण के दौरान सुझाव प्राप्त करना,ई-विकास प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए अन्य आवश्यक उपायों (यदि कोई हो) की अनुशंसा करना, उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी एवं संतुलित बनाने के लिए अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के साथ ही आवश्यकतानुसार विषय विशेषज्ञों एवं अन्य अधिकारियों को आमंत्रित कर उनसे विचार-विमर्श कर अनुशंसाए प्राप्त करने का कार्य करेगी।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh

01/08/2026

54 वर्ष पुरानी सारणी-इटारसी लाइनों का रिकॉर्ड-

1500 दिनों से बिना ब्रेकडाउन जारी है विद्युत पारेषण : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के सारणी-इटारसी ट्रांसमिशन नेटवर्क ने विश्वसनीय विद्युत पारेषण का उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। बैतूल जिले की 20 एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (ईएचवी) ट्रांसमिशन लाइनों ने विगत लगभग 1500 दिनों से बिना किसी ब्रेकडाउन के सफलतापूर्वक विद्युत पारेषण किया है। इन लाइनों में वर्ष 1972 में ऊर्जीकृत की गईं सारणी क्षेत्र की ट्रांसमिशन लाइनें भी शामिल हैं, जो लगभग 54 वर्ष बाद भी पूरी क्षमता और विश्वसनीयता के साथ संचालित हो रही हैं।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि इस उपलब्धि का सबसे बड़ा लाभ सारणी विद्युत गृह तथा इटारसी क्षेत्र के ट्रांसमिशन नेटवर्क को मिला है। सारणी पावर हाउस से 220 केवी सबस्टेशन सारणी तथा वर्तमान में इटारसी और हंडिया से जुड़े ट्रांसमिशन कॉरिडोर ने निरंतर और निर्बाध संचालन बनाए रखा है। परिणामस्वरूप विद्युत उत्पादन की निकासी (पावर एवैक्यूएशन) लगातार सुचारु रूप से होती रही तथा ट्रांसमिशन संबंधी कारणों से उत्पादन इकाइयों को किसी प्रकार का लोड प्रतिबंध या उत्पादन कटौती नहीं करनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि दशकों पुरानी ट्रांसमिशन परिसंपत्तियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन कंपनी की सुदृढ़ मेंटेनेंस व्यवस्था, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारियों की सतत निगरानी का परिणाम है।

बैतूल जिले की इन 20 ट्रांसमिशन लाइनों सहित प्रदेशभर में एमपी ट्रांसको की 593 ईएचवी ट्रांसमिशन लाइनें विगत चार वर्षों से बिना किसी ब्रेकडाउन के संचालित हो रही हैं।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि ट्रांसमिशन नेटवर्क की रिलायबिलिटी बढ़ाने के लिए कंपनी द्वारा थर्मो-विजन इंस्पेक्शन, ड्रोन सर्विलांस, एससीएडीए आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, ऑनलाइन कंडीशन मॉनिटरिंग तथा प्रिवेंटिव मेंटेनेंस जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही नियमित लाइन पेट्रोलिंग, प्री-मानसून मेंटेनेंस, लाइन कॉरिडोर मैनेजमेंट तथा पेड़ों की कटाई-छंटाई जैसे कार्यों के माध्यम से संभावित तकनीकी खामियों की समय रहते पहचान कर उनका निराकरण किया जाता है।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आधुनिक तकनीकों और मैदानी स्तर पर सतत निगरानी के प्रभावी समन्वय से प्रदेश के ट्रांसमिशन नेटवर्क की रिलायबिलिटी लगातार बढ़ रही है तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

01/08/2026

Global Recognition for Madhya Pradesh

Under the leadership of Hon'ble Chief Minister Dr. Mohan Yadav, Madhya Pradesh is earning global recognition as a leading investment destination.

The UK's oldest Asian media group has featured the MP's development journey in its flagship publications, Eastern Eye and Garavi Gujarat, highlighting Madhya Pradesh's industrial growth, investment-friendly ecosystem, Global Investors Summit 2027 and its vision of becoming a global hub for investment, innovation, and spiritual tourism.

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Eastern Eye Industry Policy & Investment Promotion Department Department of Tourism, MP

01/08/2026

"A New Destination for Global Investment and Innovation" के रूप में मध्य प्रदेश की विकास यात्रा, निवेश-अनुकूल वातावरण और औद्योगिक प्रगति को यूके के प्रतिष्ठित एशियाई मीडिया समूह ने अपने प्रमुख प्रकाशनों में प्रमुखता से प्रकाशित किया।

(यह विशेष लेख Asian Media Group के प्रमुख प्रकाशनों Eastern Eye एवं Garavi Gujarat में प्रकाशित हुआ है।)

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Industry Policy & Investment Promotion Department Department of Tourism, MP

Address

जिला जनसंपर्क कार्यालय कोठी बाजार कमिश्नर परिसर
Hoshangabad
461001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JDjansampark Narmadapuram posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to JDjansampark Narmadapuram:

Shortcuts

Share